सस्ता होम लोन के लिए कितना होना चाहिए सिबिल स्कोर, झट से मिल जाता है बैंक से अप्रुवल

Business News

होम लोन जैसे लंबे समय तक चलने वाले कर्ज के लिए सिबिल स्कोर बेहद अहम होता है. बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन सिबिल स्कोर के आधार पर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और वित्तीय विश्वसनीयता को परखते हैं. चलिए समझते हैं कि कितना सिबिल स्कोर होना बेस्ट होता है.

अगर आप भी घर खरीदने की सोच रहे हैं और यह प्लानिंग कर रहे हैं कि कुछ डाउन पेमेंट देकर बाकि के अमाउंट के लिए होम लोन बैंक से उठा लें तो आपको मालूम होना चाहिए कि इसके लिए सिबिल स्कोर कितना मैटर करता है. होम लोन जैसे लंबे समय तक चलने वाले कर्ज के लिए सिबिल स्कोर (Cibil Score) बेहद अहम होता है. बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन सिबिल स्कोर के आधार पर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और वित्तीय विश्वसनीयता को परखते हैं. अगर आपका सिबिल स्कोर बेहतर है, तो बैंक आपको होम लोन आसानी से और कम ब्याज दर पर प्रदान करते हैं. वहीं खराब सिबिल स्कोर होने पर आपका आवेदन खारिज भी हो सकता है.

सिबिल स्कोर का झोल क्या है?

सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच की संख्या होती है, जो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और वित्तीय आदतों का वैल्यूएशन करती है. यह स्कोर प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो जैसे ट्रांसयूनियन सिबिल, इक्विफैक्स, एक्सपेरियन और सीआरआईएफ हाईमार्क द्वारा तैयार किया जाता है.

  • रीपेमेंट हिस्ट्री: आपके पिछले सभी लोन का समय पर भुगतान सिबिल स्कोर को बेहतर बनाता है.
  • क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो: क्रेडिट कार्ड और अन्य लोन के सीमित उपयोग से स्कोर अच्छा रहता है.
  • क्रेडिट मिक्स: विभिन्न प्रकार के कर्ज, जैसे होम लोन, ऑटो लोन, और पर्सनल लोन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है.
  • गलत जानकारी: अगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में कोई गलती है या आपने लोन सेटलमेंट किया है, तो इससे स्कोर कम हो सकता है.

क्या है सही पैमाना?

  • 300-550: यह स्कोर खराब माना जाता है, और लोन मिलने की संभावना कम होती है.
  • 550-650: औसत श्रेणी में आता है. बैंक लोन देने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन ब्याज दर अधिक हो सकती है.
  • 650-750: यह अच्छा स्कोर है. बैंक लोन के लिए आवेदन स्वीकार कर सकते हैं.
  • 750-900: यह बहुत अच्छा स्कोर है. ऐसे मामलों में बैंक तुरंत और कम ब्याज दर पर लोन ऑफर करते हैं.

सिबिल स्कोर सुधारने के तरीके

  1. सभी लोन और क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर करें.
  2. क्रेडिट कार्ड की लिमिट के अनुसार ही खर्च करें.
  3. अलग-अलग प्रकार के कर्ज का संतुलन बनाए रखें.
  4. अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जानकारी नियमित रूप से जांचें और किसी गलती को तुरंत सुधारें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सस्ता होम लोन के लिए कितना होना चाहिए सिबिल स्कोर, झट से मिल जाता है बैंक से अप्रुवल

Business News

अगर आप भी घर खरीदने की सोच रहे हैं और यह प्लानिंग कर रहे हैं कि कुछ डाउन पेमेंट देकर बाकि के अमाउंट के लिए होम लोन बैंक से उठा लें तो आपको मालूम होना चाहिए कि इसके लिए सिबिल स्कोर कितना मैटर करता है. होम लोन जैसे लंबे समय तक चलने वाले कर्ज के लिए सिबिल स्कोर (Cibil Score) बेहद अहम होता है. बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन सिबिल स्कोर के आधार पर आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और वित्तीय विश्वसनीयता को परखते हैं. अगर आपका सिबिल स्कोर बेहतर है, तो बैंक आपको होम लोन आसानी से और कम ब्याज दर पर प्रदान करते हैं. वहीं खराब सिबिल स्कोर होने पर आपका आवेदन खारिज भी हो सकता है.

सिबिल स्कोर का झोल क्या है?

सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच की संख्या होती है, जो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री और वित्तीय आदतों का वैल्यूएशन करती है. यह स्कोर प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो जैसे ट्रांसयूनियन सिबिल, इक्विफैक्स, एक्सपेरियन और सीआरआईएफ हाईमार्क द्वारा तैयार किया जाता है.

  • रीपेमेंट हिस्ट्री: आपके पिछले सभी लोन का समय पर भुगतान सिबिल स्कोर को बेहतर बनाता है.
  • क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो: क्रेडिट कार्ड और अन्य लोन के सीमित उपयोग से स्कोर अच्छा रहता है.
  • क्रेडिट मिक्स: विभिन्न प्रकार के कर्ज, जैसे होम लोन, ऑटो लोन, और पर्सनल लोन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है.
  • गलत जानकारी: अगर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में कोई गलती है या आपने लोन सेटलमेंट किया है, तो इससे स्कोर कम हो सकता है.

क्या है सही पैमाना?

  • 300-550: यह स्कोर खराब माना जाता है, और लोन मिलने की संभावना कम होती है.
  • 550-650: औसत श्रेणी में आता है. बैंक लोन देने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन ब्याज दर अधिक हो सकती है.
  • 650-750: यह अच्छा स्कोर है. बैंक लोन के लिए आवेदन स्वीकार कर सकते हैं.
  • 750-900: यह बहुत अच्छा स्कोर है. ऐसे मामलों में बैंक तुरंत और कम ब्याज दर पर लोन ऑफर करते हैं.

सिबिल स्कोर सुधारने के तरीके

  1. सभी लोन और क्रेडिट कार्ड का भुगतान समय पर करें.
  2. क्रेडिट कार्ड की लिमिट के अनुसार ही खर्च करें.
  3. अलग-अलग प्रकार के कर्ज का संतुलन बनाए रखें.
  4. अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जानकारी नियमित रूप से जांचें और किसी गलती को तुरंत सुधारें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/what-should-be-the-cibil-score-for-a-cheap-home/article-6539

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.