तबाह हुआ शेयर मार्केट! निवेशकों ने 6 दिन में गंवाए 18,04,418 करोड़ रुपये

Business News

विदेशी निवेशक लगातार शेयर बेचकर अपने पैसे निकाल रहे हैं। 4 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक सेंसेक्स 2412.73 अंक (3.07 प्रतिशत) गिर चुका है। इस दौरान बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप 18,04,418 करोड़ रुपये घटकर 4,07,46,408.11 करोड़ रुपये पर आ गया।

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को एक बार फिर भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कल बीएसई सेंसेक्स 122.52 अंकों के नुकसान के साथ 76,171.08 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 50 भी 26.55 अंक टूटकर 23,045.25 के लेवल पर बंद हुआ। बुधवार को 2288 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बताते चलें कि बुधवार को लगातार छठां दिन था, जब बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। मार्केट में चल रही इस विनाशकारी गिरावट ने निवेशकों के पोर्टफोलियो को बर्बाद कर दिया है।

शेयर बाजार में लगातार 6 दिनों से जारी है गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में पिछले 6 दिनों से जारी गिरावट की वजह से निवेशकों के 18 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं। विदेशी निवेशक लगातार शेयर बेचकर अपने पैसे निकाल रहे हैं। 4 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक सेंसेक्स 2412.73 अंक (3.07 प्रतिशत) गिर चुका है। इस दौरान बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप 18,04,418 करोड़ रुपये घटकर 4,07,46,408.11 करोड़ रुपये पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 4486.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर पैसे निकाले थे।

लाइफटाइम हाई से 3232.10 अंक नीचे आ चुका है निफ्टी 50

बताते चलें कि शेयर मार्केट अपने लाइफटाइम हाई से काफी नीचे आ चुका है। पिछले साल 27 सितंबर को भारतीय बाजार अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंचा था। जिसके बाद से ही इसमें लगातार करीब 5 महीने से गिरावट चल रही है। 27 सितंबर को सेंसेक्स 85978.25 अंकों पर पहुंच गया था और निफ्टी भी चढ़ाई करते-करते 26,277.35 अंकों पर पहुंच गया था। लाइफटाइम हाई पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स में अभी तक 9807.17 अंकों की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इसी तरह, निफ्टी 50 भी अपने लाइफटाइम हाई से 3232.10 अंक नीचे आ चुका है। शेयर मार्केट में जारी इस गिरावट की वजह से निवेशकों का म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो भी बर्बाद हो चुका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Feb 2025 By दैनिक जागरण

तबाह हुआ शेयर मार्केट! निवेशकों ने 6 दिन में गंवाए 18,04,418 करोड़ रुपये

Business News

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को एक बार फिर भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कल बीएसई सेंसेक्स 122.52 अंकों के नुकसान के साथ 76,171.08 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 50 भी 26.55 अंक टूटकर 23,045.25 के लेवल पर बंद हुआ। बुधवार को 2288 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। बताते चलें कि बुधवार को लगातार छठां दिन था, जब बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। मार्केट में चल रही इस विनाशकारी गिरावट ने निवेशकों के पोर्टफोलियो को बर्बाद कर दिया है।

शेयर बाजार में लगातार 6 दिनों से जारी है गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में पिछले 6 दिनों से जारी गिरावट की वजह से निवेशकों के 18 लाख करोड़ रुपये डूब चुके हैं। विदेशी निवेशक लगातार शेयर बेचकर अपने पैसे निकाल रहे हैं। 4 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक सेंसेक्स 2412.73 अंक (3.07 प्रतिशत) गिर चुका है। इस दौरान बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप 18,04,418 करोड़ रुपये घटकर 4,07,46,408.11 करोड़ रुपये पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 4486.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर पैसे निकाले थे।

लाइफटाइम हाई से 3232.10 अंक नीचे आ चुका है निफ्टी 50

बताते चलें कि शेयर मार्केट अपने लाइफटाइम हाई से काफी नीचे आ चुका है। पिछले साल 27 सितंबर को भारतीय बाजार अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंचा था। जिसके बाद से ही इसमें लगातार करीब 5 महीने से गिरावट चल रही है। 27 सितंबर को सेंसेक्स 85978.25 अंकों पर पहुंच गया था और निफ्टी भी चढ़ाई करते-करते 26,277.35 अंकों पर पहुंच गया था। लाइफटाइम हाई पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स में अभी तक 9807.17 अंकों की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इसी तरह, निफ्टी 50 भी अपने लाइफटाइम हाई से 3232.10 अंक नीचे आ चुका है। शेयर मार्केट में जारी इस गिरावट की वजह से निवेशकों का म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो भी बर्बाद हो चुका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/the-stock-market-investors-lost-rs-1804418-crore-in-6/article-10104

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.