EPF में हर महीने जमा हो रही राशि के हैं ढेरों फायदे, बीच में निकालने से पहले जान लें ये अहम बातें

Business News

नियोक्ता/कंपनी न सिर्फ पीएफ फंड में योगदान करता है, बल्कि कर्मचारी की पेंशन के लिए भी जरूरी योगदान करता है जिसका इस्तेमाल कर्मचारी द्वारा रिटायरमेंट के बाद किया जा सकता है।

आप अगर नौकरी करते हैं तो जाहिर है आप ईपीएफ में भी अंशदान करते हैं। ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा प्रदान की जाने वाली एक रिटायरमेंट बेनिफिट स्कीम है। इसमें कर्मचारी और नियोक्ता मूल वेतन और महंगाई भत्ते के 12% के बराबर अनुपात में मासिक आधार पर योजना में योगदान करते हैं। यानी आप जो ईपीएफ में हर महीने तय राशि डाल रहे हैं, वह काफी फायदेमंद है। इसे समझ लेंगे तो आप ईपीएफ से पैसे नहीं निकालना चाहेंगे। आइए, जानते हैं कि ईपीएफ में जमा राशि कैसे आपके लिए आर्थिक तौर पर काफी मददगार साबित होते हैं।

इतने फायदे मिलते हैं

लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा

ईपीएफ अकाउंट में जो धनराशि जमा होती है, उसे आप अपने रोजमर्रा के कामों के लिए आसानी से निकाल नहीं सकते हैं और आपके पैसे की बचत हो रही होती है।

रिटायरमेंट के समय जमा राशि का इस्तेमाल
ईपीएफ योजना के तहत जमा राशि का इस्तेमाल कर्मचारी के रिटायरमेंट के समय किया जा सकता है। इससे कर्मचारी को पैसे की बचत और सुरक्षा संबंधी राहत मिलती है।

इमरजेंसी में आता है काम
किसी भी तरह की आपात परिस्थिति में कर्मचारी समय से पहले भी इस फंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस योजना में कुछ खास मामलों में इस तरह की समय-पूर्व निकासी की व्यवस्था की गई है।

बेरोजगारी/इनकम लॉस
अगर किसी वजह से कर्मचारी की मौजूदा नौकरी चली जाती है, तो इस फंड का इस्तेमाल खर्चों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। नौकरी छोड़ने के एक महीने बाद कर्मचारी अपने ईपीएफ फंड का 75% और बेरोजगारी के 2 महीने बाद बाकी 25% निकालने के लिए स्वतंत्र है। नौकरी से अचानक हटा देने पर कर्मचारी तब तक इस फंड का इस्तेमाल कर सकता है, जब तक उसे कोई उपयुक्त नई नौकरी नहीं मिल जाती।

मौत की स्थिति में मददगार
अगर किसी वजह से कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में ब्याज के साथ इकट्ठा की गई राशि कर्मचारी के नॉमिनी को दी जाती है जिससे परिवार को कठिन परिस्थितियों का सामना करने में मदद मिलती है।

कर्मचारी की विकलांगता या शारीरिक अक्षमता
अगर किसी वजह से विकलांग हो गया है यानी कर्मचारी काम करने की हालत में नहीं है, तो वह इस फंड का इस्तेमाल इस स्थिति में कर सकता है।

पेंशन योजना

हर जगह आसानी से उपयोग हो सकता है
अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की मदद से कर्मचारी ईपीएफ मेंबरशिप पोर्टल पर जाकर आसानी से अपने पीएफ अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं। अगर वे नौकरी बदलते हैं, तो वे अपने खाते को भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2024 By दैनिक जागरण

EPF में हर महीने जमा हो रही राशि के हैं ढेरों फायदे, बीच में निकालने से पहले जान लें ये अहम बातें

Business News

आप अगर नौकरी करते हैं तो जाहिर है आप ईपीएफ में भी अंशदान करते हैं। ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा प्रदान की जाने वाली एक रिटायरमेंट बेनिफिट स्कीम है। इसमें कर्मचारी और नियोक्ता मूल वेतन और महंगाई भत्ते के 12% के बराबर अनुपात में मासिक आधार पर योजना में योगदान करते हैं। यानी आप जो ईपीएफ में हर महीने तय राशि डाल रहे हैं, वह काफी फायदेमंद है। इसे समझ लेंगे तो आप ईपीएफ से पैसे नहीं निकालना चाहेंगे। आइए, जानते हैं कि ईपीएफ में जमा राशि कैसे आपके लिए आर्थिक तौर पर काफी मददगार साबित होते हैं।

इतने फायदे मिलते हैं

लंबे समय की आर्थिक सुरक्षा

ईपीएफ अकाउंट में जो धनराशि जमा होती है, उसे आप अपने रोजमर्रा के कामों के लिए आसानी से निकाल नहीं सकते हैं और आपके पैसे की बचत हो रही होती है।

रिटायरमेंट के समय जमा राशि का इस्तेमाल
ईपीएफ योजना के तहत जमा राशि का इस्तेमाल कर्मचारी के रिटायरमेंट के समय किया जा सकता है। इससे कर्मचारी को पैसे की बचत और सुरक्षा संबंधी राहत मिलती है।

इमरजेंसी में आता है काम
किसी भी तरह की आपात परिस्थिति में कर्मचारी समय से पहले भी इस फंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस योजना में कुछ खास मामलों में इस तरह की समय-पूर्व निकासी की व्यवस्था की गई है।

बेरोजगारी/इनकम लॉस
अगर किसी वजह से कर्मचारी की मौजूदा नौकरी चली जाती है, तो इस फंड का इस्तेमाल खर्चों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। नौकरी छोड़ने के एक महीने बाद कर्मचारी अपने ईपीएफ फंड का 75% और बेरोजगारी के 2 महीने बाद बाकी 25% निकालने के लिए स्वतंत्र है। नौकरी से अचानक हटा देने पर कर्मचारी तब तक इस फंड का इस्तेमाल कर सकता है, जब तक उसे कोई उपयुक्त नई नौकरी नहीं मिल जाती।

मौत की स्थिति में मददगार
अगर किसी वजह से कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में ब्याज के साथ इकट्ठा की गई राशि कर्मचारी के नॉमिनी को दी जाती है जिससे परिवार को कठिन परिस्थितियों का सामना करने में मदद मिलती है।

कर्मचारी की विकलांगता या शारीरिक अक्षमता
अगर किसी वजह से विकलांग हो गया है यानी कर्मचारी काम करने की हालत में नहीं है, तो वह इस फंड का इस्तेमाल इस स्थिति में कर सकता है।

पेंशन योजना
नियोक्ता/कंपनी न सिर्फ पीएफ फंड में योगदान करता है, बल्कि कर्मचारी की पेंशन के लिए भी जरूरी योगदान करता है जिसका इस्तेमाल कर्मचारी द्वारा रिटायरमेंट के बाद किया जा सकता है।

हर जगह आसानी से उपयोग हो सकता है
अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की मदद से कर्मचारी ईपीएफ मेंबरशिप पोर्टल पर जाकर आसानी से अपने पीएफ अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं। अगर वे नौकरी बदलते हैं, तो वे अपने खाते को भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/there-are-many-benefits-of-depositing-money-in-epf-every/article-5394

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.