A320 विमान में तकनीकी खामी, IndiGo–Air India ने दी चेतावनी: कई फ्लाइट्स लेट या कैंसिल हो सकती हैं

Business News

देश भर के हवाई यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। आने वाले दिनों में एयरलाइंस की कई उड़ानों में देरी और रद्दीकरण देखने को मिल सकता है। इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि Airbus A320 सीरीज़ के विमानों में तकनीकी समस्या मिलने के बाद फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं।

A320 विमान में गंभीर तकनीकी खामी मिली

सूत्रों के अनुसार, एयरबस ने हाल ही में एक घटना की जांच के बाद सभी ऑपरेटर्स को चेतावनी जारी की है। जांच में पाया गया कि A320 विमान में अचानक अनकमानडेट पिच डाउन जैसी समस्या सामने आई, जो Elevator Aileron Computer (ELAC) में हुई तकनीकी गड़बड़ी से जुड़ी पाई गई।
EASA (यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी) ने आदेश दिए हैं कि प्रभावित विमानों में सर्विसेबल ELAC यूनिट्स तुरंत इंस्टॉल की जाएं और यह अपडेट अगली उड़ान से पहले अनिवार्य होगा।

भारत में करीब आधे A320 विमान होंगे प्रभावित

देश में एयरबस A320 परिवार के लगभग 560 विमान ऑपरेट होते हैं। इनमें से लगभग 200–250 विमान इस तकनीकी अपडेट की आवश्यकता के दायरे में हैं। इसका सीधा मतलब है कि बड़ी संख्या में एयरक्राफ्ट अस्थायी रूप से सर्विस से बाहर रहेंगे और इसका प्रभाव आने वाले दिनों के फ्लाइट संचालन पर पड़ेगा।

एयरलाइंस की प्रतिक्रिया

  • IndiGo ने कहा कि वह एयरबस के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान कर रहा है और यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसकी कोशिश जारी है।

  • Air India Express ने बताया कि उसने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत सावधानी के कदम शुरू कर दिए हैं और इससे कुछ उड़ानों में देरी या रद्दीकरण संभव है।

  • Air India ने भी माना कि आवश्यक सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर अपडेट में समय लगेगा, जिससे टर्नअराउंड टाइम और शेड्यूल प्रभावित होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ एयर इंडिया एक्सप्रेस के 31 A320 विमान इस निर्देश से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

क्या आपकी यात्रा पर पड़ेगा असर?

तकनीकी अपडेट की इस बड़ी प्रक्रिया का असर यात्रियों पर भी दिखेगा।

  • कई रूट्स पर फ्लाइट लेट हो सकती हैं

  • कुछ उड़ानें कैंसिल की जा सकती हैं

  • शेड्यूल में अचानक बदलाव भी संभावित हैं

  • यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ सकता है

हालांकि एयरलाइंस का कहना है कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे यात्रियों को कम से कम दिक्कत हो, इस दिशा में हर संभव कदम उठाएंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2025 By दैनिक जागरण

A320 विमान में तकनीकी खामी, IndiGo–Air India ने दी चेतावनी: कई फ्लाइट्स लेट या कैंसिल हो सकती हैं

Business News

देश भर के हवाई यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। आने वाले दिनों में एयरलाइंस की कई उड़ानों में देरी और रद्दीकरण देखने को मिल सकता है। इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि Airbus A320 सीरीज़ के विमानों में तकनीकी समस्या मिलने के बाद फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हो सकते हैं।

A320 विमान में गंभीर तकनीकी खामी मिली

सूत्रों के अनुसार, एयरबस ने हाल ही में एक घटना की जांच के बाद सभी ऑपरेटर्स को चेतावनी जारी की है। जांच में पाया गया कि A320 विमान में अचानक अनकमानडेट पिच डाउन जैसी समस्या सामने आई, जो Elevator Aileron Computer (ELAC) में हुई तकनीकी गड़बड़ी से जुड़ी पाई गई।
EASA (यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी) ने आदेश दिए हैं कि प्रभावित विमानों में सर्विसेबल ELAC यूनिट्स तुरंत इंस्टॉल की जाएं और यह अपडेट अगली उड़ान से पहले अनिवार्य होगा।

भारत में करीब आधे A320 विमान होंगे प्रभावित

देश में एयरबस A320 परिवार के लगभग 560 विमान ऑपरेट होते हैं। इनमें से लगभग 200–250 विमान इस तकनीकी अपडेट की आवश्यकता के दायरे में हैं। इसका सीधा मतलब है कि बड़ी संख्या में एयरक्राफ्ट अस्थायी रूप से सर्विस से बाहर रहेंगे और इसका प्रभाव आने वाले दिनों के फ्लाइट संचालन पर पड़ेगा।

एयरलाइंस की प्रतिक्रिया

  • IndiGo ने कहा कि वह एयरबस के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान कर रहा है और यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसकी कोशिश जारी है।

  • Air India Express ने बताया कि उसने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तुरंत सावधानी के कदम शुरू कर दिए हैं और इससे कुछ उड़ानों में देरी या रद्दीकरण संभव है।

  • Air India ने भी माना कि आवश्यक सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर अपडेट में समय लगेगा, जिससे टर्नअराउंड टाइम और शेड्यूल प्रभावित होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, सिर्फ एयर इंडिया एक्सप्रेस के 31 A320 विमान इस निर्देश से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

क्या आपकी यात्रा पर पड़ेगा असर?

तकनीकी अपडेट की इस बड़ी प्रक्रिया का असर यात्रियों पर भी दिखेगा।

  • कई रूट्स पर फ्लाइट लेट हो सकती हैं

  • कुछ उड़ानें कैंसिल की जा सकती हैं

  • शेड्यूल में अचानक बदलाव भी संभावित हैं

  • यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ सकता है

हालांकि एयरलाइंस का कहना है कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे यात्रियों को कम से कम दिक्कत हो, इस दिशा में हर संभव कदम उठाएंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/technical-flaw-in-a320-aircraft-indigo-air-india-warned-that-many/article-38840

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.