बाजार में मचा हाहाकार, मेटल से लेकर फार्मा और IT तक सभी सेक्टर्स में भारी बिकवाली, क्या है वजह?

Business News

सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 6.48 फीसदी दर्ज हुई। इसके बाद निफ्टी फार्मा में 4 फीसदी, निफ्टी आईटी में 3.52 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.61 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 2.97 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी के बाद गुरुवार को यूएस मार्केट में आई जबरदस्त गिरावट का सीधा असर आज भारतीय बाजार पर पड़ा है। भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार से ही भारी बिकवाली देखने को मिली। आईटी, मेटल, फार्मा, ऑयल एंड गैस और ऑटो समेत सभी सेक्टर आज लाल निशान पर बंद हुए हैं। ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से अमेरिका सहित दुनियाभर में मंदी की आशंका बढ़ गई है। टैरिफ के चलते दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी अमेरिका में महंगाई के जबरदस्त तरीके से बढ़ने और डिमांड घटने का खतरा पैदा हो गया है। इससे निवेशक डरे हुए हैं और स्टॉक मार्केट्स से पैसा निकाल रहे हैं।

930 अंक गिरा सेंसेक्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.22 फीसदी या 930 अंक की जबरदस्त गिरावट के साथ 75,364 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 1.49 फीसदी या 345 अंक गिरकर 22,904 पर बंद हुआ। निफ्टी नेक्स्ट-50 2.59 फीसदी या 1635 अंक गिरकर 61,468 पर बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी मिडकैप-100 2.91 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप-100 3.56 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। एनएसई पर ट्रेडेड 2947 शेयरों में से 646 शेयर हरे निशान पर और 2,230 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। आज 66 शेयर 52 वीक लो पर बंद हुए हैं। साथ ही 108 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स

सेंसेक्स

मेटल और फार्मा सेक्टर में तबाही

शुक्रवार को सभी सेक्टर्स के शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज हुई है। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 6.48 फीसदी दर्ज हुई। इसके बाद निफ्टी फार्मा में 4 फीसदी, निफ्टी आईटी में 3.52 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.61 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 2.97 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.41 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.11 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 3.51 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 3.06 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.74 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 3.74 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 2.93 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.29 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 3.50 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बाजार में मचा हाहाकार, मेटल से लेकर फार्मा और IT तक सभी सेक्टर्स में भारी बिकवाली, क्या है वजह?

Business News

ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी के बाद गुरुवार को यूएस मार्केट में आई जबरदस्त गिरावट का सीधा असर आज भारतीय बाजार पर पड़ा है। भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार से ही भारी बिकवाली देखने को मिली। आईटी, मेटल, फार्मा, ऑयल एंड गैस और ऑटो समेत सभी सेक्टर आज लाल निशान पर बंद हुए हैं। ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ से अमेरिका सहित दुनियाभर में मंदी की आशंका बढ़ गई है। टैरिफ के चलते दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी अमेरिका में महंगाई के जबरदस्त तरीके से बढ़ने और डिमांड घटने का खतरा पैदा हो गया है। इससे निवेशक डरे हुए हैं और स्टॉक मार्केट्स से पैसा निकाल रहे हैं।

930 अंक गिरा सेंसेक्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1.22 फीसदी या 930 अंक की जबरदस्त गिरावट के साथ 75,364 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 1.49 फीसदी या 345 अंक गिरकर 22,904 पर बंद हुआ। निफ्टी नेक्स्ट-50 2.59 फीसदी या 1635 अंक गिरकर 61,468 पर बंद हुआ। इसके अलावा, निफ्टी मिडकैप-100 2.91 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप-100 3.56 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। एनएसई पर ट्रेडेड 2947 शेयरों में से 646 शेयर हरे निशान पर और 2,230 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। आज 66 शेयर 52 वीक लो पर बंद हुए हैं। साथ ही 108 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स

सेंसेक्स

मेटल और फार्मा सेक्टर में तबाही

शुक्रवार को सभी सेक्टर्स के शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज हुई है। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 6.48 फीसदी दर्ज हुई। इसके बाद निफ्टी फार्मा में 4 फीसदी, निफ्टी आईटी में 3.52 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 2.61 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 2.97 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.41 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.11 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 3.51 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 3.06 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.74 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 3.74 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 2.93 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.29 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 3.50 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/what-is-the-huge-selling-in-all-the-sectors-from/article-16720

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.