वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

JAGRAN DESK

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में आज सतर्कता जागरूकता की शपथ के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 का शुभारंभ हुआ।

 वेकोलि मुख्यालय में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि जे. पी. द्विवेदी, सीएमडी, वेकोलि ने कर्मियों को सतर्कता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन तथा योजना एवं परियोजना)  ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त/कार्मिक)  बिक्रम घोष तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे की प्रमुख उपस्थिति रही। 

 मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा ईमानदारी वेकोलि के मूल सिद्धांत है तथा इन्हें बल प्रदान करने हेतु सतर्कता विभाग निरंतर कार्यशील रहता है। उन्होंने बताया कि मुख्य सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार वेकोलि में 16 अगस्त से 15 नवंबर, 2023 तक 3 माह विशेष सतर्कता जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत कैपेसिटी बिल्डिंग, प्रणालीगत सुधार, सर्कुलर/नियमों का अद्यतनीकरण, शिकायतों का निपटान आदि पर कार्य किए जा रहे है।

वेकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ईमानदारी भारत देश की संस्कृति का अविभाज्य अंग है तथा इस सिद्धांत को अपना कर ही हम आगे बढ़ सकते है। उन्होंने कहा कि कंपनी के दैनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा ईमानदारी बरतने से न केवल हम कार्य को नियमानुसार पूर्ण करते है बल्कि राष्ट्र के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाते है। उन्होंने हर सप्ताह किए जा रहे विविध एसओपी के कार्यान्वयन की मोनिटरिंग के प्रयास को सराहा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी निवारक सतर्कता के सिद्धांतों को अपनाते हुए अपना कार्य जागरूकता पूर्वक करें। 

इस अवसर पर अतिथियों ने ‘सतर्कता गैलरी’ का उद्घाटन किया। इसमें सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताएं के साथ ही वेकोलि की उपलब्धियाँ आदि की तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया।

अवसर विशेष के लिए प्राप्त माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़, भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के संदेश का वाचन महाप्रबंधक दिपक रेवतकर, डी के चौधरी, नील पुरुषोत्तम एवं बी. के. श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन अनुपमा टेंभुरर्निकर, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) ने किया। समारोह में विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यूट्यूब के सीधे प्रसारण के माध्यम से सभी क्षेत्रों से टीम वेकोलि के सदस्य भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम से जुडे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Oct 2024 By दैनिक जागरण

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

JAGRAN DESK

 वेकोलि मुख्यालय में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि जे. पी. द्विवेदी, सीएमडी, वेकोलि ने कर्मियों को सतर्कता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन तथा योजना एवं परियोजना)  ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त/कार्मिक)  बिक्रम घोष तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे की प्रमुख उपस्थिति रही। 

 मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा ईमानदारी वेकोलि के मूल सिद्धांत है तथा इन्हें बल प्रदान करने हेतु सतर्कता विभाग निरंतर कार्यशील रहता है। उन्होंने बताया कि मुख्य सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार वेकोलि में 16 अगस्त से 15 नवंबर, 2023 तक 3 माह विशेष सतर्कता जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत कैपेसिटी बिल्डिंग, प्रणालीगत सुधार, सर्कुलर/नियमों का अद्यतनीकरण, शिकायतों का निपटान आदि पर कार्य किए जा रहे है।

वेकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ईमानदारी भारत देश की संस्कृति का अविभाज्य अंग है तथा इस सिद्धांत को अपना कर ही हम आगे बढ़ सकते है। उन्होंने कहा कि कंपनी के दैनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा ईमानदारी बरतने से न केवल हम कार्य को नियमानुसार पूर्ण करते है बल्कि राष्ट्र के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाते है। उन्होंने हर सप्ताह किए जा रहे विविध एसओपी के कार्यान्वयन की मोनिटरिंग के प्रयास को सराहा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी निवारक सतर्कता के सिद्धांतों को अपनाते हुए अपना कार्य जागरूकता पूर्वक करें। 

इस अवसर पर अतिथियों ने ‘सतर्कता गैलरी’ का उद्घाटन किया। इसमें सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताएं के साथ ही वेकोलि की उपलब्धियाँ आदि की तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया।

अवसर विशेष के लिए प्राप्त माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति  जगदीप धनखड़, भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के संदेश का वाचन महाप्रबंधक दिपक रेवतकर, डी के चौधरी, नील पुरुषोत्तम एवं बी. के. श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन अनुपमा टेंभुरर्निकर, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) ने किया। समारोह में विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यूट्यूब के सीधे प्रसारण के माध्यम से सभी क्षेत्रों से टीम वेकोलि के सदस्य भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम से जुडे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/vigilance-awareness-week-launched-in-vaikoli/article-2215

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.