30 साल बाद कितनी होगी 1 करोड़ की वैल्यू? क्या इतने में मौज से कटेगी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी

Business News

अक्सर नौकरीपेशा लोग रिटायरमेंट के लिए 1 करोड़ रुपए को पर्याप्त मानते हैं. लेकिन अगर वर्तमान उम्र 30 साल है और रिटायरमेंट में 30 साल का समय बाकी है, तो महंगाई के कारण रुपए की पर्चेजिंग पावर में कमी आएगी. महंगाई का मतलब है कि 30 साल बाद 1 करोड़ रुपए उतने उपयोगी नहीं रहेंगे जितने आज हैं.

जिंदगी मौज में कटे इसके लिए हर कोई दिन-रात मेहनत कर रहा है, लेकिन इस बीच वह कई बार आराम भूल जाता है. कुछ लोग तो ऐसे मिल जाते हैं कि बुढ़ापे की मौज के चक्कर में जवानी बर्बाद कर देते हैं. उन्हें लगता है कि वह रिटायरमेंट के लिए अगर ठीक-ठाक फंड जुटा लेते हैं तो उनका बुढ़ापा मौज में कटेगा. लेकिन वह ये कैलकुलेट करना भूल जाते हैं कि जितनी रकम वह अगले 30 साल बाद के लिए इकठ्ठा कर रहे हैं. उसकी असल वैल्यू आज के तुलना में कितनी रहने वाली है. इसलिए हम आपको बताएंगे कि आज से 30 साल बाद 1 करोड़ की वैल्यू कितनी रहने वाली है.

रिटायरमेंट फंड की प्लानिंग

महंगाई का असर

महंगाई के कारण रुपए की वैल्यू लगातार घटती है. सेबी के इन्फ्लेशन कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर महंगाई दर 6% रहती है, तो 30 साल बाद 1 करोड़ रुपए की वर्तमान वैल्यू घटकर सिर्फ 57 लाख रुपए रह जाएगी. यानी रिटायरमेंट के लिए यह राशि भविष्य की जरूरतों के हिसाब से अपर्याप्त हो सकती है. ग्रो का इन्फ्लेशन कैलकुलेटर दिखाता है कि 6% वार्षिक महंगाई दर के हिसाब से 30 साल बाद आज जो चीजें 1 करोड़ रुपए में मिल रही हैं, उनके लिए लगभग 5 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे. इसका मतलब है कि यदि वर्तमान में आपका रिटायरमेंट फंड लक्ष्य 1 करोड़ रुपए है, तो इसे बढ़ाकर कम से कम 4-5 करोड़ रुपए करना होगा ताकि महंगाई के प्रभाव को संतुलित किया जा सके.

कैसे बनाएं बड़ा फंड?

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नियमित निवेश और सही वित्तीय योजना की जरूरत है. म्यूचुअल फंड, SIP, और लंबे समय तक उच्च रिटर्न देने वाले निवेश विकल्पों का चयन कर सकते हैं. इसके अलावा, महंगाई दर और संभावित खर्चों को ध्यान में रखकर अपनी योजना में समय-समय पर बदलाव करते रहें.

इसलिए, रिटायरमेंट फंड की योजना बनाते समय महंगाई के प्रभाव को नजरअंदाज करना भारी वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है. आज के 1 करोड़ रुपए 30 साल बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी नहीं होंगे. इसलिए, रिटायरमेंट के लिए लक्ष्य को बढ़ाकर 4-5 करोड़ रुपए करना समझदारी भरा निर्णय होगा. यह प्लानिंग न केवल आपके भविष्य को सुरक्षित करेगी बल्कि आपको आर्थिक स्वतंत्रता भी देगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Dec 2024 By दैनिक जागरण

30 साल बाद कितनी होगी 1 करोड़ की वैल्यू? क्या इतने में मौज से कटेगी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी

Business News

जिंदगी मौज में कटे इसके लिए हर कोई दिन-रात मेहनत कर रहा है, लेकिन इस बीच वह कई बार आराम भूल जाता है. कुछ लोग तो ऐसे मिल जाते हैं कि बुढ़ापे की मौज के चक्कर में जवानी बर्बाद कर देते हैं. उन्हें लगता है कि वह रिटायरमेंट के लिए अगर ठीक-ठाक फंड जुटा लेते हैं तो उनका बुढ़ापा मौज में कटेगा. लेकिन वह ये कैलकुलेट करना भूल जाते हैं कि जितनी रकम वह अगले 30 साल बाद के लिए इकठ्ठा कर रहे हैं. उसकी असल वैल्यू आज के तुलना में कितनी रहने वाली है. इसलिए हम आपको बताएंगे कि आज से 30 साल बाद 1 करोड़ की वैल्यू कितनी रहने वाली है.

रिटायरमेंट फंड की प्लानिंग

अक्सर नौकरीपेशा लोग रिटायरमेंट के लिए 1 करोड़ रुपए को पर्याप्त मानते हैं. लेकिन अगर वर्तमान उम्र 30 साल है और रिटायरमेंट में 30 साल का समय बाकी है, तो महंगाई के कारण रुपए की पर्चेजिंग पावर में कमी आएगी. महंगाई का मतलब है कि 30 साल बाद 1 करोड़ रुपए उतने उपयोगी नहीं रहेंगे जितने आज हैं.

महंगाई का असर

महंगाई के कारण रुपए की वैल्यू लगातार घटती है. सेबी के इन्फ्लेशन कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर महंगाई दर 6% रहती है, तो 30 साल बाद 1 करोड़ रुपए की वर्तमान वैल्यू घटकर सिर्फ 57 लाख रुपए रह जाएगी. यानी रिटायरमेंट के लिए यह राशि भविष्य की जरूरतों के हिसाब से अपर्याप्त हो सकती है. ग्रो का इन्फ्लेशन कैलकुलेटर दिखाता है कि 6% वार्षिक महंगाई दर के हिसाब से 30 साल बाद आज जो चीजें 1 करोड़ रुपए में मिल रही हैं, उनके लिए लगभग 5 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे. इसका मतलब है कि यदि वर्तमान में आपका रिटायरमेंट फंड लक्ष्य 1 करोड़ रुपए है, तो इसे बढ़ाकर कम से कम 4-5 करोड़ रुपए करना होगा ताकि महंगाई के प्रभाव को संतुलित किया जा सके.

कैसे बनाएं बड़ा फंड?

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए नियमित निवेश और सही वित्तीय योजना की जरूरत है. म्यूचुअल फंड, SIP, और लंबे समय तक उच्च रिटर्न देने वाले निवेश विकल्पों का चयन कर सकते हैं. इसके अलावा, महंगाई दर और संभावित खर्चों को ध्यान में रखकर अपनी योजना में समय-समय पर बदलाव करते रहें.

इसलिए, रिटायरमेंट फंड की योजना बनाते समय महंगाई के प्रभाव को नजरअंदाज करना भारी वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है. आज के 1 करोड़ रुपए 30 साल बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी नहीं होंगे. इसलिए, रिटायरमेंट के लिए लक्ष्य को बढ़ाकर 4-5 करोड़ रुपए करना समझदारी भरा निर्णय होगा. यह प्लानिंग न केवल आपके भविष्य को सुरक्षित करेगी बल्कि आपको आर्थिक स्वतंत्रता भी देगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/what-will-be-the-value-of-rs-1-crore-after/article-4949

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.