शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल! सेंसेक्स 746 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,585 पर बंद — SBI, ऑटो और रियल्टी शेयरों ने दिलाई रौनक

Business News

हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत के साथ सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज रैली देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 746.29 अंक उछलकर 80,604.08 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 221.75 अंक की मजबूती के साथ 24,585 पर पहुंचा। पिछले हफ्ते रही भारी गिरावट के बाद यह तेजी निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ले आई।

तेजी की मुख्य वजह रही—करीब दो हफ्ते बाद विदेशी निवेशकों (FII) की जोरदार खरीदारी, अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेत, और घरेलू कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे। शुक्रवार को ही एफआईआई ने 1,932.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

किन सेक्टरों ने दिलाई बढ़त

  • पब्लिक सेक्टर बैंक: SBI के मजबूत Q1 नतीजों के बाद पीएसयू बैंकों के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई।

  • ऑटो सेक्टर: टाटा मोटर्स सहित ऑटो सेक्टर के बड़े शेयरों में दमदार बढ़त दर्ज की गई।

  • रियल्टी शेयर: निवेशकों की मजबूत रुचि से सेक्टर में तेजी लौटी।

आज सेंसेक्स की कंपनियों में SBI, ट्रेंट, NTPC, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे बड़े गेनर रहे, जबकि ICICI बैंक, मारुति और एयरटेल में गिरावट आई।

म्यूचुअल फंड में रिकॉर्ड इक्विटी इनफ्लो और SIP कलेक्शन ने भी बाजार को मजबूती दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आगे बाजार की चाल अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों, वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल! सेंसेक्स 746 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,585 पर बंद — SBI, ऑटो और रियल्टी शेयरों ने दिलाई रौनक

Business News

हफ्ते की धमाकेदार शुरुआत के साथ सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज रैली देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 746.29 अंक उछलकर 80,604.08 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 221.75 अंक की मजबूती के साथ 24,585 पर पहुंचा। पिछले हफ्ते रही भारी गिरावट के बाद यह तेजी निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ले आई।

तेजी की मुख्य वजह रही—करीब दो हफ्ते बाद विदेशी निवेशकों (FII) की जोरदार खरीदारी, अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेत, और घरेलू कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे। शुक्रवार को ही एफआईआई ने 1,932.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

किन सेक्टरों ने दिलाई बढ़त

  • पब्लिक सेक्टर बैंक: SBI के मजबूत Q1 नतीजों के बाद पीएसयू बैंकों के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई।

  • ऑटो सेक्टर: टाटा मोटर्स सहित ऑटो सेक्टर के बड़े शेयरों में दमदार बढ़त दर्ज की गई।

  • रियल्टी शेयर: निवेशकों की मजबूत रुचि से सेक्टर में तेजी लौटी।

आज सेंसेक्स की कंपनियों में SBI, ट्रेंट, NTPC, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे बड़े गेनर रहे, जबकि ICICI बैंक, मारुति और एयरटेल में गिरावट आई।

म्यूचुअल फंड में रिकॉर्ड इक्विटी इनफ्लो और SIP कलेक्शन ने भी बाजार को मजबूती दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आगे बाजार की चाल अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों, वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निर्भर करेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/tremendous-boom-in-the-stock-market-sensex-closes-746-points/article-30374

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.