हाउसिंग सेक्टर में जोरदार रहा ये साल, क्या 2025 में प्रॉपर्टी पर निवेश देगा शानदार रिटर्न?

Business News

रियल एस्टेट सेक्टर बड़ी ही तेजी से आगे बढ़ रहा है. नया साल लग्जरी सेगमेंट के साथ अर्फोडेबल हाउसिंग के लिए भी अच्छा साबित होने वाला है.

 नया साल आने वाला है. ऐसे में अगर आप रहने के लिए नया घर या इंवेस्टमेंट के लिए प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले मार्केट का हाल जान लें कहां आपको अधिक रिटर्न मिलने की उम्मीद है. रिपोर्टों के मुताबिक, कोरोना के बाद बीते चार सालों में रियल एस्टेट सेक्टर में शानदार ग्रोथ देखने को मिला है. इस दौरान लोग या तो नए घरों में शिफ्ट हो रहे हैं या अपने पुराने घर को अपग्रेड करा रहे हैं. साल 2024 की बात करें, तो इस साल भी रियल एस्टेट सेक्टर में गजब का उछाल देखने को मिला, लेकिन सबसे ज्यादा हलचल प्रीमियम या लग्जरी सेगमेंट में रही.

प्रीमियम सेगमेंट में अधिक बन रहे घर

साल 2024 में बेंगलुरू, गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में 10 से 80 करोड़ के बजट वाले प्रीमियम प्रॉपर्टी की बिक्री अधिक देखी गई.अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए जाने वाले डेवलपर्स भी अब प्रीमियम प्रॉपर्टी को बनाने में अधिक दिलचस्पी दिखाने लगे हैं. ऐसे में नई प्रॉपर्टी खरीदने में समाज का एक हिस्सा पीछे छूट रहा है क्योंकि मिड सेगमेंट और लोअर मिड सेगमेंट में आने वाली देश की 60-70 फीसदी आबादी को डिमांड के मुकाबले सप्लाई नहीं मिल रही है. इसका एक और भी नुकसान यह है कि अगर सभी प्रीमियम सेगमेंट में घर बनाने लगे, तो कहीं न कहीं जाकर प्राइस भी क्रैश होगा.

2025 में दिखेगा ट्रांजिशन

अगर बात 2025 की करें, तो यह साल मिड और लोअर मिड सेगमेंट के लिए बदलाव लेकर आएगा. एक्सपर्ट्स की मानें तो 2025 के अंत तक या 2026 से मार्केट में सभी सेगमेंट में बैलेंस बनना शुरू हो जाएगा. मिड और लोअर मिड सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए स्टांप ड्यूटी को घटाया जा सकता है या बिल्डर्स को इंसेंटिव देने के बारे में सोचा जा सकता है और ऐसा लॉन्ग टर्म बेसिक पर करने की जरूरत है ताकि मार्केट में स्टेबिलिटी बनी रहे. 

रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर रिटर्न की उम्मीद

अगर लॉन्ग टर्म में निवेश की बात करें, तो रियल एस्टेट एक बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसमें क्रैश लंबे समय तक नहीं रहता है ऐसे में प्रॉफिट की संभावना बनी रहती है. आने वाले समय में प्रॉपर्टी के रेट भी बढ़ेंगे, जिससे निवेश पर अधिक रिटर्न मिलेगा. बात अगर रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की करें, तो इस पर लॉन्ग टर्म में बेहतर रिटर्न की उम्मीद है. मान लीजिए अगर आपने यह सोचकर 20-30 लाख का एक घर लिया है और यह सोच रहे हैं कि अगले साल इसे बेचकर आप दोगुना मुनाफा कमा लेंगे, तो ऐसा नहीं है. हालांकि, अगर आप इसी प्रॉपर्टी को रेंट पर चढ़ा देते हैं, तो सालाना 2-2.5 फीसदी का रिटर्न मिलता रहेगा. 

इस पर भी दें ध्यान

2025 में रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले कनेक्टिविटी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान दें. नए साल में होम लोन पर इंटरेस्ट रेट पर भी स्टेबिलिटी देखने को मिल सकती है. रियल एस्टेट में निवेश के दृष्टिकोण से 2025 एक अच्छा साल माना जा रहा है क्योंकि बड़े शहरों के साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी डेवलपमेंट तेजी के साथ हो रही है और माना जा रहा है लग्जरी के साथ अफोर्डेबल सेगमेंट में भी तेजी से काम हो.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2024 By दैनिक जागरण

हाउसिंग सेक्टर में जोरदार रहा ये साल, क्या 2025 में प्रॉपर्टी पर निवेश देगा शानदार रिटर्न?

Business News

 नया साल आने वाला है. ऐसे में अगर आप रहने के लिए नया घर या इंवेस्टमेंट के लिए प्रॉपर्टी खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले मार्केट का हाल जान लें कहां आपको अधिक रिटर्न मिलने की उम्मीद है. रिपोर्टों के मुताबिक, कोरोना के बाद बीते चार सालों में रियल एस्टेट सेक्टर में शानदार ग्रोथ देखने को मिला है. इस दौरान लोग या तो नए घरों में शिफ्ट हो रहे हैं या अपने पुराने घर को अपग्रेड करा रहे हैं. साल 2024 की बात करें, तो इस साल भी रियल एस्टेट सेक्टर में गजब का उछाल देखने को मिला, लेकिन सबसे ज्यादा हलचल प्रीमियम या लग्जरी सेगमेंट में रही.

प्रीमियम सेगमेंट में अधिक बन रहे घर

साल 2024 में बेंगलुरू, गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में 10 से 80 करोड़ के बजट वाले प्रीमियम प्रॉपर्टी की बिक्री अधिक देखी गई.अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए जाने वाले डेवलपर्स भी अब प्रीमियम प्रॉपर्टी को बनाने में अधिक दिलचस्पी दिखाने लगे हैं. ऐसे में नई प्रॉपर्टी खरीदने में समाज का एक हिस्सा पीछे छूट रहा है क्योंकि मिड सेगमेंट और लोअर मिड सेगमेंट में आने वाली देश की 60-70 फीसदी आबादी को डिमांड के मुकाबले सप्लाई नहीं मिल रही है. इसका एक और भी नुकसान यह है कि अगर सभी प्रीमियम सेगमेंट में घर बनाने लगे, तो कहीं न कहीं जाकर प्राइस भी क्रैश होगा.

2025 में दिखेगा ट्रांजिशन

अगर बात 2025 की करें, तो यह साल मिड और लोअर मिड सेगमेंट के लिए बदलाव लेकर आएगा. एक्सपर्ट्स की मानें तो 2025 के अंत तक या 2026 से मार्केट में सभी सेगमेंट में बैलेंस बनना शुरू हो जाएगा. मिड और लोअर मिड सेगमेंट को बढ़ावा देने के लिए स्टांप ड्यूटी को घटाया जा सकता है या बिल्डर्स को इंसेंटिव देने के बारे में सोचा जा सकता है और ऐसा लॉन्ग टर्म बेसिक पर करने की जरूरत है ताकि मार्केट में स्टेबिलिटी बनी रहे. 

रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर रिटर्न की उम्मीद

अगर लॉन्ग टर्म में निवेश की बात करें, तो रियल एस्टेट एक बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसमें क्रैश लंबे समय तक नहीं रहता है ऐसे में प्रॉफिट की संभावना बनी रहती है. आने वाले समय में प्रॉपर्टी के रेट भी बढ़ेंगे, जिससे निवेश पर अधिक रिटर्न मिलेगा. बात अगर रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की करें, तो इस पर लॉन्ग टर्म में बेहतर रिटर्न की उम्मीद है. मान लीजिए अगर आपने यह सोचकर 20-30 लाख का एक घर लिया है और यह सोच रहे हैं कि अगले साल इसे बेचकर आप दोगुना मुनाफा कमा लेंगे, तो ऐसा नहीं है. हालांकि, अगर आप इसी प्रॉपर्टी को रेंट पर चढ़ा देते हैं, तो सालाना 2-2.5 फीसदी का रिटर्न मिलता रहेगा. 

इस पर भी दें ध्यान

2025 में रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले कनेक्टिविटी के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान दें. नए साल में होम लोन पर इंटरेस्ट रेट पर भी स्टेबिलिटी देखने को मिल सकती है. रियल एस्टेट में निवेश के दृष्टिकोण से 2025 एक अच्छा साल माना जा रहा है क्योंकि बड़े शहरों के साथ टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी डेवलपमेंट तेजी के साथ हो रही है और माना जा रहा है लग्जरी के साथ अफोर्डेबल सेगमेंट में भी तेजी से काम हो.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/this-year-was-strong-for-the-housing-sector-will-investment/article-6238

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.