महिलाओं के लिए कैसी दुनिया चाहते हैं गौतम अडानी? बताया अपना सपना

Business News

दुनिया आज 'अंतराष्ट्रीय महिला दिवस' मना रही है. महिलाओं के लिए एक आदर्श दुनिया कैसी हो, इस बारे में उद्योगपति गौतम अडानी का अपना एक सपना है. आज के दिन उन्होंने अपने इस सपने को शेयर किया. पढ़ें ये खबर...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उद्योगपति गौतम अडानी ने अपने एक सपने के बारे में खुलकर बताया. उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए एक आदर्श दुनिया कैसी होनी चाहिए, जहां उनकी क्षमताओं का अच्छे से इस्तेमाल किया जा सके. इस मौके पर उन्होंने एक मार्मिक पोस्ट भी लिखा.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, उन महिलाओं का जिक्र किया जिन्होंने उनकी जिंदगी को आकार दिया. इस पोस्ट को उन्होंने ‘बनासकांठा से बोर्डरूम तक: जिन महिलाओं ने मेरी दुनिया को आकार दिया’ टाइटल दिया है. इस पोस्ट के बहाने उन्होंने महिलाओं के लिए दुनिया कैसी हो, इस बात को भी रेखांकित किया है.

गौतम अडानी की दुनिया बनाने वाली महिलाएं

गौतम अडानी ने अपने पोस्ट में अपनी 3 पोतियों के लिए लिखा कि दुनिया में उनकी (पोतियों) प्रतिभा का स्वागत खुले दिल से होना चाहिए, ना कि बे-सिरपैर की बाधाओं से. लैंगिक समानता को लेकर उनकी समझ बोर्डरूम या नीतिगत बहसों में नहीं बनी.बल्कि यह घर पर ही विकसित हुई, जहां मैं कई महिलाओं से घिरा हुआ था.उनकी ताकत और ज्ञान ने उनके नजरिये को गहराई से प्रभावित किया.

गौतम अडानी ने कहा कि करीब एक दशक पहले जब उनकी पहली पोती इस दुनिया में आई, तब उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि वह एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद करेंगे, जहां उनकी पोती की आकांक्षाओं की कोई सीमा नहीं होगी, जहां उसकी आवाज किसी भी पुरुष की तरह ही सम्मान के साथ गूंजेगी. अब उनकी तीन पोतियों के साथ यह वादा उनके लिए पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है.

गौतम अडानी ने कहा कि गुजरात के बनासकांठा के रेगिस्तानी इलाकों में उन्होंने अपनी मां को अभाव को जीविका में और कठिनाई को सद्भाव में बदलते देखा. वह एक ऐसी शक्ति थी, जिसने हमारे बड़े संयुक्त परिवार को एक साथ रखा.व ह अथक प्रयास, अडिग प्रेम, साहस और नरम मिजाज का प्रतीक थीं.

महिलाओं के लिए कैसी हो दुनिया?

गौतम अडानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाओं का न सिर्फ स्वागत है, बल्कि ऐसा जरूरी भी है. महिलाओं की प्रतिभा और अंतर्दृष्टि, ऐसे असंसाधन हैं, जिन्हें बर्बाद नहीं किया जा सकता. अपने पोस्ट में उन्होंने प्रभावशाली पदों पर बैठे पुरुषों को सलाह दी कि वे लैंगिक समानता को महिलाओं के मुद्दे के रूप में न देखें, बल्कि इसे एक मानवीय अनिवार्यता माने.

उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति अडानी के काम को लेकर कहा कि वह अपनी पत्नी प्रीति के अडानी फाउंडेशन के प्रति अटूट समर्पण से प्रेरित हुए हैं. उनकी पत्नी अडानी फाउंडेशन की पहल के पीछे प्रेरक शक्ति बन गईं, जिसने पूरे भारत में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

महिलाओं के लिए कैसी दुनिया चाहते हैं गौतम अडानी? बताया अपना सपना

Business News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उद्योगपति गौतम अडानी ने अपने एक सपने के बारे में खुलकर बताया. उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए एक आदर्श दुनिया कैसी होनी चाहिए, जहां उनकी क्षमताओं का अच्छे से इस्तेमाल किया जा सके. इस मौके पर उन्होंने एक मार्मिक पोस्ट भी लिखा.

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, उन महिलाओं का जिक्र किया जिन्होंने उनकी जिंदगी को आकार दिया. इस पोस्ट को उन्होंने ‘बनासकांठा से बोर्डरूम तक: जिन महिलाओं ने मेरी दुनिया को आकार दिया’ टाइटल दिया है. इस पोस्ट के बहाने उन्होंने महिलाओं के लिए दुनिया कैसी हो, इस बात को भी रेखांकित किया है.

गौतम अडानी की दुनिया बनाने वाली महिलाएं

गौतम अडानी ने अपने पोस्ट में अपनी 3 पोतियों के लिए लिखा कि दुनिया में उनकी (पोतियों) प्रतिभा का स्वागत खुले दिल से होना चाहिए, ना कि बे-सिरपैर की बाधाओं से. लैंगिक समानता को लेकर उनकी समझ बोर्डरूम या नीतिगत बहसों में नहीं बनी.बल्कि यह घर पर ही विकसित हुई, जहां मैं कई महिलाओं से घिरा हुआ था.उनकी ताकत और ज्ञान ने उनके नजरिये को गहराई से प्रभावित किया.

गौतम अडानी ने कहा कि करीब एक दशक पहले जब उनकी पहली पोती इस दुनिया में आई, तब उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि वह एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद करेंगे, जहां उनकी पोती की आकांक्षाओं की कोई सीमा नहीं होगी, जहां उसकी आवाज किसी भी पुरुष की तरह ही सम्मान के साथ गूंजेगी. अब उनकी तीन पोतियों के साथ यह वादा उनके लिए पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है.

गौतम अडानी ने कहा कि गुजरात के बनासकांठा के रेगिस्तानी इलाकों में उन्होंने अपनी मां को अभाव को जीविका में और कठिनाई को सद्भाव में बदलते देखा. वह एक ऐसी शक्ति थी, जिसने हमारे बड़े संयुक्त परिवार को एक साथ रखा.व ह अथक प्रयास, अडिग प्रेम, साहस और नरम मिजाज का प्रतीक थीं.

महिलाओं के लिए कैसी हो दुनिया?

गौतम अडानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाओं का न सिर्फ स्वागत है, बल्कि ऐसा जरूरी भी है. महिलाओं की प्रतिभा और अंतर्दृष्टि, ऐसे असंसाधन हैं, जिन्हें बर्बाद नहीं किया जा सकता. अपने पोस्ट में उन्होंने प्रभावशाली पदों पर बैठे पुरुषों को सलाह दी कि वे लैंगिक समानता को महिलाओं के मुद्दे के रूप में न देखें, बल्कि इसे एक मानवीय अनिवार्यता माने.

उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति अडानी के काम को लेकर कहा कि वह अपनी पत्नी प्रीति के अडानी फाउंडेशन के प्रति अटूट समर्पण से प्रेरित हुए हैं. उनकी पत्नी अडानी फाउंडेशन की पहल के पीछे प्रेरक शक्ति बन गईं, जिसने पूरे भारत में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/what-kind-of-world-does-gautam-adani-want-his-dream/article-13129

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.