मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगाों को चूना लगा रहे ठग, ट्राई ने एसएमएस भेजकर किया अलर्ट

बिजनेस डेस्क

ससे पहले हाल ही में पीआईबी फैक्ट चेक के द्वारा लोगों को इस तरह के फ्रॉड के बारे में सावधान किया था. अब ट्राई एसएमएस भेजकर लोगों को अलर्ट कर रहा है...

शातिर लोगों का गिरोह तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों के साथ ठगी करता है. उनके झांसे में अक्सर भोले-भाले लोग फंस जाते हैं और अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धो बैठते हैं. मार्केट में एक इसी तरह का फ्रॉड मोबाइल टावर लगाने के नाम पर चल रहा है, जिसे लेकर दूरसंचार नियामक ट्राई ने लोगों को अलर्ट किया है.

ट्राई की ओर से लोगों को भेजे गए एसएमएस

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने लोगों को एसएमएस के जरिए मोबाइल टावर के नाम पर हो रहे फ्रॉड के प्रति अलर्ट किया है. ट्राई के द्वारा भेजे जा रहे एसएमएस में कहा गया है कि उसकी तरफ से कोई एनओसी नहीं दी जाती है. ट्राई का एसएमएस है- ध्यान रखें कि TRAI मोबाइल टॉवर लगाने के लिए NOC जारी नहीं करता है. यदि कोई धोखे से आपको इस तरह के पत्र के साथ संपर्क करता है तो यह विषय संबंधित मोबाइल सेवा प्रदाता को सूचित किया जा सकता है.

पीआईबी फैक्टचेक ने भी किया था सावधान

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में पीआईबी फैक्टचेक ने भी लोगों को मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन फ्रॉड के बारे में आगाह किया था. पीआईबी फैक्टचेक ने कहा था कि लोगों को मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन के लिए दूरसंचार विभाग के नाम पर फर्जी एनओसी पकड़ाए जा रहे हैं और उसकी एवज में पैसे ठगे जा रहे हैं. पीआईबी फैक्टचेक ने बताया था कि दूरसंचार विभग के द्वारा मोबाइल टावर के इंस्टॉलेशन के लिए कोई फीस या टैक्स नहीं लिया जाता है.

टावर फ्रॉड का ये है मोडस ओपेरांडी

दरअसल मोबाइल टावर के नाम पर लोगों को झांसा दिया जाता है कि उनकी जमीन या छत पर टावर लगने से उन्हें हर महीने कमाई होने लगेगी. टावर के बदले उन्हें एकमुश्त रकम के अलावा हर महीने तय रकम का भुगतान मिलेगा. भोले-भाले लोग इससे लोभ में पड़ जाते हैं. फिर उन्हें ट्राई या टेलीकॉम डिपार्टमेंट के नाम पर फर्जी एनओसी पकड़ा दिया जाता है और उनसे उसके बदले में पैसे ऐंठ लिए जाते हैं.

मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के नाम पर फ्रॉड

ट्राई ने कुछ ही समय पहले मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन फ्रॉड को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया था. उसने कहा था कि वह मोबाइल नंबरों के सत्यापन/ डिस्कनेक्शन/ गैरकानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए कभी भी कोई संदेश या कॉल नहीं भेजता है. ट्राई के नाम से आने वाले ऐसे मैसेज/कॉल से सावधान रहें. ऐसी कोई भी कॉल या संदेश संभावित रूप से धोखाधड़ी माना जाना चाहिए और इसे संचार साथी प्लेटफार्म पर चक्षु माड्यूल (https: // sancharsaathi.gov.in/sfc/) के माध्यम से दूरसंचार विभाग को अथवा गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in पर सूचित किया जा सकता है.mobile-tower-installation

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Sep 2024 By दैनिक जागरण

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगाों को चूना लगा रहे ठग, ट्राई ने एसएमएस भेजकर किया अलर्ट

बिजनेस डेस्क

शातिर लोगों का गिरोह तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों के साथ ठगी करता है. उनके झांसे में अक्सर भोले-भाले लोग फंस जाते हैं और अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धो बैठते हैं. मार्केट में एक इसी तरह का फ्रॉड मोबाइल टावर लगाने के नाम पर चल रहा है, जिसे लेकर दूरसंचार नियामक ट्राई ने लोगों को अलर्ट किया है.

ट्राई की ओर से लोगों को भेजे गए एसएमएस

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने लोगों को एसएमएस के जरिए मोबाइल टावर के नाम पर हो रहे फ्रॉड के प्रति अलर्ट किया है. ट्राई के द्वारा भेजे जा रहे एसएमएस में कहा गया है कि उसकी तरफ से कोई एनओसी नहीं दी जाती है. ट्राई का एसएमएस है- ध्यान रखें कि TRAI मोबाइल टॉवर लगाने के लिए NOC जारी नहीं करता है. यदि कोई धोखे से आपको इस तरह के पत्र के साथ संपर्क करता है तो यह विषय संबंधित मोबाइल सेवा प्रदाता को सूचित किया जा सकता है.

पीआईबी फैक्टचेक ने भी किया था सावधान

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में पीआईबी फैक्टचेक ने भी लोगों को मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन फ्रॉड के बारे में आगाह किया था. पीआईबी फैक्टचेक ने कहा था कि लोगों को मोबाइल टावर इंस्टॉलेशन के लिए दूरसंचार विभाग के नाम पर फर्जी एनओसी पकड़ाए जा रहे हैं और उसकी एवज में पैसे ठगे जा रहे हैं. पीआईबी फैक्टचेक ने बताया था कि दूरसंचार विभग के द्वारा मोबाइल टावर के इंस्टॉलेशन के लिए कोई फीस या टैक्स नहीं लिया जाता है.

टावर फ्रॉड का ये है मोडस ओपेरांडी

दरअसल मोबाइल टावर के नाम पर लोगों को झांसा दिया जाता है कि उनकी जमीन या छत पर टावर लगने से उन्हें हर महीने कमाई होने लगेगी. टावर के बदले उन्हें एकमुश्त रकम के अलावा हर महीने तय रकम का भुगतान मिलेगा. भोले-भाले लोग इससे लोभ में पड़ जाते हैं. फिर उन्हें ट्राई या टेलीकॉम डिपार्टमेंट के नाम पर फर्जी एनओसी पकड़ा दिया जाता है और उनसे उसके बदले में पैसे ऐंठ लिए जाते हैं.

मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के नाम पर फ्रॉड

ट्राई ने कुछ ही समय पहले मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन फ्रॉड को लेकर भी लोगों को अलर्ट किया था. उसने कहा था कि वह मोबाइल नंबरों के सत्यापन/ डिस्कनेक्शन/ गैरकानूनी गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए कभी भी कोई संदेश या कॉल नहीं भेजता है. ट्राई के नाम से आने वाले ऐसे मैसेज/कॉल से सावधान रहें. ऐसी कोई भी कॉल या संदेश संभावित रूप से धोखाधड़ी माना जाना चाहिए और इसे संचार साथी प्लेटफार्म पर चक्षु माड्यूल (https: // sancharsaathi.gov.in/sfc/) के माध्यम से दूरसंचार विभाग को अथवा गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in पर सूचित किया जा सकता है.mobile-tower-installation

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/trai-alerts-people-by-sending-sms-to-fraudsters-defrauding-people/article-106

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.