Upcoming Cars : भारत में लॉन्च होने वाली हैं ये 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां!

Business News

नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वाले हैं तो थोड़ा रुक जाइए, आप लोगों के लिए एक नहीं बल्कि 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां जल्द भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली हैं. मारुति सुजुकी, एमजी और टाटा मोटर्स जल्द ग्राहकों के लिए नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स को उतारने की तैयारी में हैं.

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ती जा रही है, यही वजह है कि ऑटो कंपनियां भी ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए नई-नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रही हैं. आप भी अगर नई EV खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाना बेहतर होगा, क्योंकि जल्द आप लोगों के लिए एक या दो नहीं बल्कि 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं.

Maruti Suzuki e Vitara

मारुति सुजुकी की ये पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे कंपनी ने इस साल के शुरुआत में आयोजित Auto Expo 2025 में भी शोकेस किया था. इस कार में लगी 49kWh की बैटरी फुल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करेगी. फिलहाल कंपनी ने इस कार की लॉन्च डेट तो नहीं बताई है लेकिन इस गाड़ी के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है.

MG M9

एमजी की इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV को भी ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया गया था, इस कार को कंपनी एमजी सिलेक्ट रिटेल नेटवर्क के जरिए भारत में बेचेगी. ये कार 7 सीटिंग ऑप्शन और 90kWh बैटरी के साथ उतारी जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज में ये कार 430 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी. इस गाड़ी की कीमत कितनी होगी, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

MG Cyberster

एमजी की ये गाड़ी टू डोर स्पोर्ट्स कार है, इस कार में 77kWh बैटरी दी जा सकती है जो सिंगल चार्ज पर 443 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है. भारत में लॉन्च के बाद इस इलेक्ट्रिक कार को भी एमजी9 के साथ एमजी सिलेक्ट के जरिए भारत में बेचने की तैयारी है.

Tata Harrier EV

टाटा मोटर्स की इस पॉपुलर एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार भी जल्द आप लोगों के लिए लॉन्च किया जा सकता है. टाटा हैरियर ईवी को डुअल मोटर सेटअप और ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन में उतारा जा सकता है. फिलहाल कंपनी ने बैटरी और ड्राइविंग रेंज के बारे में खुलासा नहीं किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2025 By दैनिक जागरण

Upcoming Cars : भारत में लॉन्च होने वाली हैं ये 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां!

Business News

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ती जा रही है, यही वजह है कि ऑटो कंपनियां भी ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए नई-नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रही हैं. आप भी अगर नई EV खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाना बेहतर होगा, क्योंकि जल्द आप लोगों के लिए एक या दो नहीं बल्कि 4 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं.

Maruti Suzuki e Vitara

मारुति सुजुकी की ये पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे कंपनी ने इस साल के शुरुआत में आयोजित Auto Expo 2025 में भी शोकेस किया था. इस कार में लगी 49kWh की बैटरी फुल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करेगी. फिलहाल कंपनी ने इस कार की लॉन्च डेट तो नहीं बताई है लेकिन इस गाड़ी के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है.

MG M9

एमजी की इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV को भी ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया गया था, इस कार को कंपनी एमजी सिलेक्ट रिटेल नेटवर्क के जरिए भारत में बेचेगी. ये कार 7 सीटिंग ऑप्शन और 90kWh बैटरी के साथ उतारी जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज में ये कार 430 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी. इस गाड़ी की कीमत कितनी होगी, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

MG Cyberster

एमजी की ये गाड़ी टू डोर स्पोर्ट्स कार है, इस कार में 77kWh बैटरी दी जा सकती है जो सिंगल चार्ज पर 443 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है. भारत में लॉन्च के बाद इस इलेक्ट्रिक कार को भी एमजी9 के साथ एमजी सिलेक्ट के जरिए भारत में बेचने की तैयारी है.

Tata Harrier EV

टाटा मोटर्स की इस पॉपुलर एसयूवी का इलेक्ट्रिक अवतार भी जल्द आप लोगों के लिए लॉन्च किया जा सकता है. टाटा हैरियर ईवी को डुअल मोटर सेटअप और ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन में उतारा जा सकता है. फिलहाल कंपनी ने बैटरी और ड्राइविंग रेंज के बारे में खुलासा नहीं किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/these-4-new-electric-vehicles-are-going-to-be-launched/article-15401

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.