आज Dixon Technology और Senco Gold भर सकते हैं निवेशकों की झोली, क्यों आ सकती है तेजी?

Business News

हफ्ते के पहले दिन Dixon Technology और Senco Gold के शेयर निवेशकों की झोली भर सकते हैं। डिक्सन टेक्नोलॉजी और चीन की कंपनी वीवो ने भारत में स्मार्टफोन बनाने के लिए एक जॉइंट वेंचर बनाने की घोषणा की है।

पिछले हफ्ते शेयर मार्केट में ओवरऑल तेजी रही। इस हफ्ते पहले दिन केपीआर मिल, क्रिसिल, वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड, भारती एयरटेल, भारती हेक्साकॉम, रैमको सीमेंट्स और वर्द्धमान टेक्सटाइल्स के शेयरों में तेजी दिख सकती है। दूसरी ओर फीनिक्स मिल्स, केएसबी, यूको बैंक, आर्चियन केमिकल इंडस्ट्रीज, सेल, इंडियन ओवरसीज बैंक और एरिस लाइफसाइंसेज के शेयरों में बिकवाली का दबाव है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को 227 शेयरों अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छुआ जबकि 35 शेयर 52 हफ्ते लो पर खिसक गए। 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंचे शेयरों में केपीआर मिल, क्रिसिल, स्वान एनर्जी, पेज इंडस्ट्रीज, इंडियन होटल्स, एचसीएल टेक और डिक्सन टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

कॉन्ट्रैक्ट पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम बनाने वाली कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज और वीवो ने भारत में स्मार्टफोन बनाने के लिए एक जॉइंट वेंचर बनाने की घोषणा की है। इसमें डिक्सन की मैज्योरिटी हिस्सेदारी होगी। कोलकाता की रिटेल जूलरी चेन श्रृंखला सेंको गोल्ड लिमिटेड ने 40.8 लाख इक्विटी शेयर आवंटित करके क्यूआईपी के जरिए 459 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सेंको गोल्ड ने शुक्रवार शाम शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के बोर्ड की क्यूआईपी समिति ने 10 रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों के जारी करने और आवंटन को मंजूरी दे दी है।

कैसी रहेगी बाजार की चाल

पिछले हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.07 अंक या 0.76 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90.5 अंक या 0.36 प्रतिशत के लाभ में रहा। एनालिस्ट्स का कहना है कि इस सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, थोक महंगाई के आंकड़ों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के प्रवाह पर शेयर बाजारों की दिशा निर्भर करेगी। इसके अलावा आगे के संकेतकों के लिए निवेशक वैश्विक रुझान पर निगाह रखेंगे।

घरेलू व्यापक आर्थिक आंकड़ों की बात करें तो सोमवार को थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई के आंकड़ों पर सभी की निगाह रहेगी। फेडरल रिजर्व की मीटिंग बुधवार को होनी है। माना जा रहा है कि बैंक प्रमुख नीतिगत दर में 0.25% की कटौती कर सकता है। भविष्य में नीतिगत दर को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक की टिप्पणी भी महत्वपूर्ण होगी। विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों का प्रवाह भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार भागीदारों की निगाह रहेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2024 By दैनिक जागरण

आज Dixon Technology और Senco Gold भर सकते हैं निवेशकों की झोली, क्यों आ सकती है तेजी?

Business News

पिछले हफ्ते शेयर मार्केट में ओवरऑल तेजी रही। इस हफ्ते पहले दिन केपीआर मिल, क्रिसिल, वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड, भारती एयरटेल, भारती हेक्साकॉम, रैमको सीमेंट्स और वर्द्धमान टेक्सटाइल्स के शेयरों में तेजी दिख सकती है। दूसरी ओर फीनिक्स मिल्स, केएसबी, यूको बैंक, आर्चियन केमिकल इंडस्ट्रीज, सेल, इंडियन ओवरसीज बैंक और एरिस लाइफसाइंसेज के शेयरों में बिकवाली का दबाव है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को 227 शेयरों अपना 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छुआ जबकि 35 शेयर 52 हफ्ते लो पर खिसक गए। 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंचे शेयरों में केपीआर मिल, क्रिसिल, स्वान एनर्जी, पेज इंडस्ट्रीज, इंडियन होटल्स, एचसीएल टेक और डिक्सन टेक्नोलॉजीज शामिल हैं।

कॉन्ट्रैक्ट पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम बनाने वाली कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज और वीवो ने भारत में स्मार्टफोन बनाने के लिए एक जॉइंट वेंचर बनाने की घोषणा की है। इसमें डिक्सन की मैज्योरिटी हिस्सेदारी होगी। कोलकाता की रिटेल जूलरी चेन श्रृंखला सेंको गोल्ड लिमिटेड ने 40.8 लाख इक्विटी शेयर आवंटित करके क्यूआईपी के जरिए 459 करोड़ रुपये जुटाए हैं। सेंको गोल्ड ने शुक्रवार शाम शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी के बोर्ड की क्यूआईपी समिति ने 10 रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों के जारी करने और आवंटन को मंजूरी दे दी है।

कैसी रहेगी बाजार की चाल

पिछले हफ्ते घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 623.07 अंक या 0.76 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 90.5 अंक या 0.36 प्रतिशत के लाभ में रहा। एनालिस्ट्स का कहना है कि इस सप्ताह अमेरिकी केंद्रीय बैंक के ब्याज दर पर निर्णय, थोक महंगाई के आंकड़ों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के प्रवाह पर शेयर बाजारों की दिशा निर्भर करेगी। इसके अलावा आगे के संकेतकों के लिए निवेशक वैश्विक रुझान पर निगाह रखेंगे।

घरेलू व्यापक आर्थिक आंकड़ों की बात करें तो सोमवार को थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई के आंकड़ों पर सभी की निगाह रहेगी। फेडरल रिजर्व की मीटिंग बुधवार को होनी है। माना जा रहा है कि बैंक प्रमुख नीतिगत दर में 0.25% की कटौती कर सकता है। भविष्य में नीतिगत दर को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक की टिप्पणी भी महत्वपूर्ण होगी। विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशकों का प्रवाह भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार भागीदारों की निगाह रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/today-dixon-technology-and-senco-gold-can-fill-investors-pockets/article-5529

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.