IPL की इस चैंपियन टीम में 67% हिस्सेदारी खरीदेगा टॉरेंट ग्रुप, CCI से मिली मंजूरी

Business News

इरेलिया स्पोर्ट्स इंडिया इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को ऑपरेट करती है। नोटिस में कहा गया है, “प्रस्तावित संयोजन को प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा 6(4) के तहत अधिसूचित किया जा रहा है।” पिछले हफ्ते, टॉरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने पावर और हेल्थ सेक्टर से जुड़े टॉरेंट ग्रुप को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस में बहुलांश हिस्सेदारी (Majority Stake) हासिल करने की मंजूरी दे दी है। सीसीआई को बुधवार को सौंपे गए नोटिस में कहा गया, “प्रस्तावित संयोजन लक्ष्य (इरेलिया स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) की 67 प्रतिशत शेयरधारिता (पूरी तरह से तरल आधार पर) की खरीद और अधिग्रहणकर्ता (टॉरेंट इन्वेस्टमेंट्स) द्वारा नियंत्रण से संबंधित है।” बताते चलें कि टॉरेंट इन्वेस्टमेंट्स, टॉरेंट ग्रुप की ही होल्डिंग कंपनी है। 

इरेलिया के पास होगी टीम की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी

इरेलिया स्पोर्ट्स इंडिया इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को ऑपरेट करती है। नोटिस में कहा गया है, “प्रस्तावित संयोजन को प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा 6(4) के तहत अधिसूचित किया जा रहा है।” पिछले हफ्ते, टॉरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही अहमदाबाद की ये कंपनी अब खेल के मैदान में भी उतर गई है। इस सौदे के तहत इरेलिया के पास फ्रेंचाइची में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।

22 मार्च से शुरू हो रहा है आईपीएल 2025

बताते चलें कि पाकिस्तान और दुबई में खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन खत्म होने के बाद अगले महीने से आईपीएल की शुरुआत होगी। आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में गुजरात टाइटंस अपना मैच 25 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी और ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुरुवार को कैसा था टॉरेंट ग्रुप के शेयरों का हाल

गुरुवार को टॉरेंट ग्रुप की दवा कंपनी, टॉरेंट फार्मा के शेयर बीएसई पर 22.05 रुपये (0.71%) की गिरावट के साथ 3094.55 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। टॉरेंट फार्मा का मौजूदा मार्केट कैप 1,04,728.93 करोड़ रुपये है और ये टॉरेंट ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी है। जबकि, टॉरेंट पावर के शेयर कल 0.50 रुपये (0.04%) की मामूली बढ़त के साथ 1259.30 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। टॉरेंट ग्रुप की इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 63,456.57 करोड़ रुपये है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

IPL की इस चैंपियन टीम में 67% हिस्सेदारी खरीदेगा टॉरेंट ग्रुप, CCI से मिली मंजूरी

Business News

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने पावर और हेल्थ सेक्टर से जुड़े टॉरेंट ग्रुप को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस में बहुलांश हिस्सेदारी (Majority Stake) हासिल करने की मंजूरी दे दी है। सीसीआई को बुधवार को सौंपे गए नोटिस में कहा गया, “प्रस्तावित संयोजन लक्ष्य (इरेलिया स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) की 67 प्रतिशत शेयरधारिता (पूरी तरह से तरल आधार पर) की खरीद और अधिग्रहणकर्ता (टॉरेंट इन्वेस्टमेंट्स) द्वारा नियंत्रण से संबंधित है।” बताते चलें कि टॉरेंट इन्वेस्टमेंट्स, टॉरेंट ग्रुप की ही होल्डिंग कंपनी है। 

इरेलिया के पास होगी टीम की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी

इरेलिया स्पोर्ट्स इंडिया इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को ऑपरेट करती है। नोटिस में कहा गया है, “प्रस्तावित संयोजन को प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा 6(4) के तहत अधिसूचित किया जा रहा है।” पिछले हफ्ते, टॉरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही अहमदाबाद की ये कंपनी अब खेल के मैदान में भी उतर गई है। इस सौदे के तहत इरेलिया के पास फ्रेंचाइची में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।

22 मार्च से शुरू हो रहा है आईपीएल 2025

बताते चलें कि पाकिस्तान और दुबई में खेले जा रहे आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन खत्म होने के बाद अगले महीने से आईपीएल की शुरुआत होगी। आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल के इस सीजन में गुजरात टाइटंस अपना मैच 25 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी और ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुरुवार को कैसा था टॉरेंट ग्रुप के शेयरों का हाल

गुरुवार को टॉरेंट ग्रुप की दवा कंपनी, टॉरेंट फार्मा के शेयर बीएसई पर 22.05 रुपये (0.71%) की गिरावट के साथ 3094.55 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। टॉरेंट फार्मा का मौजूदा मार्केट कैप 1,04,728.93 करोड़ रुपये है और ये टॉरेंट ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी है। जबकि, टॉरेंट पावर के शेयर कल 0.50 रुपये (0.04%) की मामूली बढ़त के साथ 1259.30 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। टॉरेंट ग्रुप की इस कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 63,456.57 करोड़ रुपये है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/torrent-group-to-buy-67-stake-in-this-ipl-champion/article-11027

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.