अपने घर का सपना होता जा रहा मुश्किल, 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ी मकानों की कीमत

Business News

देश में सबसे ज्यादा कीमतें हैदराबाद में बढ़ी हैं. इसके लिए महंगी होती जमीन और कंस्ट्रक्शन कॉस्ट को जिम्मेदार माना जा रहा है. इसके चलते मकानों की बिक्री भी घट रही है

हर किसी का सपना अपना एक घर बनाने का होता है. मगर, पिछले कुछ सालों में यह सपना हर गुजरते महीने के साथ और मुश्किल होता चला जा रहा है. देश के बड़े शहरों में तो यह काम और भी ज्यादा कठिन होता जा रहा है. टॉप 7 शहरों में मकानों की कीमतें 32 फीसदी तक बढ़ गई हैं. इसके लिए जमीन की बढ़ती कीमतों और लगातार उछाल मारती कंस्ट्रक्शन कॉस्ट को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. देश में घरों की कीमत सबसे ज्यादा हैदराबाद में बढ़ी है. इसके अलावा दिल्ली एनसीआर, मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और पुणे में घरों की कीमत तेजी से बढ़ती जा रही है. 

टॉप 7 शहरों में लगातार बढ़ रही कीमतें 

रियल एस्टेट कंसल्टेंट फर्म एनरॉक की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश के टॉप 7 शहरों में घरों की कीमतें सालाना आधार पर औसतन 23 फीसदी बढ़ी हैं. हैदराबाद में सबसे ज्यादा 32 फीसदी का उछाल आया है. दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु में 29 फीसदी, मुंबई एमएमआर में 24 फीसदी, पुणे और चेन्नई में 16 फीसदी और कोलकाता में 14 फीसदी रेट बढ़े हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप 7 शहरों में औसत कीमतें पिछले साल की तीसरी तिमाही में 6,800 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 2024 की तीसरी तिमाही में 8,390 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गई हैं.

जमीन की कीमतें बढ़ीं, घरों की बिक्री घटी

घरों की कीमत पिछली कुछ तिमाहियों से लगातार बढ़ रही है. जमीन की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है. सीमेंट, सरिया, गिट्टी, बालू और मजदूरों पर खर्च भी बढ़ता जा रहा है. लग्जरी घरों की डिमांड बढ़ने से भी मकानों की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर में घरों की बिक्री 11 फीसदी घटकर 1,07,060 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,20,290 यूनिट थी. नए घरों की आपूर्ति में 19 भी गिरावट देखी गई. जुलाई-सितंबर में 93,750 नए घर आए, जबकि 2023 की इसी अवधि में 1,16,220 नए घर पेश किए गए थे.

कुछ इस तरह उछाल मार रहे रेट

दिल्ली एनसीआर में रेट 7,200 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गए हैं, जो कि एक साल पहले 5,570 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थे. बेंगलुरु में घरों की कीमतें 8,100 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गईं, जो पिछले साल 6,275 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थीं. हैदराबाद में रेट 5,400 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 7,150 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गए हैं. मुंबई एमएमआर में कीमतें 13,150 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से उछाल मारकर 16,300 रुपये हो गईं हैं. पुणे में 6,550 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की तुलना में अब 7,600 रुपये प्रति स्क्वायर फीट देने पड़ रहे हैं. चेन्नई में यही रेट 5,770 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 6,680 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गए हैं. कोलकाता में कीमतें 5,700 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गई हैं, जो कि एक साल पहले 5,000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थीं.GHAR

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Sep 2024 By दैनिक जागरण

अपने घर का सपना होता जा रहा मुश्किल, 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ी मकानों की कीमत

Business News

हर किसी का सपना अपना एक घर बनाने का होता है. मगर, पिछले कुछ सालों में यह सपना हर गुजरते महीने के साथ और मुश्किल होता चला जा रहा है. देश के बड़े शहरों में तो यह काम और भी ज्यादा कठिन होता जा रहा है. टॉप 7 शहरों में मकानों की कीमतें 32 फीसदी तक बढ़ गई हैं. इसके लिए जमीन की बढ़ती कीमतों और लगातार उछाल मारती कंस्ट्रक्शन कॉस्ट को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. देश में घरों की कीमत सबसे ज्यादा हैदराबाद में बढ़ी है. इसके अलावा दिल्ली एनसीआर, मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और पुणे में घरों की कीमत तेजी से बढ़ती जा रही है. 

टॉप 7 शहरों में लगातार बढ़ रही कीमतें 

रियल एस्टेट कंसल्टेंट फर्म एनरॉक की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश के टॉप 7 शहरों में घरों की कीमतें सालाना आधार पर औसतन 23 फीसदी बढ़ी हैं. हैदराबाद में सबसे ज्यादा 32 फीसदी का उछाल आया है. दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु में 29 फीसदी, मुंबई एमएमआर में 24 फीसदी, पुणे और चेन्नई में 16 फीसदी और कोलकाता में 14 फीसदी रेट बढ़े हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप 7 शहरों में औसत कीमतें पिछले साल की तीसरी तिमाही में 6,800 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 2024 की तीसरी तिमाही में 8,390 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गई हैं.

जमीन की कीमतें बढ़ीं, घरों की बिक्री घटी

घरों की कीमत पिछली कुछ तिमाहियों से लगातार बढ़ रही है. जमीन की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है. सीमेंट, सरिया, गिट्टी, बालू और मजदूरों पर खर्च भी बढ़ता जा रहा है. लग्जरी घरों की डिमांड बढ़ने से भी मकानों की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर में घरों की बिक्री 11 फीसदी घटकर 1,07,060 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,20,290 यूनिट थी. नए घरों की आपूर्ति में 19 भी गिरावट देखी गई. जुलाई-सितंबर में 93,750 नए घर आए, जबकि 2023 की इसी अवधि में 1,16,220 नए घर पेश किए गए थे.

कुछ इस तरह उछाल मार रहे रेट

दिल्ली एनसीआर में रेट 7,200 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गए हैं, जो कि एक साल पहले 5,570 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थे. बेंगलुरु में घरों की कीमतें 8,100 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गईं, जो पिछले साल 6,275 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थीं. हैदराबाद में रेट 5,400 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 7,150 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गए हैं. मुंबई एमएमआर में कीमतें 13,150 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से उछाल मारकर 16,300 रुपये हो गईं हैं. पुणे में 6,550 रुपये प्रति स्क्वायर फीट की तुलना में अब 7,600 रुपये प्रति स्क्वायर फीट देने पड़ रहे हैं. चेन्नई में यही रेट 5,770 रुपये प्रति स्क्वायर फीट से बढ़कर 6,680 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गए हैं. कोलकाता में कीमतें 5,700 रुपये प्रति स्क्वायर फीट हो गई हैं, जो कि एक साल पहले 5,000 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थीं.GHAR

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/the-dream-of-owning-a-home-is-becoming-difficult-house/article-331

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.