1 लाख डॉलर के करीब पहुंचा बिटकॉइन का भाव, डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद तूफानी स्पीड से बढ़ रही कीमत

Business News

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान चंदे के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को भी स्वीकार किया। क्रिप्टो इंडस्ट्री के समर्थकों ने ट्रंप की जीत का स्वागत किया। उन्हें उम्मीद है कि वे विधायी और रेगुलेटरी बदलावों को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे, जिनकी वे लंबे समय से पैरवी कर रहे थे।

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से बिटकॉइन के भाव में जारी तूफानी तेजी शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को बिटकॉइन की कीमत पहली बार 99,000 डॉलर को पार कर गई। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के आसपास बिटकॉइन की कीमत 99,502.92 डॉलर के अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई थी। इस क्रिप्टोकरेंसी ने सिर्फ हफ्ते में 40 प्रतिशत से ज्यादा की छलांग लगाई है। क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स के पतन के बाद 17,000 डॉलर से नीचे गिरने के 2 साल बाद अब बिटकॉइन एक लाख डॉलर के करीब पहुंच गया है।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी को दिया था सपोर्ट

बिटकॉइन की कीमत में ये आश्चर्यजनक तेजी ऐसे वक्त में आई है, जब इंडस्ट्री के एक्सपर्ट उम्मीद कर रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन डिजिटल करेंसी को रेगुलेट करने के लिए क्रिप्टो के लिए ज्यादा अनुकूल पॉलिसी लेकर आएगा। कॉइनडेस्क के अनुसार शुक्रवार की सुबह बिटकॉइन 98,882 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। ट्रंप पहले क्रिप्टोकरेंसी को लेकर संशय में थे, लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने अपना विचार बदलते हुए क्रिप्टोकरेंसी की तरफदारी की थी। उन्होंने अमेरिका को विश्व की क्रिप्टो कैपिटल बनाने और बिटकॉइन का रणनीतिक भंडार तैयार करने का संकल्प लिया था।

चुनाव के दौरान ट्रंप को चंदे में मिले क्रिप्टोकरेंसी

उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान चंदे के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को भी स्वीकार किया। क्रिप्टो इंडस्ट्री के समर्थकों ने ट्रंप की जीत का स्वागत किया। उन्हें उम्मीद है कि वे विधायी और रेगुलेटरी बदलावों को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे, जिनकी वे लंबे समय से पैरवी कर रहे थे। बताते चलें कि क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल करेंसी है जो क्रिप्टोग्राफी (कोड) द्वारा सुरक्षित है। इनका फर्जी और दो बार इस्तेमाल करना लगभग असंभव है। वे ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर विकेंद्रीकृत नेटवर्क पर मौजूद हैं। ब्लॉकचेन एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिससे बिटकॉइन जैसी करेंसी का संचालन होता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Nov 2024 By दैनिक जागरण

1 लाख डॉलर के करीब पहुंचा बिटकॉइन का भाव, डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद तूफानी स्पीड से बढ़ रही कीमत

Business News

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से बिटकॉइन के भाव में जारी तूफानी तेजी शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को बिटकॉइन की कीमत पहली बार 99,000 डॉलर को पार कर गई। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के आसपास बिटकॉइन की कीमत 99,502.92 डॉलर के अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई थी। इस क्रिप्टोकरेंसी ने सिर्फ हफ्ते में 40 प्रतिशत से ज्यादा की छलांग लगाई है। क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स के पतन के बाद 17,000 डॉलर से नीचे गिरने के 2 साल बाद अब बिटकॉइन एक लाख डॉलर के करीब पहुंच गया है।

राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसी को दिया था सपोर्ट

बिटकॉइन की कीमत में ये आश्चर्यजनक तेजी ऐसे वक्त में आई है, जब इंडस्ट्री के एक्सपर्ट उम्मीद कर रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन डिजिटल करेंसी को रेगुलेट करने के लिए क्रिप्टो के लिए ज्यादा अनुकूल पॉलिसी लेकर आएगा। कॉइनडेस्क के अनुसार शुक्रवार की सुबह बिटकॉइन 98,882 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। ट्रंप पहले क्रिप्टोकरेंसी को लेकर संशय में थे, लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने अपना विचार बदलते हुए क्रिप्टोकरेंसी की तरफदारी की थी। उन्होंने अमेरिका को विश्व की क्रिप्टो कैपिटल बनाने और बिटकॉइन का रणनीतिक भंडार तैयार करने का संकल्प लिया था।

चुनाव के दौरान ट्रंप को चंदे में मिले क्रिप्टोकरेंसी

उन्होंने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान चंदे के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को भी स्वीकार किया। क्रिप्टो इंडस्ट्री के समर्थकों ने ट्रंप की जीत का स्वागत किया। उन्हें उम्मीद है कि वे विधायी और रेगुलेटरी बदलावों को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे, जिनकी वे लंबे समय से पैरवी कर रहे थे। बताते चलें कि क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल करेंसी है जो क्रिप्टोग्राफी (कोड) द्वारा सुरक्षित है। इनका फर्जी और दो बार इस्तेमाल करना लगभग असंभव है। वे ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर विकेंद्रीकृत नेटवर्क पर मौजूद हैं। ब्लॉकचेन एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिससे बिटकॉइन जैसी करेंसी का संचालन होता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/the-price-of-bitcoin-reached-close-to-1-lakh-dollars/article-4017

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.