शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स 677 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर; बैंकिंग और IT सेक्टर में रही खरीदारी तेज

Business

सोमवार 16 जून को घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 677.1 अंकों की छलांग लगाकर 81,796.5 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 227.2 अंक चढ़कर 24,946.2 पर बंद हुआ, जो अब तक का एक रिकॉर्ड स्तर है।

दिनभर के कारोबार में बैंकिंग, IT, एफएमसीजी और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में बढ़िया खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी रही। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और ITC के शेयरों में लगभग 2% तक की बढ़त दर्ज की गई।

वैश्विक बाजारों की स्थिति

एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखा गया। जापान का निक्केई 477 अंक चढ़कर 38,311 पर बंद हुआ जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.80% की तेजी के साथ 2,946 पर बंद हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट भी हरे निशान में बंद हुए।

हालांकि अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। 13 जून को डाउ जोन्स 1.79% की गिरावट के साथ 42,197 पर बंद हुआ। नैस्डेक और एसएंडपी 500 में भी गिरावट रही।

ओसवाल पंप्स के IPO में निवेश का मौका

इस बीच निवेशकों के लिए एक नई पेशकश भी सामने आई है। ओसवाल पंप्स ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 13 जून को ओपन किया है, जिसमें 17 जून तक आवेदन किया जा सकता है। कंपनी 20 जून को NSE और BSE पर लिस्ट होगी। इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाने की योजना में है, जिसमें ₹890 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹497.34 करोड़ ऑफर फॉर सेल के रूप में हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल: सेंसेक्स 677 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रिकॉर्ड स्तर पर; बैंकिंग और IT सेक्टर में रही खरीदारी तेज

Business

दिनभर के कारोबार में बैंकिंग, IT, एफएमसीजी और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में बढ़िया खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी रही। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और ITC के शेयरों में लगभग 2% तक की बढ़त दर्ज की गई।

वैश्विक बाजारों की स्थिति

एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखा गया। जापान का निक्केई 477 अंक चढ़कर 38,311 पर बंद हुआ जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.80% की तेजी के साथ 2,946 पर बंद हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट भी हरे निशान में बंद हुए।

हालांकि अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। 13 जून को डाउ जोन्स 1.79% की गिरावट के साथ 42,197 पर बंद हुआ। नैस्डेक और एसएंडपी 500 में भी गिरावट रही।

ओसवाल पंप्स के IPO में निवेश का मौका

इस बीच निवेशकों के लिए एक नई पेशकश भी सामने आई है। ओसवाल पंप्स ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 13 जून को ओपन किया है, जिसमें 17 जून तक आवेदन किया जा सकता है। कंपनी 20 जून को NSE और BSE पर लिस्ट होगी। इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाने की योजना में है, जिसमें ₹890 करोड़ फ्रेश इश्यू और ₹497.34 करोड़ ऑफर फॉर सेल के रूप में हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/tremendous-boom-in-the-stock-market-sensex-rises-677-points/article-24517

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.