केवल 1 डॉलर लगाकर इस NRI ने कमा डाले 698 करोड़, अब सेबी ने लिया एक्शन

Business News

सिक्योरिटी एंड मार्केट एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश की कंपनी एलएस इंडस्ट्रीज पर बड़ी कार्रवाई की है. सेबी ने कंपनी पर निवेश करने से रोक लगा दी है. इसमें एक NRI ने 1 डॉलर लगाकर 698 करोड़ रुपये कमा डाले

सिक्योरिटी एंड मार्केट एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश की कंपनी एलएस इंडस्ट्रीज पर बड़ी कार्रवाई की है. सेबी ने इस कंपनी को और इससे जुड़ी 4 अन्य कंपनियों को मार्केट से बैन कर दिया है. इस कंपनी पर आरोप है कि इसने शेयरों की कीमतों के साथ धोड़ाधड़ी की है और इसके तार दुबई तक फैले हुए हैं. इस मामले में दुबई के इनवेस्टर जहांगीर पणिक्कवीट्टिल पेरुम्बरामबाथू (JPP) का नाम सामने आया है. जिन पर आरोप है कि उन्होंने 1 डॉलर के निवेश से 698 करोड़ रुपये बना डाले.

सेबी की जांच में खुलासा हुआ कि JPP ने कंपनी के 10.28 करोड़ शेयर एक डॉलर में खरीदे थे और कंपनी का रेवेन्यू जीरो होने के बावजूद इसके शेयरों में वैल्यू 10 फरवरी 2025 तक 698 करोड़ रुपये हो गई. जेपीपी के निवेश, जिसकी कीमत अब कंपनी के हाई वैल्यू $328.6 मिलियन है, ने FEMA विनियमों के संभावित उल्लंघनों पर चिंताएं पैदा कर दी हैं. कंपनी के पहले के डायरेक्टर सुएट मेंग चाय ने कंपनी की 12.12 फीसदी की हिस्सेदारी जेपीपी को सिर्फ 1 डॉलर में ट्रांसफर कर दी थी. इसके बाद इसके शेयरों के दामों में एकाएक तेजी थी.

कैसे हुई धांधली

मार्केट रेगुलेटर ने अपनी जांच में पाया कि जेपीपी ने जुलाई-सितंबर और नवंबर-दिसंबर के बीच 2 बार ऐसे समय में ट्रेड किया जब मार्केट में तेजी में आई थी. उसके बाद ज्यादातर शेयरों को 27 सितंबर 2024 को 267.50 रुपये के हाई स्तर पर बेच दिया. सेबी एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह की पंप एंड डंप स्कीम से निवेशकों को नुकसान पहुंचने से पहले इनको रोकने की जरूरत है.

कैसे हो रही है जांच

सेबी को अपनी जांच में कंपनी के शेयरों के दामों में हेरफेर देखने को मिली. मार्केट रेगुलेटर अब PFUTP और LODR नियमों की जांच कर रहा है. सेबी ने कहा कि मार्केट की सिक्योरिटी और बाजार में निवेशकों के साथ धोड़ा न हो इसके लिए कार्रवाई करना बहुत जरूरी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Feb 2025 By दैनिक जागरण

केवल 1 डॉलर लगाकर इस NRI ने कमा डाले 698 करोड़, अब सेबी ने लिया एक्शन

Business News

सिक्योरिटी एंड मार्केट एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश की कंपनी एलएस इंडस्ट्रीज पर बड़ी कार्रवाई की है. सेबी ने इस कंपनी को और इससे जुड़ी 4 अन्य कंपनियों को मार्केट से बैन कर दिया है. इस कंपनी पर आरोप है कि इसने शेयरों की कीमतों के साथ धोड़ाधड़ी की है और इसके तार दुबई तक फैले हुए हैं. इस मामले में दुबई के इनवेस्टर जहांगीर पणिक्कवीट्टिल पेरुम्बरामबाथू (JPP) का नाम सामने आया है. जिन पर आरोप है कि उन्होंने 1 डॉलर के निवेश से 698 करोड़ रुपये बना डाले.

सेबी की जांच में खुलासा हुआ कि JPP ने कंपनी के 10.28 करोड़ शेयर एक डॉलर में खरीदे थे और कंपनी का रेवेन्यू जीरो होने के बावजूद इसके शेयरों में वैल्यू 10 फरवरी 2025 तक 698 करोड़ रुपये हो गई. जेपीपी के निवेश, जिसकी कीमत अब कंपनी के हाई वैल्यू $328.6 मिलियन है, ने FEMA विनियमों के संभावित उल्लंघनों पर चिंताएं पैदा कर दी हैं. कंपनी के पहले के डायरेक्टर सुएट मेंग चाय ने कंपनी की 12.12 फीसदी की हिस्सेदारी जेपीपी को सिर्फ 1 डॉलर में ट्रांसफर कर दी थी. इसके बाद इसके शेयरों के दामों में एकाएक तेजी थी.

कैसे हुई धांधली

मार्केट रेगुलेटर ने अपनी जांच में पाया कि जेपीपी ने जुलाई-सितंबर और नवंबर-दिसंबर के बीच 2 बार ऐसे समय में ट्रेड किया जब मार्केट में तेजी में आई थी. उसके बाद ज्यादातर शेयरों को 27 सितंबर 2024 को 267.50 रुपये के हाई स्तर पर बेच दिया. सेबी एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह की पंप एंड डंप स्कीम से निवेशकों को नुकसान पहुंचने से पहले इनको रोकने की जरूरत है.

कैसे हो रही है जांच

सेबी को अपनी जांच में कंपनी के शेयरों के दामों में हेरफेर देखने को मिली. मार्केट रेगुलेटर अब PFUTP और LODR नियमों की जांच कर रहा है. सेबी ने कहा कि मार्केट की सिक्योरिटी और बाजार में निवेशकों के साथ धोड़ा न हो इसके लिए कार्रवाई करना बहुत जरूरी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/this-nri-earned-698-crore-now-with-only-1-dollar/article-10022

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.