सोने की कीमतों में देखी जा रही तेजी, 77,000 के पार गये भाव, जानिए लेटेस्ट प्राइस

Business News

सोना वायदा आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स एक्सचेंज पर 479 रुपये की बढ़त के साथ 77,035 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने के घरेलू वायदा भाव भी शुक्रवार को बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.63 फीसदी या 479 रुपये की बढ़त के साथ 77,035 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.62 फीसदी या 473 रुपये की बढ़त लेकर 76,197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी

घरेलू बाजार के साथ ही वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोना 0.67 फीसदी या 17.80 डॉलर की बढ़त के साथ 2,682.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोना हाजिर 0.83 फीसदी या 21.90 डॉलर की बढ़त के साथ 2,659 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने के घरेलू हाजिर भाव

सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली थी। आभूषण विक्रेताओं और सिक्का मैन्यूफैक्चरर्स की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत 100 रुपये घटकर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। गुरुवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। कारोबारियों ने कहना था कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क योजनाओं के आर्थिक संभावनाओं पर प्रभाव और फेडरल रिजर्व (फेड) की ब्याज दर के परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता के बीच विदेशों में मजबूत रुख के अनुरूप यहां कारोबारी धारणा कमजोर हुई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Nov 2024 By दैनिक जागरण

सोने की कीमतों में देखी जा रही तेजी, 77,000 के पार गये भाव, जानिए लेटेस्ट प्राइस

Business News

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने के घरेलू वायदा भाव भी शुक्रवार को बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.63 फीसदी या 479 रुपये की बढ़त के साथ 77,035 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.62 फीसदी या 473 रुपये की बढ़त लेकर 76,197 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी

घरेलू बाजार के साथ ही वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोना 0.67 फीसदी या 17.80 डॉलर की बढ़त के साथ 2,682.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोना हाजिर 0.83 फीसदी या 21.90 डॉलर की बढ़त के साथ 2,659 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने के घरेलू हाजिर भाव

सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली थी। आभूषण विक्रेताओं और सिक्का मैन्यूफैक्चरर्स की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत 100 रुपये घटकर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। गुरुवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। कारोबारियों ने कहना था कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क योजनाओं के आर्थिक संभावनाओं पर प्रभाव और फेडरल रिजर्व (फेड) की ब्याज दर के परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता के बीच विदेशों में मजबूत रुख के अनुरूप यहां कारोबारी धारणा कमजोर हुई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/there-is-a-rise-in-the-prices-of-gold-the/article-4416

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.