इस हफ्ते सोने-चांदी के भाव में उछाल: सोना ₹1,913 महंगा होकर ₹99,058 पर, चांदी ₹882 बढ़ी; रिकॉर्ड स्तर पर दोनों धातुएं

Business

इस हफ्ते की शुरुआत से लेकर शुक्रवार (14 जून) तक सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना इस सप्ताह ₹1,913 महंगा होकर ₹99,058 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी ₹882 बढ़कर ₹1,06,167 प्रति किलोग्राम बिक रही है।

  13 जून को सोना ₹99,170 का बना ऑल टाइम हाई

बीते शनिवार (7 जून) को सोना ₹97,145 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹99,058 हो गया है। सप्ताह के दौरान, 13 जून को यह ₹99,170 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा। इसी तरह, चांदी 10 जून को ₹1,07,000 का ऑल टाइम हाई बना चुकी है।

 बड़े शहरों में सोने की कीमतें (24 कैरेट/22 कैरेट प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: ₹1,01,830 / ₹93,350

  • मुंबई: ₹1,01,680 / ₹93,200

  • कोलकाता: ₹1,01,680 / ₹93,200

  • चेन्नई: ₹1,01,680 / ₹93,200

  • भोपाल: ₹1,01,730 / ₹93,250

 2025 में अब तक ₹22,896 महंगा हुआ सोना

1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब बढ़कर ₹99,058 हो गया है — यानी अब तक ₹22,896 की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, चांदी की कीमत भी ₹20,150 बढ़ी है — जो इस साल की शुरुआत में ₹86,017 थी और अब ₹1,06,167 हो गई है। वर्ष 2024 में पूरे साल भर में सोने की कीमत में ₹12,810 की वृद्धि दर्ज हुई थी।

 क्या ₹1.03 लाख तक जा सकता है सोना?

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के अनुसार, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव (Geo-political Tension) के चलते सोने को समर्थन मिल रहा है, जिससे इसकी मांग में इज़ाफा हुआ है। वे मानते हैं कि अगर यही रुझान जारी रहा तो सोना इस साल ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है

वहीं, चांदी की बात करें तो जियोपॉलिटिकल तनाव घटने पर उसकी औद्योगिक मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।

 सर्टिफाइड हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे हमेशा BIS हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। इस पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification Number) अंकित होता है, जो अल्फान्यूमेरिक फॉर्मेट (जैसे - AZ4524) में होता है। इससे सोने की शुद्धता की पुष्टि की जा सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इस हफ्ते सोने-चांदी के भाव में उछाल: सोना ₹1,913 महंगा होकर ₹99,058 पर, चांदी ₹882 बढ़ी; रिकॉर्ड स्तर पर दोनों धातुएं

Business

  13 जून को सोना ₹99,170 का बना ऑल टाइम हाई

बीते शनिवार (7 जून) को सोना ₹97,145 प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर ₹99,058 हो गया है। सप्ताह के दौरान, 13 जून को यह ₹99,170 प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा। इसी तरह, चांदी 10 जून को ₹1,07,000 का ऑल टाइम हाई बना चुकी है।

 बड़े शहरों में सोने की कीमतें (24 कैरेट/22 कैरेट प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: ₹1,01,830 / ₹93,350

  • मुंबई: ₹1,01,680 / ₹93,200

  • कोलकाता: ₹1,01,680 / ₹93,200

  • चेन्नई: ₹1,01,680 / ₹93,200

  • भोपाल: ₹1,01,730 / ₹93,250

 2025 में अब तक ₹22,896 महंगा हुआ सोना

1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब बढ़कर ₹99,058 हो गया है — यानी अब तक ₹22,896 की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, चांदी की कीमत भी ₹20,150 बढ़ी है — जो इस साल की शुरुआत में ₹86,017 थी और अब ₹1,06,167 हो गई है। वर्ष 2024 में पूरे साल भर में सोने की कीमत में ₹12,810 की वृद्धि दर्ज हुई थी।

 क्या ₹1.03 लाख तक जा सकता है सोना?

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के अनुसार, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव (Geo-political Tension) के चलते सोने को समर्थन मिल रहा है, जिससे इसकी मांग में इज़ाफा हुआ है। वे मानते हैं कि अगर यही रुझान जारी रहा तो सोना इस साल ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है

वहीं, चांदी की बात करें तो जियोपॉलिटिकल तनाव घटने पर उसकी औद्योगिक मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।

 सर्टिफाइड हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे हमेशा BIS हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। इस पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification Number) अंकित होता है, जो अल्फान्यूमेरिक फॉर्मेट (जैसे - AZ4524) में होता है। इससे सोने की शुद्धता की पुष्टि की जा सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/this-week-gold-and-silver-prices-rise-gold-%E2%82%B9-1913/article-24319

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.