तुषार धिंगरा ने ‘ढिशूम सिनेमाज़' का ऐतिहासिक मैनेजमेंट बायआउट किया पूरा, जिससे विस्तार और प्रीमियम मनोरंजन के एक नए युग की हुई शुरुआत

तुषार धिंगरा

नये ब्रांड लॉन्च और मैनेजमेंट बायआउट के साथ उभरते मार्केट और मेट्रोपोलिटन शहरों में प्रीमियम सिनेमैटिक अनुभव के साथ विस्तार का संकेत मिलता है।

‘ढिशूम सिनेमा के को-फाउंडर और सीईओ तुषार धिंगरा ने एक महत्वपूर्ण स्ट्रेटेजिक कदम उठाते हुए, ए ॲंड आर मिडियावर्क्स प्राइवेट लिमिटेड (जो ‘ढिशूम सिनेमा का संचालन करती थी) का सफल मैनेजमेंट बायआउट पूरा कर लिया है।

इस सौदे के बाद अब कंपनी का पूरा मालिकाना हक और नियंत्रण उनके पास आ गया है। अब वे कंपनी के प्रमोटर और फाउंडर के रूप में नेतृत्व करेंगे और कंपनी को तेज़ी से आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगे।

यह उपलब्धि तुषार धिंगरा की उस यात्रा का बड़ा पड़ाव है, जिसमें उन्होंने छोटे और उभरते शहरों में आधुनिक सिनेमा अनुभव पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। ‘ढिशूम सिनेमा ने श्रेणी-२, श्रेणी-३ और श्रेणी-४ शहरों में अच्छी गुणवत्ता वाला और किफायती सिनेमैटिक अनुभव देकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

फिलहाल कंपनी के सफल सिनेमाघर अयोध्या, बदायूं, झुंझुनू और पांवटा साहिब में चल रहे हैं। आने वाले समय में गाजीपुर, हिसार, बठिंडा, जौनपुर, हरदा, कन्नूर, फरीदाबाद सहित कई शहरों में नए अत्याधुनिक सिनेमा शुरू किए जाऍंगे।

इस मौके पर तुषार धिंगरा ने कहा:
“भारत में सिनेमा और मनोरंजन उद्योग का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। उभरते शहरों में विस्तार, प्रीमियम तकनीक में निवेश और पारंपरिक सिनेमा से आगे बढ़कर मनोरंजन के नए अनुभव बनाने से अगला विकास होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि आज के दर्शक सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि यादगार और शानदार अनुभव चाहते हैं। इसलिए ‘ढिशूम सिनेमा और नई लॉन्च हुई रेव सिनेमा इंडिया का लक्ष्य आधुनिक तकनीक, बड़े स्तर पर विस्तार और प्रीमियम अनुभव देना है।

अपनी विस्तार योजना के तहत तुषार धिंगराने ‘रेव सिनेमाज इंडिया’ नाम से नई प्रीमियम सिनेमा ब्रांड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह ब्रांड बड़े शहरों और उच्च वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी शुरुआत भोपाल, पटना और रांची से होगी, जिसके बाद देश के प्रमुख महानगरों और तेजी से बढ़ते श्रेणी-१ और श्रेणी-२ शहरों में विस्तार किया जाएगा।

तुषार धिंगरा के पास मनोरंजन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में २० वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पहले कई बड़ी कंपनियों में नेतृत्व की भूमिका निभाई है, जैसे: पीव्हीआर सिनेमाघर ( जहॉं उन्होंने ब्रांड आर्किटेक्चर और सिनेमा एडवरटाइजिंग में अहम भूमिका निभाई), बिग सिनेमाज (चिफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर), स्मॅश एंटरटेनमेंट (सीईओ के तौर पर)। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने वार्नर ब्रदर्स में थिएटर डिस्ट्रीब्यूशन में अहम योगदान दिया और भारत में दर्शकों तक पहुॅंचने के लिए इंग्लिश फिल्मों की हिंदी डबिंग में सबसे आगे रहे। उनकी प्रोफेशनल नींव आईटीसी मौर्य और ताज ग्रुप ऑफ़ होटल में काम करने के साथ लग्जरी हॉस्पिटैलिटी में रखी गई, इसके बाद उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद से एमबीए भी कियायह मैनेजमेंट बायआउट और रेव सिनेमाज इंडिया की लॉन्चिंग भारत में सिनेमा अनुभव को नए तरीके से पेश करने की उनकी दीर्घकालिक योजना को दर्शाती है — जहाँ छोटे शहरों में आसान और किफायती मनोरंजन तथा बड़े शहरों में विश्वस्तरीय प्रीमियम सिनेमा उपलब्ध कराया जाएगा।

‘ढिशूम सिनेमाज के बारे में

‘ढिशूम सिनेमाज “हाऊसफुल ऑफ़ हैप्पीनेस” के विचार के साथ आधुनिक लेज़र प्रोजेक्शन, शानदार साउंड सिस्टम, आकर्षक माहौल और अच्छी हॉस्पिटैलिटी के साथ किफायती दरों में सिनेमैटिक अनुभव प्रदान करता है। इसका लक्ष्य छोटे और मध्यम शहरों में बड़े पर्दे का जादू पहुॅंचाना है।

रेव सिनेमाज इंडिया के बारे में

रेव सिनेमाज इंडिया एक नया प्रीमियम सिनेमा ब्रांड है, जो लक्ज़री सीटिंग, आधुनिक तकनीक और एकीकृत मनोरंजन अनुभव के साथ बड़े शहरों और विकसित बाजारों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2026 By दैनिक जागरण

तुषार धिंगरा ने ‘ढिशूम सिनेमाज़' का ऐतिहासिक मैनेजमेंट बायआउट किया पूरा, जिससे विस्तार और प्रीमियम मनोरंजन के एक नए युग की हुई शुरुआत

तुषार धिंगरा

‘ढिशूम सिनेमा के को-फाउंडर और सीईओ तुषार धिंगरा ने एक महत्वपूर्ण स्ट्रेटेजिक कदम उठाते हुए, ए ॲंड आर मिडियावर्क्स प्राइवेट लिमिटेड (जो ‘ढिशूम सिनेमा का संचालन करती थी) का सफल मैनेजमेंट बायआउट पूरा कर लिया है।

इस सौदे के बाद अब कंपनी का पूरा मालिकाना हक और नियंत्रण उनके पास आ गया है। अब वे कंपनी के प्रमोटर और फाउंडर के रूप में नेतृत्व करेंगे और कंपनी को तेज़ी से आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगे।

यह उपलब्धि तुषार धिंगरा की उस यात्रा का बड़ा पड़ाव है, जिसमें उन्होंने छोटे और उभरते शहरों में आधुनिक सिनेमा अनुभव पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। ‘ढिशूम सिनेमा ने श्रेणी-२, श्रेणी-३ और श्रेणी-४ शहरों में अच्छी गुणवत्ता वाला और किफायती सिनेमैटिक अनुभव देकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

फिलहाल कंपनी के सफल सिनेमाघर अयोध्या, बदायूं, झुंझुनू और पांवटा साहिब में चल रहे हैं। आने वाले समय में गाजीपुर, हिसार, बठिंडा, जौनपुर, हरदा, कन्नूर, फरीदाबाद सहित कई शहरों में नए अत्याधुनिक सिनेमा शुरू किए जाऍंगे।

इस मौके पर तुषार धिंगरा ने कहा:
“भारत में सिनेमा और मनोरंजन उद्योग का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। उभरते शहरों में विस्तार, प्रीमियम तकनीक में निवेश और पारंपरिक सिनेमा से आगे बढ़कर मनोरंजन के नए अनुभव बनाने से अगला विकास होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि आज के दर्शक सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि यादगार और शानदार अनुभव चाहते हैं। इसलिए ‘ढिशूम सिनेमा और नई लॉन्च हुई रेव सिनेमा इंडिया का लक्ष्य आधुनिक तकनीक, बड़े स्तर पर विस्तार और प्रीमियम अनुभव देना है।

अपनी विस्तार योजना के तहत तुषार धिंगराने ‘रेव सिनेमाज इंडिया’ नाम से नई प्रीमियम सिनेमा ब्रांड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह ब्रांड बड़े शहरों और उच्च वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी शुरुआत भोपाल, पटना और रांची से होगी, जिसके बाद देश के प्रमुख महानगरों और तेजी से बढ़ते श्रेणी-१ और श्रेणी-२ शहरों में विस्तार किया जाएगा।

तुषार धिंगरा के पास मनोरंजन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में २० वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पहले कई बड़ी कंपनियों में नेतृत्व की भूमिका निभाई है, जैसे: पीव्हीआर सिनेमाघर ( जहॉं उन्होंने ब्रांड आर्किटेक्चर और सिनेमा एडवरटाइजिंग में अहम भूमिका निभाई), बिग सिनेमाज (चिफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के तौर पर), स्मॅश एंटरटेनमेंट (सीईओ के तौर पर)। अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने वार्नर ब्रदर्स में थिएटर डिस्ट्रीब्यूशन में अहम योगदान दिया और भारत में दर्शकों तक पहुॅंचने के लिए इंग्लिश फिल्मों की हिंदी डबिंग में सबसे आगे रहे। उनकी प्रोफेशनल नींव आईटीसी मौर्य और ताज ग्रुप ऑफ़ होटल में काम करने के साथ लग्जरी हॉस्पिटैलिटी में रखी गई, इसके बाद उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद से एमबीए भी कियायह मैनेजमेंट बायआउट और रेव सिनेमाज इंडिया की लॉन्चिंग भारत में सिनेमा अनुभव को नए तरीके से पेश करने की उनकी दीर्घकालिक योजना को दर्शाती है — जहाँ छोटे शहरों में आसान और किफायती मनोरंजन तथा बड़े शहरों में विश्वस्तरीय प्रीमियम सिनेमा उपलब्ध कराया जाएगा।

‘ढिशूम सिनेमाज के बारे में

‘ढिशूम सिनेमाज “हाऊसफुल ऑफ़ हैप्पीनेस” के विचार के साथ आधुनिक लेज़र प्रोजेक्शन, शानदार साउंड सिस्टम, आकर्षक माहौल और अच्छी हॉस्पिटैलिटी के साथ किफायती दरों में सिनेमैटिक अनुभव प्रदान करता है। इसका लक्ष्य छोटे और मध्यम शहरों में बड़े पर्दे का जादू पहुॅंचाना है।

रेव सिनेमाज इंडिया के बारे में

रेव सिनेमाज इंडिया एक नया प्रीमियम सिनेमा ब्रांड है, जो लक्ज़री सीटिंग, आधुनिक तकनीक और एकीकृत मनोरंजन अनुभव के साथ बड़े शहरों और विकसित बाजारों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/tushar-dhingra-completes-historic-management-buyout-of-dishoom-cinemas-ushering/article-50322

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.