GST दरों में क्‍या होगी कटौती, निर्मला सीतारमण ने बताई सरकार के मन की बात

Business News

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने GST दरों में कटौती का संकेत दिया और पीयूष गोयल अमेरिका के साथ व्यापार वार्ताओं की निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने सार्वजनिक बैंकों में सरकारी हिस्सेदारी घटाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संकेत दिया कि सरकार वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों में कटौती करने की योजना बना रही है. मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा  कि GST लागू होने के बाद से दरों में लगातार कमी आई है और आगे भी इसे और घटाया जाएगा. सीतारमण ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ताओं की निगरानी उनके सहयोगी पीयूष गोयल कर रहे हैं और दोनों देशों को एक बेहतर व्यापार समझौते पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक विभाजन और व्यापार शुल्क युद्ध जैसी चुनौतियां भारत के लिए नए अवसर भी लेकर आती हैं.

वित्त मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकारी हिस्सेदारी घटाने की प्रतिबद्धता दोहराई. सीतारमण ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) और माइक्रो-क्रेडिट के मुद्दे पर कहा कि कुछ कंपनियां अत्यधिक आक्रामक रूप से लोन दे थीं, लेकिन RBI के सख्त दिशानिर्देशों के कारण इन्हें नियंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि अब इन नियमों में कुछ ढील दी गई है, जिससे स्थिति में सुधार हुआ है.

व्यापार समझौतों की समीक्षा कर रही सरकार
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार जापान, दक्षिण कोरिया और ASEAN जैसे देशों के साथ मौजूदा मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) की समीक्षा कर रही है ताकि भविष्य में भारत के हितों को बेहतर ढंग से सुरक्षित किया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि भारत किसी भी व्यापार वार्ता में राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखता है. सीतारमण ने इस बात पर भी जोर दिया कि पहले किए गए कुछ द्विपक्षीय व्यापार समझौते जल्दबाजी में किए गए थे या उनमें शर्तें अस्पष्ट थीं. उन्होंने कहा, “मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहती, लेकिन कई मामलों में इन समझौतों के दूरगामी प्रभावों को ठीक से नहीं समझा गया.”

वित्त मंत्री ने उद्योग जगत से तेजी से विकास दर हासिल करने का आह्वान किया और कहा कि सकारात्मक सोच रखना बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा, “हमें अपने देश की आलोचना करना बंद करना चाहिए. यदि हम केवल नकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देंगे, तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे. भारत चुनौतियों के बावजूद सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. हमें अतीत में नहीं बल्कि वर्तमान और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा.”

निवेश पर उद्योगों को निर्णय लेने की आज़ादी
सीतारमण ने कहा कि सरकार यह तय नहीं करेगी कि उद्योगों को कहां निवेश करना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर उद्योग किसी विशेष क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं तो यह पूरी तरह से व्यावसायिक निर्णय है. साथ ही उन्होंने उद्योग जगत से सरकार को अपनी चिंताओं से अवगत कराने की अपील की.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Mar 2025 By दैनिक जागरण

GST दरों में क्‍या होगी कटौती, निर्मला सीतारमण ने बताई सरकार के मन की बात

Business News

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संकेत दिया कि सरकार वस्तु एवं सेवा कर (GST) की दरों में कटौती करने की योजना बना रही है. मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा  कि GST लागू होने के बाद से दरों में लगातार कमी आई है और आगे भी इसे और घटाया जाएगा. सीतारमण ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ताओं की निगरानी उनके सहयोगी पीयूष गोयल कर रहे हैं और दोनों देशों को एक बेहतर व्यापार समझौते पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक विभाजन और व्यापार शुल्क युद्ध जैसी चुनौतियां भारत के लिए नए अवसर भी लेकर आती हैं.

वित्त मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकारी हिस्सेदारी घटाने की प्रतिबद्धता दोहराई. सीतारमण ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFCs) और माइक्रो-क्रेडिट के मुद्दे पर कहा कि कुछ कंपनियां अत्यधिक आक्रामक रूप से लोन दे थीं, लेकिन RBI के सख्त दिशानिर्देशों के कारण इन्हें नियंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि अब इन नियमों में कुछ ढील दी गई है, जिससे स्थिति में सुधार हुआ है.

व्यापार समझौतों की समीक्षा कर रही सरकार
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार जापान, दक्षिण कोरिया और ASEAN जैसे देशों के साथ मौजूदा मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) की समीक्षा कर रही है ताकि भविष्य में भारत के हितों को बेहतर ढंग से सुरक्षित किया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि भारत किसी भी व्यापार वार्ता में राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखता है. सीतारमण ने इस बात पर भी जोर दिया कि पहले किए गए कुछ द्विपक्षीय व्यापार समझौते जल्दबाजी में किए गए थे या उनमें शर्तें अस्पष्ट थीं. उन्होंने कहा, “मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहती, लेकिन कई मामलों में इन समझौतों के दूरगामी प्रभावों को ठीक से नहीं समझा गया.”

वित्त मंत्री ने उद्योग जगत से तेजी से विकास दर हासिल करने का आह्वान किया और कहा कि सकारात्मक सोच रखना बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा, “हमें अपने देश की आलोचना करना बंद करना चाहिए. यदि हम केवल नकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देंगे, तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे. भारत चुनौतियों के बावजूद सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. हमें अतीत में नहीं बल्कि वर्तमान और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा.”

निवेश पर उद्योगों को निर्णय लेने की आज़ादी
सीतारमण ने कहा कि सरकार यह तय नहीं करेगी कि उद्योगों को कहां निवेश करना चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर उद्योग किसी विशेष क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं तो यह पूरी तरह से व्यावसायिक निर्णय है. साथ ही उन्होंने उद्योग जगत से सरकार को अपनी चिंताओं से अवगत कराने की अपील की.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/what-will-be-the-deduction-in-gst-rates-nirmala-sitharaman/article-13186

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.