शेयर बाजार में हल्की गिरावट: सेंसेक्स 77 अंक फिसला, निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट

Business

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 2 जून को भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 81,373 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 34 अंकों की कमजोरी रही और यह 24,716 के स्तर पर बंद हुआ।

बैंकिंग और IT सेक्टर पर दबाव
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट दर्ज की गई, वहीं 11 शेयरों में हल्की तेजी रही। बैंकिंग, ऑटो और IT सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही, जबकि FMCG और एनर्जी सेक्टर के शेयरों ने थोड़ी राहत दी।

लीला होटल्स की शेयर लिस्टिंग में उठा-पटक
आज के कारोबारी सत्र में लग्जरी होटल चेन 'द लीला' की पेरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड के शेयर की लिस्टिंग सुस्त रही। NSE पर इसका शेयर 6.67% की गिरावट के साथ 406 रुपए पर लिस्ट हुआ, जबकि दिन के अंत में यह 433.80 रुपए पर बंद हुआ — यानी 1.20 रुपए की गिरावट के साथ। इसका इश्यू प्राइस 435 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था।

BSE पर भी इसकी लिस्टिंग 6.55% डिस्काउंट पर 406.50 रुपए रही। हालांकि निगेटिव शुरुआत के बाद इसमें आंशिक रिकवरी देखने को मिली।

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

  • जापान का निक्केई 494 अंक टूटकर 37,470 पर बंद हुआ।

  • कोरिया का कोस्पी मामूली 1 अंक की बढ़त के साथ 2,698 पर बंद हुआ।

  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 131 अंक गिरकर 23,157 पर बंद हुआ।

  • चीन का शंघाई कंपोजिट आज अवकाश के चलते बंद रहा।

अमेरिकी बाजारों में 30 मई को भी मिला-जुला रुख देखने को मिला था।

  • डाउ जोन्स 54 अंक की बढ़त के साथ 42,270 पर बंद हुआ।

  • नैस्डेक कंपोजिट 62 अंक गिरकर 19,113 पर और

  • S&P 500 मामूली गिरावट के साथ 5,911 पर बंद हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार में हल्की गिरावट: सेंसेक्स 77 अंक फिसला, निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट

Business

बैंकिंग और IT सेक्टर पर दबाव
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट दर्ज की गई, वहीं 11 शेयरों में हल्की तेजी रही। बैंकिंग, ऑटो और IT सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही, जबकि FMCG और एनर्जी सेक्टर के शेयरों ने थोड़ी राहत दी।

लीला होटल्स की शेयर लिस्टिंग में उठा-पटक
आज के कारोबारी सत्र में लग्जरी होटल चेन 'द लीला' की पेरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड के शेयर की लिस्टिंग सुस्त रही। NSE पर इसका शेयर 6.67% की गिरावट के साथ 406 रुपए पर लिस्ट हुआ, जबकि दिन के अंत में यह 433.80 रुपए पर बंद हुआ — यानी 1.20 रुपए की गिरावट के साथ। इसका इश्यू प्राइस 435 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था।

BSE पर भी इसकी लिस्टिंग 6.55% डिस्काउंट पर 406.50 रुपए रही। हालांकि निगेटिव शुरुआत के बाद इसमें आंशिक रिकवरी देखने को मिली।

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

  • जापान का निक्केई 494 अंक टूटकर 37,470 पर बंद हुआ।

  • कोरिया का कोस्पी मामूली 1 अंक की बढ़त के साथ 2,698 पर बंद हुआ।

  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 131 अंक गिरकर 23,157 पर बंद हुआ।

  • चीन का शंघाई कंपोजिट आज अवकाश के चलते बंद रहा।

अमेरिकी बाजारों में 30 मई को भी मिला-जुला रुख देखने को मिला था।

  • डाउ जोन्स 54 अंक की बढ़त के साथ 42,270 पर बंद हुआ।

  • नैस्डेक कंपोजिट 62 अंक गिरकर 19,113 पर और

  • S&P 500 मामूली गिरावट के साथ 5,911 पर बंद हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/the-sensex-fell-77-points-to-81373-also-lost-34/article-22988

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.