स्पीड ही नहीं, कमाई में भी सुपरफास्ट है वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे की कराई करोड़ों की कमाई

Business News

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के राज्यसभा में जवाब के अनुसार देशभर में फिलहाल 100 से ज्यादा रूट पर 136 वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही है. जल्द ही केंद्र सरकार स्लीपर क्लास वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्लान कर रही है.

15 फरवरी 2019 को देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी, ये ट्रेन नई दिलली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक चलाई गई थी. तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वंदे भारत देश की सबसे तेज ट्रेन होगी और इससे रेलवे की झोली में करोड़ों रुपए आएंगे. आज यानी 15 फरवरी 2025 तक देशभर में 136 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं. आपको बता दें बीते एक साल में वंदे भारत ट्रेन की कैटेगरी में आने वाली ट्रेन से होने वाली कमाई में 56 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है.

6 साल में 136 हुई वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या

वंदे भारत एक्सप्रेस की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2019 में 1 ट्रेन से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस फरवरी 2025 तक 136 हो गई. आपको बता दें फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस से 2 करोड़ 14 लाख पैसेंजर ने यात्रा की है. वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि देशभर में चलने वाली ज्यादातर वंदे भारत एक्सप्रेस 100 प्रतिशत तक बुक होती हैं.

वंदे भारत से हुई इतनी कमाई

वंदे भारत से हुई कमाई का कोई आधिकारिक आंकड़ा सरकार के पास मौजूद नहीं है. ये जानकारी RTI दायर करने वाले चंद्रशेखर गौड़ को रेल मंत्रालय की ओर से दी गई है. वहीं राजस्व अनुमान के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में वंदे भारत (2 x 2 सीटिंग) ट्रेनों और एक्जीक्यूटिव क्लास से रेलवे को कमाई में 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और रेलवे को इन ट्रेनों से 987 करोड़ रुपए की कमाई होगी. वहीं चालू वित्त वर्ष 2024-25 में रेलवे को अभी तक इन ट्रेनों से 698 करोड़ रुपए की कमाई हो गई है.

136 वंदे भारत देशभर में दौड़ रही हैं

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के राज्यसभा में जवाब के अनुसार देशभर में फिलहाल 100 से ज्यादा रूट पर 136 वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही है. जल्द ही केंद्र सरकार स्लीपर क्लास वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्लान कर रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लंबे रूट पर भी दौड़ेगी. जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में वंदे भारत रेलगाड़ियों द्वारा तय की गई दूरी पृथ्वी के 310 चक्कर लगाने के बराबर है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

स्पीड ही नहीं, कमाई में भी सुपरफास्ट है वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे की कराई करोड़ों की कमाई

Business News

15 फरवरी 2019 को देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी, ये ट्रेन नई दिलली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक चलाई गई थी. तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वंदे भारत देश की सबसे तेज ट्रेन होगी और इससे रेलवे की झोली में करोड़ों रुपए आएंगे. आज यानी 15 फरवरी 2025 तक देशभर में 136 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं. आपको बता दें बीते एक साल में वंदे भारत ट्रेन की कैटेगरी में आने वाली ट्रेन से होने वाली कमाई में 56 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है.

6 साल में 136 हुई वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या

वंदे भारत एक्सप्रेस की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2019 में 1 ट्रेन से शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस फरवरी 2025 तक 136 हो गई. आपको बता दें फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस से 2 करोड़ 14 लाख पैसेंजर ने यात्रा की है. वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि देशभर में चलने वाली ज्यादातर वंदे भारत एक्सप्रेस 100 प्रतिशत तक बुक होती हैं.

वंदे भारत से हुई इतनी कमाई

वंदे भारत से हुई कमाई का कोई आधिकारिक आंकड़ा सरकार के पास मौजूद नहीं है. ये जानकारी RTI दायर करने वाले चंद्रशेखर गौड़ को रेल मंत्रालय की ओर से दी गई है. वहीं राजस्व अनुमान के अनुसार फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में वंदे भारत (2 x 2 सीटिंग) ट्रेनों और एक्जीक्यूटिव क्लास से रेलवे को कमाई में 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और रेलवे को इन ट्रेनों से 987 करोड़ रुपए की कमाई होगी. वहीं चालू वित्त वर्ष 2024-25 में रेलवे को अभी तक इन ट्रेनों से 698 करोड़ रुपए की कमाई हो गई है.

136 वंदे भारत देशभर में दौड़ रही हैं

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के राज्यसभा में जवाब के अनुसार देशभर में फिलहाल 100 से ज्यादा रूट पर 136 वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही है. जल्द ही केंद्र सरकार स्लीपर क्लास वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्लान कर रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लंबे रूट पर भी दौड़ेगी. जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में वंदे भारत रेलगाड़ियों द्वारा तय की गई दूरी पृथ्वी के 310 चक्कर लगाने के बराबर है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/vande-bharat-express-railway-earned-crores-not-only-in-speed/article-10263

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.