2025 में निवेश पर कहां मिलेगा बंपर रिटर्न? सोना, चांदी, म्यूचुअल फंड, शेयर या रियल एस्टेट, जानें

Business News

कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि सोने और चांदी से 2025 में निवेशकों को वैसा रिटर्न नहीं मिलेगा, जैसा कि 2024 में मिला है।

नए साल के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है। नए साल को बेहतर बनाने के लिए सभी अपने तरीके से प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी 2025 ​के लिए इन्वेस्टमेंट प्लानिंग बना रहे हैं तो अपनी बचत के अनुसार सही निवेश माध्यम का चयन जल्द से जल्द कर लें। आपको बता दें कि 2024 में सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश ने शेयरों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। कैलेंडर वर्ष 2024 में 25 दिसंबर तक सोने ने निवेशकों को 25.25% और चांदी ने 23.11% का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, इस दौरान  बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 ने 9% का रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं कि 2025 में सोना, चांदी, म्यूचुअल फंड, शेयर या रियल एस्टेट में निवेश करना ज्यादा फायदेमेंद होगा। 

सोने और चांदी में कम रह सकता है रिटर्न 

विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान भू-राजनीतिक तनावों का असर 2025 में वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं पर कम हो सकता है। इसका असर सोने और चांदी पर देखने को मिलेगा। 2024 के मुकाबले सोने और चांदी में कम रिटर्न मिल सकता है। हां, निवेशक अपने पोर्टफोलियो का 10 फीसदी भाग सोने और चांदी में निवेश कर सकते हैं। सोना और चांदी कम जोखिम में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखता है।

लॉर्ज कैप म्यूचुअल फंड और शेयर में करें निवेश 

शेयर मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि 2025 के लिए मल्टी-एसेट रणनीति में, शॉर्ट से मीडियम टर्म में मिड-कैप और स्मॉल-कैप के बजाय लार्ज-कैप स्टॉक पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए कि मिड-कैप और स्मॉल कैप स्टॉक का वैल्यूएशन अभी काफी अधिक है। निवेशकों को लॉर्ज कैप म्यूचुअल फंड और लॉर्ज कैप स्टॉक में निवेश करना चाहिए। इस साल लॉर्ज कैप स्टॉक में बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद। निवेशकों को लॉर्ज कैप इक्विटी में 60%, डेट में 30% और गोल्ड में 10% निवेश करना चाहिए।

रियल एस्टेट कर सकता है निराश 

अगर आप रियल एस्टेट में निवेश करना चाहते हैं तो काफी सर्तक रखने की जरूरत है। मार्केट में प्रॉपर्टी की ​कीमत रिकॉर्ड हाई पर है। सस्ते फ्लैट या दुकान अब उपलब्ध नहीं है। वहीं लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में हैं। महंगी कीमत में खरीदी हुई प्रॉपर्टी के खरीदार भी काफी कम होते हैं। इसलिए अगर आप लग्जरी प्रॉपर्टी पर शानदार रिटर्न की उम्मीद इस साल कर रहे हैं तो सही नहीं है। आपको लंबा समय तक इंतजार करना होगा। अगर आप लैंड खरीदते हैं तो वह एक बेहतर निवेश विकल्प होगा। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Dec 2024 By दैनिक जागरण

2025 में निवेश पर कहां मिलेगा बंपर रिटर्न? सोना, चांदी, म्यूचुअल फंड, शेयर या रियल एस्टेट, जानें

Business News

नए साल के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है। नए साल को बेहतर बनाने के लिए सभी अपने तरीके से प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी 2025 ​के लिए इन्वेस्टमेंट प्लानिंग बना रहे हैं तो अपनी बचत के अनुसार सही निवेश माध्यम का चयन जल्द से जल्द कर लें। आपको बता दें कि 2024 में सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश ने शेयरों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। कैलेंडर वर्ष 2024 में 25 दिसंबर तक सोने ने निवेशकों को 25.25% और चांदी ने 23.11% का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, इस दौरान  बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 ने 9% का रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं कि 2025 में सोना, चांदी, म्यूचुअल फंड, शेयर या रियल एस्टेट में निवेश करना ज्यादा फायदेमेंद होगा। 

सोने और चांदी में कम रह सकता है रिटर्न 

विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान भू-राजनीतिक तनावों का असर 2025 में वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं पर कम हो सकता है। इसका असर सोने और चांदी पर देखने को मिलेगा। 2024 के मुकाबले सोने और चांदी में कम रिटर्न मिल सकता है। हां, निवेशक अपने पोर्टफोलियो का 10 फीसदी भाग सोने और चांदी में निवेश कर सकते हैं। सोना और चांदी कम जोखिम में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखता है।

लॉर्ज कैप म्यूचुअल फंड और शेयर में करें निवेश 

शेयर मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि 2025 के लिए मल्टी-एसेट रणनीति में, शॉर्ट से मीडियम टर्म में मिड-कैप और स्मॉल-कैप के बजाय लार्ज-कैप स्टॉक पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए कि मिड-कैप और स्मॉल कैप स्टॉक का वैल्यूएशन अभी काफी अधिक है। निवेशकों को लॉर्ज कैप म्यूचुअल फंड और लॉर्ज कैप स्टॉक में निवेश करना चाहिए। इस साल लॉर्ज कैप स्टॉक में बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद। निवेशकों को लॉर्ज कैप इक्विटी में 60%, डेट में 30% और गोल्ड में 10% निवेश करना चाहिए।

रियल एस्टेट कर सकता है निराश 

अगर आप रियल एस्टेट में निवेश करना चाहते हैं तो काफी सर्तक रखने की जरूरत है। मार्केट में प्रॉपर्टी की ​कीमत रिकॉर्ड हाई पर है। सस्ते फ्लैट या दुकान अब उपलब्ध नहीं है। वहीं लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में हैं। महंगी कीमत में खरीदी हुई प्रॉपर्टी के खरीदार भी काफी कम होते हैं। इसलिए अगर आप लग्जरी प्रॉपर्टी पर शानदार रिटर्न की उम्मीद इस साल कर रहे हैं तो सही नहीं है। आपको लंबा समय तक इंतजार करना होगा। अगर आप लैंड खरीदते हैं तो वह एक बेहतर निवेश विकल्प होगा। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/thousands-of-quintals-of-paddy-soaked-in-rain-in-satna/article-6537

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.