महंगी हो गई Hyundai की ये गाड़ियां, 15,200 रुपए तक बढ़ गई कीमत

Business News

Hyundai Grand i10 Nios और Hyundai Venue N Line की कीमत में 15 हजार 200 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है. अगर आप इनमें से कोई भी नई कार खरीदने वाले हैं तो अब आप लोगों को इन दोनों ही मॉडल्स को खरीदते वक्त ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

हुंडई ने ग्राहकों को जोरदार झटका देते हुए Grand i10 Nios और Venue N Line की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अगर आप इनमें से कोई भी नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब आप लोगों को 15,200 रुपए तक एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे. हुंडई वैन्यू एन लाइन की कीमत में 7,000 रुपए तक तो वहीं ग्रैंड आई10 नियोस की कीमत में 15,200 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है.

कीमत में इजाफा होने के बाद अब इन गाड़ियों की नई कीमतें कितनी हैं? चलिए जानते हैं. हुंडई की गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में जानकारी कारदेखो की रिपोर्ट से सामने आई है.

Hyundai Grand i10 Nios Price

हुंडई की ये हैचबैक पांच अलग-अलग वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है, इस गाड़ी के Sportz (O) वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमत में 15 हजार 200 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद अब इस गाड़ी की नई कीमत 5.98 लाख (एक्स शोरूम) से 8.62 लाख (एक्स शोरूम) है.

इस हैचबैक में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, हिल असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल, ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. ये कार आप लोगों को पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन में मिल जाएगी.

Hyundai Venue N Line Price

हुंडई की इस एसयूवी की कीमत में 7 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है, अब इस गाड़ी का बेस वेरिएंट आप लोगों को 12 लाख 14 हजार रुपए (एक्स शोरूम) तो वहीं टॉप मॉडल 13 लाख 96 हजार रुपए (एक्स शोरूम) का मिलेगा.

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स में आप लोगों को 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टन), व्हीकल स्टैबलिटी मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा इस गाड़ी में लेवल 1 ADAS फीचर भी दिया गया है जो आपकी सेफ्टी का ध्यान रखता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महंगी हो गई Hyundai की ये गाड़ियां, 15,200 रुपए तक बढ़ गई कीमत

Business News

हुंडई ने ग्राहकों को जोरदार झटका देते हुए Grand i10 Nios और Venue N Line की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अगर आप इनमें से कोई भी नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो अब आप लोगों को 15,200 रुपए तक एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे. हुंडई वैन्यू एन लाइन की कीमत में 7,000 रुपए तक तो वहीं ग्रैंड आई10 नियोस की कीमत में 15,200 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है.

कीमत में इजाफा होने के बाद अब इन गाड़ियों की नई कीमतें कितनी हैं? चलिए जानते हैं. हुंडई की गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में जानकारी कारदेखो की रिपोर्ट से सामने आई है.

Hyundai Grand i10 Nios Price

हुंडई की ये हैचबैक पांच अलग-अलग वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है, इस गाड़ी के Sportz (O) वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट्स की कीमत में 15 हजार 200 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद अब इस गाड़ी की नई कीमत 5.98 लाख (एक्स शोरूम) से 8.62 लाख (एक्स शोरूम) है.

इस हैचबैक में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, हिल असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल, ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. ये कार आप लोगों को पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन में मिल जाएगी.

Hyundai Venue N Line Price

हुंडई की इस एसयूवी की कीमत में 7 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है, अब इस गाड़ी का बेस वेरिएंट आप लोगों को 12 लाख 14 हजार रुपए (एक्स शोरूम) तो वहीं टॉप मॉडल 13 लाख 96 हजार रुपए (एक्स शोरूम) का मिलेगा.

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी के सभी वेरिएंट्स में आप लोगों को 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टन), व्हीकल स्टैबलिटी मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा इस गाड़ी में लेवल 1 ADAS फीचर भी दिया गया है जो आपकी सेफ्टी का ध्यान रखता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/these-vehicles-of-hyundai-have-become-expensive-by-rs-15200/article-11097

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.