अमेरिकी टैरिफ से कांप गया वॉल स्ट्रीट, अरबपतियों की दौलत हुई कम…जानें कैसा रहेगा भारतीय बाजार

Business News

अमेरिकी और चीन की बीच शुरू हुई टैरिफ जंग का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है. अमेरिका के शेयर बाजार में भी भयंकर गिरावट दर्ज की गई है. अरबपतियों की दौलत कम हो गई है. आइए जानते हैं कि इन सभी के बीच भारतीय बाजार का हाल कैसा रहेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के कई देशों पर जवाबी टैरिफ लगा दिया है. ट्रंप ने भारत, चीन सहित एशिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दी है, जिसका असर एशियाई मार्केट पर साफ देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही ट्रंप की टैरिफ के ऐलान के बाद चीन ने भी अमेरिका से आने वाले सामानों पर जवाबी 34 फीसदी टैरिफ लगा दी है. इन ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच अमेरिकी वॉल स्ट्रीट पर दबाव है. अमेरिका के अरबपतियों की दौलत कम हो गई है. आइए हम आपको बताते हैं कि टैरिफ से अमेरिकी मार्केट का हाल क्या हुआ है. वहां के अरबपतियों की दौलत में कितना चेंज आया है और आज यानी 7 अप्रैल को भारतीय मार्केट कैसा रहेगा.

ट्रंप के टैरिफ की घोषणा करने के बाद से ही यूरोप, एशिया के साथ-साथ अमेरिका के इंडेक्स में भी भयंकर गिरावट देखने को मिल रही है. यह गिरावट कोविड-19 महामारी के बाद सबसे बड़ी है. वहीं, अमेरिकी टैरिफ के जवाब में बीते शुक्रवार को जब चीन ने अमेरिका पर टैरिफ लगाया तो, वॉल स्ट्रीट लाल हो गया. बाजार के मार्केट कैप में 5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है. चीनी टैरिफ के बाद अमेरिकी बाजार का सूचकांक डॉव जोन्स करीब 2,200 अंक से ज्यादा टूट गया है. नैस्डैक कंपोजिट भी 900 अंक से अधिक गिर गया. एसएंडपी 500 भी कारोबारी दिन के बाद 5.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ. इसके साथ ही अमेरिकी अरबपतियों की दौलत में भी कमी हुई है.

एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग की दौलत हुई कम

ग्लोबल टेंशन के बीच दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, एलन मस्क सहित दुनिया के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट आई है. एक्स के मालिक एलन मस्क की दौलत में 19.9 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है. मार्क जुकरबर्ग की दौलत 9.44 बिलियन डॉलर कम हो गई है. वहीं, जेफ बेजोस की दौलत में 7.59 बिलियन डॉलर की तो बिल गेट्स की संपत्ति में 6.45 बिलियन डॉलर का चेंज आया है.

कैसा रहेगा भारतीय बाजार

अमेरिका और चीन के बीच छिड़ी टैरिफ वॉर के बीच भारतीय बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है. बीते कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 930.67 अंकों की भारी गिरावट के साथ 75,364.69 पर बंद हुआ था. द मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट मानते हैं कि निफ्टी अब सभी मूविंग सपोर्ट से नीचे फिसल गया है. आगे का सपोर्ट 22,600 पर है. अगर यह भी टूट गया तो निफ्टी 22,100 तक जा सकता है. वहीं, बैंक निफ्टी ने बाकी बाजार के मुकाबले बढ़िया प्रदर्शन किया है. 50,700 इसका फर्स्ट सपोर्ट है और अगर ये 52,800 से ऊपर गया तो मार्केट में तेजी आ सकती है.

डिस्क्लेमर- dainikjagranmpcg.com किसी भी फंड, शेयर में निवेश की सलाह नहीं देता है. यह खबर जानकारी के लिए लिखी गई है. कृपया निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

अमेरिकी टैरिफ से कांप गया वॉल स्ट्रीट, अरबपतियों की दौलत हुई कम…जानें कैसा रहेगा भारतीय बाजार

Business News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के कई देशों पर जवाबी टैरिफ लगा दिया है. ट्रंप ने भारत, चीन सहित एशिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगा दी है, जिसका असर एशियाई मार्केट पर साफ देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही ट्रंप की टैरिफ के ऐलान के बाद चीन ने भी अमेरिका से आने वाले सामानों पर जवाबी 34 फीसदी टैरिफ लगा दी है. इन ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच अमेरिकी वॉल स्ट्रीट पर दबाव है. अमेरिका के अरबपतियों की दौलत कम हो गई है. आइए हम आपको बताते हैं कि टैरिफ से अमेरिकी मार्केट का हाल क्या हुआ है. वहां के अरबपतियों की दौलत में कितना चेंज आया है और आज यानी 7 अप्रैल को भारतीय मार्केट कैसा रहेगा.

ट्रंप के टैरिफ की घोषणा करने के बाद से ही यूरोप, एशिया के साथ-साथ अमेरिका के इंडेक्स में भी भयंकर गिरावट देखने को मिल रही है. यह गिरावट कोविड-19 महामारी के बाद सबसे बड़ी है. वहीं, अमेरिकी टैरिफ के जवाब में बीते शुक्रवार को जब चीन ने अमेरिका पर टैरिफ लगाया तो, वॉल स्ट्रीट लाल हो गया. बाजार के मार्केट कैप में 5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है. चीनी टैरिफ के बाद अमेरिकी बाजार का सूचकांक डॉव जोन्स करीब 2,200 अंक से ज्यादा टूट गया है. नैस्डैक कंपोजिट भी 900 अंक से अधिक गिर गया. एसएंडपी 500 भी कारोबारी दिन के बाद 5.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ. इसके साथ ही अमेरिकी अरबपतियों की दौलत में भी कमी हुई है.

एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग की दौलत हुई कम

ग्लोबल टेंशन के बीच दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, एलन मस्क सहित दुनिया के टॉप अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट आई है. एक्स के मालिक एलन मस्क की दौलत में 19.9 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है. मार्क जुकरबर्ग की दौलत 9.44 बिलियन डॉलर कम हो गई है. वहीं, जेफ बेजोस की दौलत में 7.59 बिलियन डॉलर की तो बिल गेट्स की संपत्ति में 6.45 बिलियन डॉलर का चेंज आया है.

कैसा रहेगा भारतीय बाजार

अमेरिका और चीन के बीच छिड़ी टैरिफ वॉर के बीच भारतीय बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है. बीते कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 930.67 अंकों की भारी गिरावट के साथ 75,364.69 पर बंद हुआ था. द मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपर्ट मानते हैं कि निफ्टी अब सभी मूविंग सपोर्ट से नीचे फिसल गया है. आगे का सपोर्ट 22,600 पर है. अगर यह भी टूट गया तो निफ्टी 22,100 तक जा सकता है. वहीं, बैंक निफ्टी ने बाकी बाजार के मुकाबले बढ़िया प्रदर्शन किया है. 50,700 इसका फर्स्ट सपोर्ट है और अगर ये 52,800 से ऊपर गया तो मार्केट में तेजी आ सकती है.

डिस्क्लेमर- dainikjagranmpcg.com किसी भी फंड, शेयर में निवेश की सलाह नहीं देता है. यह खबर जानकारी के लिए लिखी गई है. कृपया निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/wall-street-billionaires-shocked-by-american-tariff-less-wealth%E2%80%A6-know/article-17005

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.