वोडाफोन आइडिया की चौथी तिमाही रिपोर्ट: घाटा कम, रेवेन्यू में मजबूती, ₹20,000 करोड़ फंड जुटाने की तैयारी

Business

टेलीकॉम क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VI) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शुद्ध घाटा 7,166 करोड़ रुपये दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 6.63 प्रतिशत कम है। एक साल पहले कंपनी का घाटा 7,675 करोड़ रुपये था।

जनवरी से मार्च तक के तीन महीनों की अवधि में कंपनी का कुल राजस्व (रेवेन्यू) 11,013 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 10,606 करोड़ रुपये से 3.83 प्रतिशत अधिक है। इस बढ़ोतरी से कंपनी की आमदनी में मजबूती देखने को मिली है।

वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ने कंपनी के विस्तार के लिए 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की भी मंजूरी दे दी है, जिससे कंपनी अपने नेटवर्क और सेवा विस्तार पर बेहतर निवेश कर सकेगी।

ARPU में 14.2% की वृद्धि
कंपनी का 'एवरेज रेवेन्यू पर यूजर' (ARPU) इस तिमाही में 175 रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 153 रुपये था। यह 14.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, जो वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों से बेहतर राजस्व अर्जित करने की क्षमता को दर्शाता है।

शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव
वोडाफोन आइडिया का शेयर शुक्रवार को 3.22 प्रतिशत गिरकर 6.91 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में 3 प्रतिशत और छह महीने में 17 प्रतिशत कम हुआ है, हालांकि एक साल के आधार पर इसका शेयर 55 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 74,970 करोड़ रुपये है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

वोडाफोन आइडिया की चौथी तिमाही रिपोर्ट: घाटा कम, रेवेन्यू में मजबूती, ₹20,000 करोड़ फंड जुटाने की तैयारी

Business

जनवरी से मार्च तक के तीन महीनों की अवधि में कंपनी का कुल राजस्व (रेवेन्यू) 11,013 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 10,606 करोड़ रुपये से 3.83 प्रतिशत अधिक है। इस बढ़ोतरी से कंपनी की आमदनी में मजबूती देखने को मिली है।

वोडाफोन आइडिया के बोर्ड ने कंपनी के विस्तार के लिए 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की भी मंजूरी दे दी है, जिससे कंपनी अपने नेटवर्क और सेवा विस्तार पर बेहतर निवेश कर सकेगी।

ARPU में 14.2% की वृद्धि
कंपनी का 'एवरेज रेवेन्यू पर यूजर' (ARPU) इस तिमाही में 175 रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 153 रुपये था। यह 14.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, जो वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों से बेहतर राजस्व अर्जित करने की क्षमता को दर्शाता है।

शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव
वोडाफोन आइडिया का शेयर शुक्रवार को 3.22 प्रतिशत गिरकर 6.91 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर पिछले एक महीने में 3 प्रतिशत और छह महीने में 17 प्रतिशत कम हुआ है, हालांकि एक साल के आधार पर इसका शेयर 55 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 74,970 करोड़ रुपये है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/vodafone-ideas-fourth-quarter-report-deficit-preparing-to-raise-%E2%82%B9/article-22786

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.