IRCTC नहीं इस ऐप से बुक‍ होगा ट्रेन का ट‍िकट! द‍िसंबर से बदल जाएगा रेलवे का पूरा स‍िस्‍टम

Business News

रेलवे की तरफ से अगले महीने नया ऐप पेश क‍िये जाने की उम्‍मीद है. इस ऐप के शुरू होने के बाद यात्र‍ियों को अलग- अलग सुव‍िधाएं एक ही प्‍लेटफॉर्म पर म‍िल जाएंगी, इससे सफर करने वालों को काफी सहूल‍ियत होगी.

भारतीय रेलवे का दुन‍िया में चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है. रोजाना चलने वाली हजारों ट्रेनों से लाखों लोग अपने गंतव्‍य तक पहुंचते हैं. अगर आप भी ट्रेनों के जर‍िये सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, रेलवे की तरफ से दिसंबर के अंत तक एक सुपर ऐप लॉन्च करने का प्‍लान क‍िया जा रहा है. इस एक ही ऐप के जर‍िये टिकट बुकिंग, खाने की डिलीवरी और ट्रेन का स्‍टेटस चेक क‍िया जा सकता है. इन सभी सुव‍िधाओं के एक ही प्‍लेटफॉर्म पर म‍िलने से यात्र‍ियों को काफी सहूल‍ियत होगी.

नया ऐप यात्रियों के लिए बहुत काम का होगा. इसे सीआरआईएस (CRIS) ने तैयार क‍िया है और टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी (IRCTC) के साथ जोड़ा गया है. इस ऐप के शुरू होने के बाद ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्र‍ियों को बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे को भी इससे फायदा होगा. आपको बता दें सीआरआईएस एक संस्था है, जो रेलवे के लिए तकनीकी काम करती है.
इसके अलावा आईआरसीटीसी के ऐप औश्र वेबसाइट के जर‍िये अभी ट‍िकट की ऑनलाइन बुक‍िंग की जाती है. नए ऐप के जर‍िये रेलवे का प्‍लान सभी चीजों को स‍िस्‍टेमेट‍िंग करना और आमदनी बढ़ाना है.

कई कामों को लेकर हो जाएगा आसानी
रेलवे की तरफ से जल्‍द पेश क‍िये जाने वाले सुपर ऐप से टिकट बुकिंग से लेकर और भी कई काम आसानी से हो जाएंगे. इकोनॉम‍िक टाइम्‍स में प्रकाश‍ित खबर के अनुसार इस ऐप के द‍िसंबर के अंत तक शुरू होने की उम्‍मीद है. एक अधिकारी ने बताया आईआरसीटीसी सीआरआईएस और ट्रेन के टिकट लेने वाले यात्रियों के बीच इंटरफेस के रूप में काम करना जारी रखेगा. प्‍लान्‍ड तरीके से सुपर ऐप और आईआरसीटीसी के बीच इंटीग्रेशन का काम चल रहा है. 

अभी इन ऐप को यूज करते हैं रेलवे यात्री
अधिकारी ने बताया कि नए ऐप में कई सुविधाएं जैसे यात्री टिकट-प्लेटफॉर्म टिकट बुक करना और ट्रेन का स्‍टेटस चेक करना आद‍ि होंगी. रेलवे यात्रियों को अभी अलग-अलग ऐप्स और वेबसाइट्स जैसे आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट (ट्रेन टिकट बुकिंग, बदलाव, और रद्द करने के लिए), आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग फूड ऑन ट्रैक (ट्रेन में सीट पर खाना मंगाने के लिए), रेल मदद (शिकायत और सुझाव के लिए), यूटीएस (बिना सीट के टिकट बुक करने के लिए) और नेशनल ट्रेन इंक्‍वायरी सिस्टम (ट्रेन की स्थिति जानने के लिए) आद‍ि का यूज करना होता है.

10 करोड़ से ज्‍यादा बार डाउनलोड हुआ IRCTC का ऐप
अभी आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट रेल यात्रियों के बीच सबसे लोकप्रिय ऐप है, इसे 10 करोड़ से ज्‍यादा यूजर्स ने डाउनलोड कर रखा है. अभी यह रिजर्व्ड ट्रेन टिकट बुक करने का बेस्‍ट प्लेटफॉर्म है. अधिकारी ने बताया क‍ि आईआरसीटीसी सुपर ऐप को कमाई का नया जरिया मानता है. यद‍ि आप अपना ट्रेन टिकट क‍िसी प्राइवेट कंपनी के जर‍िये बुक कराते हैं तो भी वो कंपनी बुक‍िंग के ल‍िये आईआरसीटीसी का ही इस्तेमाल करती है.

पिछले साल आईआरसीटीसी ने 4,270 करोड़ रुपये कमाए और उसमें से 1,111 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ. इस कमाई का 30% हिस्सा सिर्फ टिकट बुक करने से आया. यूटीएस ऐप को एक करोड़ से ज्‍यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. यह ऐप मुख्य रूप से प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन पास खरीदने के लिए इस्तेमाल होता है. सीआरआईएस (CRIS) रेलवे के कई अहम कामों के लिए सॉफ्टवेयर बनाता है और उसका रख-रखाव करता है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2024 By दैनिक जागरण

IRCTC नहीं इस ऐप से बुक‍ होगा ट्रेन का ट‍िकट! द‍िसंबर से बदल जाएगा रेलवे का पूरा स‍िस्‍टम

Business News

भारतीय रेलवे का दुन‍िया में चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है. रोजाना चलने वाली हजारों ट्रेनों से लाखों लोग अपने गंतव्‍य तक पहुंचते हैं. अगर आप भी ट्रेनों के जर‍िये सफर करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, रेलवे की तरफ से दिसंबर के अंत तक एक सुपर ऐप लॉन्च करने का प्‍लान क‍िया जा रहा है. इस एक ही ऐप के जर‍िये टिकट बुकिंग, खाने की डिलीवरी और ट्रेन का स्‍टेटस चेक क‍िया जा सकता है. इन सभी सुव‍िधाओं के एक ही प्‍लेटफॉर्म पर म‍िलने से यात्र‍ियों को काफी सहूल‍ियत होगी.

नया ऐप यात्रियों के लिए बहुत काम का होगा. इसे सीआरआईएस (CRIS) ने तैयार क‍िया है और टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी (IRCTC) के साथ जोड़ा गया है. इस ऐप के शुरू होने के बाद ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्र‍ियों को बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे को भी इससे फायदा होगा. आपको बता दें सीआरआईएस एक संस्था है, जो रेलवे के लिए तकनीकी काम करती है.
इसके अलावा आईआरसीटीसी के ऐप औश्र वेबसाइट के जर‍िये अभी ट‍िकट की ऑनलाइन बुक‍िंग की जाती है. नए ऐप के जर‍िये रेलवे का प्‍लान सभी चीजों को स‍िस्‍टेमेट‍िंग करना और आमदनी बढ़ाना है.

कई कामों को लेकर हो जाएगा आसानी
रेलवे की तरफ से जल्‍द पेश क‍िये जाने वाले सुपर ऐप से टिकट बुकिंग से लेकर और भी कई काम आसानी से हो जाएंगे. इकोनॉम‍िक टाइम्‍स में प्रकाश‍ित खबर के अनुसार इस ऐप के द‍िसंबर के अंत तक शुरू होने की उम्‍मीद है. एक अधिकारी ने बताया आईआरसीटीसी सीआरआईएस और ट्रेन के टिकट लेने वाले यात्रियों के बीच इंटरफेस के रूप में काम करना जारी रखेगा. प्‍लान्‍ड तरीके से सुपर ऐप और आईआरसीटीसी के बीच इंटीग्रेशन का काम चल रहा है. 

अभी इन ऐप को यूज करते हैं रेलवे यात्री
अधिकारी ने बताया कि नए ऐप में कई सुविधाएं जैसे यात्री टिकट-प्लेटफॉर्म टिकट बुक करना और ट्रेन का स्‍टेटस चेक करना आद‍ि होंगी. रेलवे यात्रियों को अभी अलग-अलग ऐप्स और वेबसाइट्स जैसे आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट (ट्रेन टिकट बुकिंग, बदलाव, और रद्द करने के लिए), आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग फूड ऑन ट्रैक (ट्रेन में सीट पर खाना मंगाने के लिए), रेल मदद (शिकायत और सुझाव के लिए), यूटीएस (बिना सीट के टिकट बुक करने के लिए) और नेशनल ट्रेन इंक्‍वायरी सिस्टम (ट्रेन की स्थिति जानने के लिए) आद‍ि का यूज करना होता है.

10 करोड़ से ज्‍यादा बार डाउनलोड हुआ IRCTC का ऐप
अभी आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट रेल यात्रियों के बीच सबसे लोकप्रिय ऐप है, इसे 10 करोड़ से ज्‍यादा यूजर्स ने डाउनलोड कर रखा है. अभी यह रिजर्व्ड ट्रेन टिकट बुक करने का बेस्‍ट प्लेटफॉर्म है. अधिकारी ने बताया क‍ि आईआरसीटीसी सुपर ऐप को कमाई का नया जरिया मानता है. यद‍ि आप अपना ट्रेन टिकट क‍िसी प्राइवेट कंपनी के जर‍िये बुक कराते हैं तो भी वो कंपनी बुक‍िंग के ल‍िये आईआरसीटीसी का ही इस्तेमाल करती है.

पिछले साल आईआरसीटीसी ने 4,270 करोड़ रुपये कमाए और उसमें से 1,111 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ. इस कमाई का 30% हिस्सा सिर्फ टिकट बुक करने से आया. यूटीएस ऐप को एक करोड़ से ज्‍यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. यह ऐप मुख्य रूप से प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन पास खरीदने के लिए इस्तेमाल होता है. सीआरआईएस (CRIS) रेलवे के कई अहम कामों के लिए सॉफ्टवेयर बनाता है और उसका रख-रखाव करता है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/train-tickets-will-be-booked-through-this-app-not-irctc/article-2760

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.