मुंबई में यहां खुलेगा Tesla का पहला शोरूम, कंपनी हर महीने चुकाएगी 35 लाख रुपये का किराया

Business News

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला जल्द इंडिया आ रही है, ये खबर तो पहले ही सामने आ चुकी है. अब ये भी पता चल गया है कि कंपनी का पहला शोरूम कहां खुलने जा रहा है और इसका किराया कितना होगा. पढ़ें ये खबर...

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को अब फाइनली इंडिया लेकर आ रहे हैं. पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की मुलाकात के बाद से ही इस बात का पूरा अनुमान था कि अब टेस्ला इंडिया आ ही जाएगी. इसके कुछ दिन बाद ही कंपनी ने भारत में अपने शोरूम खोलने, स्टाफ को हायर करने की कवायद तेज कर दी थी. अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है कि टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई में खुलेगा और कंपनी इसके लिए तगड़ा किराया भी चुकाने वाली है.

टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोलने का ऐलान किया है. इसके लिए कंपनी ने 4000 वर्ग फुट एरिया किराये पर लिया है. गौर करने वाली बात ये है कि एपल ने भी इंडिया में अपना पहला शोरूम बीकेसी में ही खोला था.

चुकाएगी 35 लाख रुपये से ज्यादा किराया

अमेरिका की इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कंपनी टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम खोलने के लिए जो 4,000 वर्ग फुट की जगह किराये पर ली है. उसके लिए कंपनी हर महीने 35 लाख रुपये से ज्यादा का किराया चुकाने वाली है. एलन मस्क की कंपनी टेस्ला को इस किराये के साथ कुछ पार्किंग स्पेस भी हासिल होंगे. इस बारे में CRE मैट्रिक्स ने डॉक्युमेंट्स शेयर किए हैं.

भारत में टेस्ला के आने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. खुद एलन मस्क 2022 से ही इसके लिए प्रयासरत हैं, लेकिन हर बार मामला भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर अटक जाता था. सरकार ने हाल में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू की है.

इसके हिसाब से अगर कोई विदेशी कंपनी भारत में कम से कम 50 करोड़ डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताती है और यहां 3 साल के अंदर अपना असेंबलिंग प्लांट लगाती है, तो वह 15 प्रतिशत की इंपोर्ट ड्यूटी पर ईवी का आयात कर सकती हैं. पहले टैक्स की ये दर 70 से 110 प्रतिशत तक थी.

5 साल बाद इतना बढ़ जाएगा किराया

टेस्ला का ये शोरूम मेकर मैक्सिटी में हो सकता है. उसने इस जगह को 5 साल की लीज पर लिया है. हर साल शोरूम के किराये में 5 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जो 5 साल में 43 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच जाएगा. टेस्ला का ये शोरूम देश के पहले एपल स्टोर के पास ही है. कंपनी ने यूनिवको प्रॉपर्टीज से इस जगह को लीज पर लिया है. टेस्ला के शोरूम का शुरुआती मासिक किराया 881 रुपये प्रति वर्ग फुट बैठता है. कंपनी ने इसके लिए 2.11 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा कराया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मुंबई में यहां खुलेगा Tesla का पहला शोरूम, कंपनी हर महीने चुकाएगी 35 लाख रुपये का किराया

Business News

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को अब फाइनली इंडिया लेकर आ रहे हैं. पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की मुलाकात के बाद से ही इस बात का पूरा अनुमान था कि अब टेस्ला इंडिया आ ही जाएगी. इसके कुछ दिन बाद ही कंपनी ने भारत में अपने शोरूम खोलने, स्टाफ को हायर करने की कवायद तेज कर दी थी. अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है कि टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई में खुलेगा और कंपनी इसके लिए तगड़ा किराया भी चुकाने वाली है.

टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोलने का ऐलान किया है. इसके लिए कंपनी ने 4000 वर्ग फुट एरिया किराये पर लिया है. गौर करने वाली बात ये है कि एपल ने भी इंडिया में अपना पहला शोरूम बीकेसी में ही खोला था.

चुकाएगी 35 लाख रुपये से ज्यादा किराया

अमेरिका की इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कंपनी टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम खोलने के लिए जो 4,000 वर्ग फुट की जगह किराये पर ली है. उसके लिए कंपनी हर महीने 35 लाख रुपये से ज्यादा का किराया चुकाने वाली है. एलन मस्क की कंपनी टेस्ला को इस किराये के साथ कुछ पार्किंग स्पेस भी हासिल होंगे. इस बारे में CRE मैट्रिक्स ने डॉक्युमेंट्स शेयर किए हैं.

भारत में टेस्ला के आने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है. खुद एलन मस्क 2022 से ही इसके लिए प्रयासरत हैं, लेकिन हर बार मामला भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर अटक जाता था. सरकार ने हाल में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू की है.

इसके हिसाब से अगर कोई विदेशी कंपनी भारत में कम से कम 50 करोड़ डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताती है और यहां 3 साल के अंदर अपना असेंबलिंग प्लांट लगाती है, तो वह 15 प्रतिशत की इंपोर्ट ड्यूटी पर ईवी का आयात कर सकती हैं. पहले टैक्स की ये दर 70 से 110 प्रतिशत तक थी.

5 साल बाद इतना बढ़ जाएगा किराया

टेस्ला का ये शोरूम मेकर मैक्सिटी में हो सकता है. उसने इस जगह को 5 साल की लीज पर लिया है. हर साल शोरूम के किराये में 5 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जो 5 साल में 43 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच जाएगा. टेस्ला का ये शोरूम देश के पहले एपल स्टोर के पास ही है. कंपनी ने यूनिवको प्रॉपर्टीज से इस जगह को लीज पर लिया है. टेस्ला के शोरूम का शुरुआती मासिक किराया 881 रुपये प्रति वर्ग फुट बैठता है. कंपनी ने इसके लिए 2.11 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा कराया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/teslas-first-showroom-company-will-open-rs-35-lakh-every/article-12831

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.