- Hindi News
- बिजनेस
- ये हैं BSNL के सबसे लंबी वैलिडिटी वाले प्लान, साथ में मिल रहे फ्री कॉलिंग और डेटा जैसे फायदे, देखें
ये हैं BSNL के सबसे लंबी वैलिडिटी वाले प्लान, साथ में मिल रहे फ्री कॉलिंग और डेटा जैसे फायदे, देखें लिस्ट
Business News
BSNL लंबी वैलिडिटी वाले कई रिचार्ज प्लान पेश करती है. कंपनी का सबसे महंगा रिचार्ज प्लान 425 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं.
पिछले कुछ समय में रिचार्ज प्लान काफी महंगे हुए हैं. साथ ही इनकी वैलिडिटी कम होने से बार-बार रिचार्ज कराने का झंझट रहता है. आज हम आपके लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के तीन ऐसे रिचार्ज प्लान्स लेकर आए हैं, जिनमें सालभर से ज्यादा तक की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है. इसके साथ ये सभी प्लान्स फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली डेटा जैसे बेनेफिट्स के साथ आते हैं.
BSNL का 1,499 रुपये का प्लान
BSNL के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS ऑफर किए जा रहे हैं. इसके साथ प्लान में 24GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी 336 दिन तक थी, लेकिन होली पर कंपनी ने इसकी वैलिडिटी बढ़ाने का ऐलान किया है. होली ऑफर के तहत 31 मार्च तक यह रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को पूरे सालभर यानी 365 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है. यह प्लान उन लोगों के लिए बेहद काम का है, जो अपने BSNL नंबर को कॉलिंग के लिए ज्यादा यूज करते हैं.
BSNL का 1,999 रुपये का प्लान
365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में ग्राहकों को पूरे सालभर की वैलिडिटी दी जा रही है. प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और कुल 600GB डेटा दिया जा रहा है. वैलिडिटी के दौरान डेटा लिमिट पूरी होने के बाद ग्राहक 40kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा एक्सेस कर पाएंगे. इसके साथ रोजाना 100 SMS भी दिए जा रहे हैं.
BSNL का 2,399 रुपये का रिचार्ज प्लान
BSNL का यह अनलिमिटेड प्लान है. इसमें ग्राहकों को एक साल से ज्यादा वैलिडिटी मिलती है. यह प्लान 425 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. वैलिडिटी के दौरान ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और डेली 2GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. अगर आप आज यह रिचार्ज करते हैं तो आपको अगले साल मई तक डेटा, कॉलिंग, SMS और वैलिडिटी की चिंता करने की जरूरत नहीं है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए