जिस काम में 75 साल लगे वह 5 साल में हो जाएगा... निर्मला सीतारमण का दावा

Business News

भारत की प्रति व्यक्ति आय पिछले 75 साल में केवल 2,730 डॉलर पहुंची है लेकिन अगले 5 साल में इसके दोगुना होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यह दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए सुधारों के कारण लोगों के जीवन स्तर में तेज वृद्धि होगी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि देश में प्रति व्यक्ति आय अगले पांच साल में दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए सुधारों के कारण लोगों के जीवन स्तर में सबसे तेज वृद्धि के साथ-साथ आर्थिक असमानता में भी कमी आएगी। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को कौटिल्य इकनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा कि आईएमएफ के अनुमानों के मुताबिक हमें प्रति व्यक्ति आय $2,730 तक पहुंचने में 75 साल लगे लेकिन इसमें $2,000 और जोड़ने में केवल पांच साल लगेंगे। आने वाले दशकों में देश में आम आदमी के जीवन स्तर में सबसे तेज वृद्धि देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारत डायनैमिक जियोपॉलिटिकल स्थिति से भी लाभ उठा सकता है। दुनिया सप्लाई चेन में बदलाव चाहती है और भारत इसका फायदा उठा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत खुद को ग्लोबल जियोपॉलिटिकल री-पोजीशनिंग के बीच पाता है। यह स्थिति भारत के लिए एक संरचनात्मक शक्ति के रूप में कार्य कर सकती है। भारत को नई अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था से लाभ मिलेगा जो आज की दुनिया में पावर डिस्ट्रीब्यूशन को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने के लिए फिर से आकार ले रही है।

टेक्नोलॉजी से समस्या

वित्त मंत्री ने कहा कि युवा आबादी, खपत में मजबूत वृद्धि, इनोवेशन में उछाल और एक मजबूत वित्तीय प्रणाली भारत को तेजी से बढ़ने में मदद करेगी। उन्होंने भारत के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी बात की। सीतारमण ने कहा कि एक खंडित दुनिया में भू-राजनीतिक जोखिम शामिल हैं, जहां कई लगातार संघर्ष बदतर हो सकते हैं।

SEETAसीतारमण ने कहा कि टेक्नोलॉजी के आने से सभी स्तरों पर श्रमिकों पर अधिक स्थाई प्रभाव पड़ सकता है। इसके गंभीर आर्थिक और सामाजिक प्रभाव हो सकते हैं। पूरी दुनिया इससे जूझ रही है लेकिन भारत के लिए यह अधिक गंभीर है। इसकी वजह यह है कि भारत को अपनी विशाल युवा आबादी और लाखों लोगों के लिए आजीविका बनाने की आवश्यकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Oct 2024 By दैनिक जागरण

जिस काम में 75 साल लगे वह 5 साल में हो जाएगा... निर्मला सीतारमण का दावा

Business News

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि देश में प्रति व्यक्ति आय अगले पांच साल में दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए सुधारों के कारण लोगों के जीवन स्तर में सबसे तेज वृद्धि के साथ-साथ आर्थिक असमानता में भी कमी आएगी। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को कौटिल्य इकनॉमिक कॉन्क्लेव में कहा कि आईएमएफ के अनुमानों के मुताबिक हमें प्रति व्यक्ति आय $2,730 तक पहुंचने में 75 साल लगे लेकिन इसमें $2,000 और जोड़ने में केवल पांच साल लगेंगे। आने वाले दशकों में देश में आम आदमी के जीवन स्तर में सबसे तेज वृद्धि देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारत डायनैमिक जियोपॉलिटिकल स्थिति से भी लाभ उठा सकता है। दुनिया सप्लाई चेन में बदलाव चाहती है और भारत इसका फायदा उठा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत खुद को ग्लोबल जियोपॉलिटिकल री-पोजीशनिंग के बीच पाता है। यह स्थिति भारत के लिए एक संरचनात्मक शक्ति के रूप में कार्य कर सकती है। भारत को नई अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था से लाभ मिलेगा जो आज की दुनिया में पावर डिस्ट्रीब्यूशन को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने के लिए फिर से आकार ले रही है।

टेक्नोलॉजी से समस्या

वित्त मंत्री ने कहा कि युवा आबादी, खपत में मजबूत वृद्धि, इनोवेशन में उछाल और एक मजबूत वित्तीय प्रणाली भारत को तेजी से बढ़ने में मदद करेगी। उन्होंने भारत के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी बात की। सीतारमण ने कहा कि एक खंडित दुनिया में भू-राजनीतिक जोखिम शामिल हैं, जहां कई लगातार संघर्ष बदतर हो सकते हैं।

SEETAसीतारमण ने कहा कि टेक्नोलॉजी के आने से सभी स्तरों पर श्रमिकों पर अधिक स्थाई प्रभाव पड़ सकता है। इसके गंभीर आर्थिक और सामाजिक प्रभाव हो सकते हैं। पूरी दुनिया इससे जूझ रही है लेकिन भारत के लिए यह अधिक गंभीर है। इसकी वजह यह है कि भारत को अपनी विशाल युवा आबादी और लाखों लोगों के लिए आजीविका बनाने की आवश्यकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/the-work-which-took-75-years-will-be-done-in/article-695

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.