EPFO मेंबर्स के लिए सरकार ने किया तगड़ा इंतजाम, अब सिर्फ फेस वेरिफिकेशन से हो जाएगा ये बड़ा काम

Business News

जिन कर्मचारियों के पास पहले से ही यूएएन नंबर हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने यूएएन को एक्टिवेट नहीं किया है, वे लोग भी उमंग ऐप पर जाकर अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट कर सकते हैं।

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के अधीन आने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। सरकार ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए सिस्टम में एक बड़ा और तगड़ा बदलाव किया है, जिससे उनका काम काफी आसान हो जाएगा। जी हां, ईपीएफओ के अधीन आने वाले कर्मचारी अब फेस वैरिफिकेशन के जरिए ही यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और इससे जुड़ी सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ये जानकारी दी। इसके अलावा, मंत्री ने बताया कि बिहार के 6 जिलों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के तहत पूरी तरह से नोटिफाई किया गया है। 

उमंग ऐप से हो जाएगा काम

मांडविया ने कहा कि ईपीएफओ ने चेहरे के सत्यापन के जरिए प्रोविडेंट फंड का यूएएन अलॉट करने और उसे एक्टिवेट करने के लिए एडवांस डिजिटल सर्विस शुरू की हैं। ये ईपीएफओ के करोड़ों मेंबर्स के लिए कॉन्टैक्टलैस, सिक्यॉर और पूरी तरह से डिजिटल सर्विस डिलीवरी की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी ‘उमंग’ मोबाइल ऐप की मदद से आधार फेस ऑथेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) का इस्तेमाल कर अपना यूएएन जनरेट कर सकते हैं। 

नियोक्ता भी उमंग ऐप से जनरेट कर पाएगा नए कर्मचारी का यूएएन

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, कोई भी नियोक्ता (कंपनी) अपने नए कर्मचारी के लिए आधार एफएटी के जरिए यूएएन बनाने के लिए उमंग ऐप का इस्तेमाल कर सकता है। इतना ही नहीं, जिन कर्मचारियों के पास पहले से ही यूएएन नंबर हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने यूएएन को एक्टिवेट नहीं किया है, वे लोग भी उमंग ऐप पर जाकर अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ईपीएफओ पेंशनर्स को उनके दरवाजे पर ही सर्विस देने के लिए ‘माई भारत’ के सहयोग में फेस ऑथेंटिफिकेश टेक्नोलॉजी से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा शुरू की जाएगी।

बिहार के 24,000 कर्मचारियों को मिलेगा ईएसआईसी की योजनाओं को लाभ

बीते वित्त वर्ष 2024-25 में ईपीएफओ ने कुल 1.26 करोड़ यूएएन अलॉट किए हैं। हालांकि, इनमें से सिर्फ 44 लाख यूएएन ही एक्टिव किए गए। केंद्रीय मंत्री ने बिहार में ईएसआईसी के विस्तार पर कहा कि अब बिहार के कुल 38 में से 27 जिले पूरी तरह से नोटिफाई हैं और 11 जिले आंशिक रूप से अधिसूचित हैं। 6 जिलों के बारे में अधिसूचना जारी होने के बाद ये संख्या बढ़कर 33 जिलों की हो जाएगी। इन 6 नए जिलों में अररिया, सहरसा, औरंगाबाद, बांका, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के नाम शामिल हैं। सरकार के इस फैसले से 24,000 नए बीमित कर्मचारी ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आ जाएंगे। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Apr 2025 By दैनिक जागरण

EPFO मेंबर्स के लिए सरकार ने किया तगड़ा इंतजाम, अब सिर्फ फेस वेरिफिकेशन से हो जाएगा ये बड़ा काम

Business News

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के अधीन आने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। सरकार ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए सिस्टम में एक बड़ा और तगड़ा बदलाव किया है, जिससे उनका काम काफी आसान हो जाएगा। जी हां, ईपीएफओ के अधीन आने वाले कर्मचारी अब फेस वैरिफिकेशन के जरिए ही यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और इससे जुड़ी सर्विस का फायदा उठा सकेंगे। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ये जानकारी दी। इसके अलावा, मंत्री ने बताया कि बिहार के 6 जिलों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के तहत पूरी तरह से नोटिफाई किया गया है। 

उमंग ऐप से हो जाएगा काम

मांडविया ने कहा कि ईपीएफओ ने चेहरे के सत्यापन के जरिए प्रोविडेंट फंड का यूएएन अलॉट करने और उसे एक्टिवेट करने के लिए एडवांस डिजिटल सर्विस शुरू की हैं। ये ईपीएफओ के करोड़ों मेंबर्स के लिए कॉन्टैक्टलैस, सिक्यॉर और पूरी तरह से डिजिटल सर्विस डिलीवरी की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी ‘उमंग’ मोबाइल ऐप की मदद से आधार फेस ऑथेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी (FAT) का इस्तेमाल कर अपना यूएएन जनरेट कर सकते हैं। 

नियोक्ता भी उमंग ऐप से जनरेट कर पाएगा नए कर्मचारी का यूएएन

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, कोई भी नियोक्ता (कंपनी) अपने नए कर्मचारी के लिए आधार एफएटी के जरिए यूएएन बनाने के लिए उमंग ऐप का इस्तेमाल कर सकता है। इतना ही नहीं, जिन कर्मचारियों के पास पहले से ही यूएएन नंबर हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने यूएएन को एक्टिवेट नहीं किया है, वे लोग भी उमंग ऐप पर जाकर अपने यूएएन नंबर को एक्टिवेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ईपीएफओ पेंशनर्स को उनके दरवाजे पर ही सर्विस देने के लिए ‘माई भारत’ के सहयोग में फेस ऑथेंटिफिकेश टेक्नोलॉजी से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा शुरू की जाएगी।

बिहार के 24,000 कर्मचारियों को मिलेगा ईएसआईसी की योजनाओं को लाभ

बीते वित्त वर्ष 2024-25 में ईपीएफओ ने कुल 1.26 करोड़ यूएएन अलॉट किए हैं। हालांकि, इनमें से सिर्फ 44 लाख यूएएन ही एक्टिव किए गए। केंद्रीय मंत्री ने बिहार में ईएसआईसी के विस्तार पर कहा कि अब बिहार के कुल 38 में से 27 जिले पूरी तरह से नोटिफाई हैं और 11 जिले आंशिक रूप से अधिसूचित हैं। 6 जिलों के बारे में अधिसूचना जारी होने के बाद ये संख्या बढ़कर 33 जिलों की हो जाएगी। इन 6 नए जिलों में अररिया, सहरसा, औरंगाबाद, बांका, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के नाम शामिल हैं। सरकार के इस फैसले से 24,000 नए बीमित कर्मचारी ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आ जाएंगे। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/the-government-made-strong-arrangements-for-epfo-%E2%80%8B%E2%80%8Bmembers-now-only/article-17275

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.