चाय बेचने वाली कंपनी भी लाएगी IPO, महाकुंभ में 1 दिन में बेच डाली थी 1 लाख कप चाय

चाय बेचने वाली दिग्गज कंपनी चाय प्वाइंट 2026 तक IPO लाने की योजना बना रही है. महाकुंभ मेले में इसने 1 लाख कप चाय एक दिन में बेचने का रिकॉर्ड बनाया है. आइये जानते हैं क्या है कंपनी की आईपीओ को लेकर प्लानिंग?

अगर आप शेयर बाजार या आईपीओ से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. भारत की दिग्गज चाय बेचने वाली कंपनी चाय प्वाइंट जल्द ही शेयर बाजार में अपना आईपीओ लिस्ट करा सकती है. कंपनी के को-फाउंडर के मुताबिक, चाय पॉइंट 2026 के मध्य तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की योजना है.

एक दिन में 1 लाख कप चाय बेचने का रिकॉर्ड

चाय प्वाइंट ने हाल ही में प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान काफी लोकप्रियता हासिल की और कई मुख्य दिनों पर इसकी दुकानों से एक दिन में एक लाख कप चाय तक बेची गई. चाय प्वाइंट के गठन का विचार 2009 में खन्ना को अपने छात्र अमूलीक सिंह बिजराल के साथ मुंबई के एक कैफे में गर्म चाय की चुस्की लेते समय आया था.

कैसे आया आईडिया?

हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर खन्ना ने कहा, सड़क के किनारे एक छोटा लड़का ग्राहकों को प्लास्टिक के कप में चाय बेच रहा था. ऐसे छोटू (अक्सर चाय की टपरी पर काम करने वाले कम उम्र के लड़कों को लोग यही कहकर संबोधित करते हैं) जैसा कि उन्हें कहा जाता है, लाखों लोगों को काफी खराब प्लास्टिक के कप में चाय देते हैं और स्वच्छता भी कोई खास नहीं होती. तभी विचार आया कि हम स्वच्छ तरीकों से सस्ती कीमत पर प्रामाणिक, स्वादिष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली चाय लोगों तक क्यों नहीं पहुंचा सकते और साथ ही छोटू को रोजगार भी दे सकते हैं.

पहला स्टोर कहां खोला?

उन्होंने बताया कि यहीं से चाय प्वाइंट की शुरुआत हुई. 2010 में बेंगलुरु के कोरमंगला में इसका पहला बिक्री केंद्र (आउटलेट) खोला गया. आज, यह कंपनी 9,00,000 कप से अधिक ताजी चाय बेचती है, साथ ही सैंडविच, पकौड़े और अन्य स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ जैसे विभिन्न प्रकार के स्नैक्स बेचती है. इसके बिक्री केंद्रों पर सामान कई बड़ी कैफे श्रृंखलाओं की तुलना में काफी कम दाम पर उपलब्ध हैं.

खन्ना ने चाय प्वाइंट की यात्रा को याद करते हुए कहा, जब अमूलीक और मैंने मिलकर उद्यम की स्थापना की थी, तब हमारे पास पांच कर्मचारी थे जो अधिकतर एक स्टोर पर ही काम करते थे. उनहोंने कहा, आज हमारे 170 से अधिक बिक्री केंद्र हैं …अगले दो वर्ष में 300 और स्टोर खोलने की योजना है…

रोज 9 लाख कप बेचते हैं चाय

खन्ना ने कहा फिलहाल हमारे पास करीब 1,400 कर्मचारी हैं. प्रत्येक एक स्टोर खोलने पर छह अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त किए जाते हैं और ऐसे में स्टोर की संख्या बढ़ने पर कर्मचारियों की संख्या में 95 प्रतिशत की वृद्धि होगी. महाकुंभ के अवसर पर प्रयागराज में खोली गईं दुकानों पर उन्होंने कहा, हम रोजाना करीब 9,00,000 कप चाय बेचते हैं. मुख्य दिनों में हर दिन एक लाख कप से कुछ अधिक चाय बेची गई. यह संख्या अब धीरे-धीरे कम हो रही है.

कितनी है हिस्सेदारी?

कंपनी को सूचीबद्ध करने के सवाल पर उन्होंने कहा, हम सूचीबद्ध होने की दिशा में काम कर रहे हैं और हमारा लक्ष्य मई 2026 तक सूचीबद्ध होना है. वर्तमान में संस्थापकों, कर्मचारियों और शुरुआती निवेशकों के पास कंपनी में करीब 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बाकी हिस्सा संस्थागत निवेशकों के पास है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

चाय बेचने वाली कंपनी भी लाएगी IPO, महाकुंभ में 1 दिन में बेच डाली थी 1 लाख कप चाय

अगर आप शेयर बाजार या आईपीओ से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. भारत की दिग्गज चाय बेचने वाली कंपनी चाय प्वाइंट जल्द ही शेयर बाजार में अपना आईपीओ लिस्ट करा सकती है. कंपनी के को-फाउंडर के मुताबिक, चाय पॉइंट 2026 के मध्य तक शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की योजना है.

एक दिन में 1 लाख कप चाय बेचने का रिकॉर्ड

चाय प्वाइंट ने हाल ही में प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान काफी लोकप्रियता हासिल की और कई मुख्य दिनों पर इसकी दुकानों से एक दिन में एक लाख कप चाय तक बेची गई. चाय प्वाइंट के गठन का विचार 2009 में खन्ना को अपने छात्र अमूलीक सिंह बिजराल के साथ मुंबई के एक कैफे में गर्म चाय की चुस्की लेते समय आया था.

कैसे आया आईडिया?

हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर खन्ना ने कहा, सड़क के किनारे एक छोटा लड़का ग्राहकों को प्लास्टिक के कप में चाय बेच रहा था. ऐसे छोटू (अक्सर चाय की टपरी पर काम करने वाले कम उम्र के लड़कों को लोग यही कहकर संबोधित करते हैं) जैसा कि उन्हें कहा जाता है, लाखों लोगों को काफी खराब प्लास्टिक के कप में चाय देते हैं और स्वच्छता भी कोई खास नहीं होती. तभी विचार आया कि हम स्वच्छ तरीकों से सस्ती कीमत पर प्रामाणिक, स्वादिष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली चाय लोगों तक क्यों नहीं पहुंचा सकते और साथ ही छोटू को रोजगार भी दे सकते हैं.

पहला स्टोर कहां खोला?

उन्होंने बताया कि यहीं से चाय प्वाइंट की शुरुआत हुई. 2010 में बेंगलुरु के कोरमंगला में इसका पहला बिक्री केंद्र (आउटलेट) खोला गया. आज, यह कंपनी 9,00,000 कप से अधिक ताजी चाय बेचती है, साथ ही सैंडविच, पकौड़े और अन्य स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ जैसे विभिन्न प्रकार के स्नैक्स बेचती है. इसके बिक्री केंद्रों पर सामान कई बड़ी कैफे श्रृंखलाओं की तुलना में काफी कम दाम पर उपलब्ध हैं.

खन्ना ने चाय प्वाइंट की यात्रा को याद करते हुए कहा, जब अमूलीक और मैंने मिलकर उद्यम की स्थापना की थी, तब हमारे पास पांच कर्मचारी थे जो अधिकतर एक स्टोर पर ही काम करते थे. उनहोंने कहा, आज हमारे 170 से अधिक बिक्री केंद्र हैं …अगले दो वर्ष में 300 और स्टोर खोलने की योजना है…

रोज 9 लाख कप बेचते हैं चाय

खन्ना ने कहा फिलहाल हमारे पास करीब 1,400 कर्मचारी हैं. प्रत्येक एक स्टोर खोलने पर छह अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त किए जाते हैं और ऐसे में स्टोर की संख्या बढ़ने पर कर्मचारियों की संख्या में 95 प्रतिशत की वृद्धि होगी. महाकुंभ के अवसर पर प्रयागराज में खोली गईं दुकानों पर उन्होंने कहा, हम रोजाना करीब 9,00,000 कप चाय बेचते हैं. मुख्य दिनों में हर दिन एक लाख कप से कुछ अधिक चाय बेची गई. यह संख्या अब धीरे-धीरे कम हो रही है.

कितनी है हिस्सेदारी?

कंपनी को सूचीबद्ध करने के सवाल पर उन्होंने कहा, हम सूचीबद्ध होने की दिशा में काम कर रहे हैं और हमारा लक्ष्य मई 2026 तक सूचीबद्ध होना है. वर्तमान में संस्थापकों, कर्मचारियों और शुरुआती निवेशकों के पास कंपनी में करीब 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है. बाकी हिस्सा संस्थागत निवेशकों के पास है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/tea-selling-company-will-also-bring-1-lakh-cup-of/article-11855

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.