अमेरिकी टैरिफ का दिखने लगा असर, टाटा ग्रुप की जगुआर लैंड रोवर ने US को गाड़ियों का एक्सपोर्ट रोका

Business News

जेएलआर का कहना है कि उसके लक्जरी ब्रांड्स की ग्लोबल अपील है और वह बदलती बाजार स्थितियों का सामना करने में सक्षम है।

टाटा मोटर्स की कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने टैरिफ स्ट्रक्चर में बदलाव के कारण ब्रिटेन स्थित अपने मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स से अमेरिका को गाड़ियों का एक्सपोर्ट रोक दिया है। जेएलआर के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका उनके लक्जरी ब्रांड्स के लिए महत्वपूर्ण बाजार है और वे अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ नई व्यापारिक शर्तों पर काम कर रहे हैं। कंपनी ने शॉर्ट टर्म एक्शन के तहत अप्रैल में निर्यात खेप रोक दी है और वह मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए योजनाएं बना रही है।

JLR के लिए बड़ा मार्केट है अमेरिका

यह कदम आयातित कारों पर ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ के 3 अप्रैल से लागू होने के बाद उठाया गया है। जेएलआर का कहना है कि उसके लक्जरी ब्रांड्स की ग्लोबल अपील है और वह बदलती बाजार स्थितियों का सामना करने में सक्षम है। कंपनी की प्राथमिकता अब दुनियाभर में ग्राहकों को सेवा देना और अमेरिका की नई व्यापारिक शर्तों का सोल्यूशन निकालना है। वित्त वर्ष 2024 में जेएलआर की कुल बिक्री का लगभग 23 फीसदी अमेरिकी बाजार में हुआ था और ये सभी गाड़ियां ब्रिटेन से निर्यात की गई थीं।

बेहतर स्थिति में है भारत

दो अप्रैल से अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 26 फीसदी आयात शुल्क लगाया है। जबकि वियतनाम को 46 प्रतिशत, चीन को 34 प्रतिशत, इंडोनेशिया को 32 प्रतिशत और थाईलैंड को 36 प्रतिशत सीमा शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय निर्यातक अमेरिका में बहुत अधिक आयात शुल्क का सामना कर रहे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में नए अमेरिकी टैरिफ से निपटने के लिए कहीं बेहतर स्थिति में हैं। भारत निवेश आकर्षित करके, उत्पादन बढ़ाकर और अमेरिका को निर्यात बढ़ाकर इसका लाभ उठा सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

अमेरिकी टैरिफ का दिखने लगा असर, टाटा ग्रुप की जगुआर लैंड रोवर ने US को गाड़ियों का एक्सपोर्ट रोका

Business News

टाटा मोटर्स की कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने टैरिफ स्ट्रक्चर में बदलाव के कारण ब्रिटेन स्थित अपने मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट्स से अमेरिका को गाड़ियों का एक्सपोर्ट रोक दिया है। जेएलआर के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका उनके लक्जरी ब्रांड्स के लिए महत्वपूर्ण बाजार है और वे अपने व्यापारिक भागीदारों के साथ नई व्यापारिक शर्तों पर काम कर रहे हैं। कंपनी ने शॉर्ट टर्म एक्शन के तहत अप्रैल में निर्यात खेप रोक दी है और वह मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए योजनाएं बना रही है।

JLR के लिए बड़ा मार्केट है अमेरिका

यह कदम आयातित कारों पर ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ के 3 अप्रैल से लागू होने के बाद उठाया गया है। जेएलआर का कहना है कि उसके लक्जरी ब्रांड्स की ग्लोबल अपील है और वह बदलती बाजार स्थितियों का सामना करने में सक्षम है। कंपनी की प्राथमिकता अब दुनियाभर में ग्राहकों को सेवा देना और अमेरिका की नई व्यापारिक शर्तों का सोल्यूशन निकालना है। वित्त वर्ष 2024 में जेएलआर की कुल बिक्री का लगभग 23 फीसदी अमेरिकी बाजार में हुआ था और ये सभी गाड़ियां ब्रिटेन से निर्यात की गई थीं।

बेहतर स्थिति में है भारत

दो अप्रैल से अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 26 फीसदी आयात शुल्क लगाया है। जबकि वियतनाम को 46 प्रतिशत, चीन को 34 प्रतिशत, इंडोनेशिया को 32 प्रतिशत और थाईलैंड को 36 प्रतिशत सीमा शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय निर्यातक अमेरिका में बहुत अधिक आयात शुल्क का सामना कर रहे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में नए अमेरिकी टैरिफ से निपटने के लिए कहीं बेहतर स्थिति में हैं। भारत निवेश आकर्षित करके, उत्पादन बढ़ाकर और अमेरिका को निर्यात बढ़ाकर इसका लाभ उठा सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/the-effect-of-american-tariff-begins/article-16879

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.