व्हाट्सऐप यूजर्स सावधान: स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Business News

अगर आप व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं तो सतर्क हो जाएं। डिजिटल पेमेंट कार्ड प्रदाता OneCard ने हाल ही में अपने ग्राहकों को एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि यूजर्स को अब WhatsApp Screen Mirroring Fraud नाम की नई ठगी से बचना होगा। इस फ्रॉड के जरिए साइबर ठग लोगों का बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं और उनकी निजी जानकारी चुरा रहे हैं।

WhatsApp Screen Mirroring Fraud क्या है?

OneCard के मुताबिक इस स्कैम में फ्रॉडस्टर्स व्हाट्सऐप पर कॉल या चैट के जरिए यूजर को झांसे में लेकर स्क्रीन शेयरिंग चालू करवा लेते हैं। जैसे ही यूजर स्क्रीन शेयर करता है, ठग उसके मोबाइल पर आने वाले OTP, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और मैसेज जैसी संवेदनशील जानकारी देख लेता है।

फ्रॉड ऐसे करता है काम

  1. भरोसा जीतना – स्कैमर खुद को बैंक या फाइनेंशियल कंपनी का कर्मचारी बताता है और कहता है कि आपके अकाउंट में दिक्कत है।

  2. स्क्रीन शेयरिंग चालू करवाना – वह स्टेप-बाय-स्टेप बताकर स्क्रीन-शेयर ऑन करवाता है और बहाने से वीडियो कॉल भी करता है।

  3. लाइव स्क्रीन एक्सेस – जैसे ही स्क्रीन शेयर होती है, ठग आपके मोबाइल की गतिविधियां लाइव देख सकता है और ट्रांजैक्शन के दौरान OTP या PIN हासिल कर लेता है।

दूसरा तरीका: कीबोर्ड लॉगर

कई बार ठग आपके फोन में कीबोर्ड लॉगर नाम का मालवेयर ऐप इंस्टॉल करवा देते हैं। यह आपके टाइप किए गए हर अक्षर को रिकॉर्ड करता है। ऐसे में आपके बैंक पासवर्ड और सोशल मीडिया अकाउंट्स तक की जानकारी चोरी हो सकती है।

चोरी की जानकारी का इस्तेमाल

एक बार ठग के पास आपकी जानकारी पहुंच गई तो वह –

  • बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकता है

  • अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन कर सकता है

  • आपकी पहचान का दुरुपयोग करके अन्य फ्रॉड भी कर सकता है

बचाव के उपाय

  • किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर स्क्रीन शेयरिंग ऑन न करें

  • अपने फोन में संदिग्ध ऐप्स डाउनलोड न करें।

  • बैंक या वित्तीय संस्थान कभी भी व्हाट्सऐप स्क्रीन शेयरिंग की मांग नहीं करते।  

  • संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत बैंक और साइबर सेल से संपर्क करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Aug 2025 By दैनिक जागरण

व्हाट्सऐप यूजर्स सावधान: स्क्रीन मिररिंग फ्रॉड से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Business News

अगर आप व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं तो सतर्क हो जाएं। डिजिटल पेमेंट कार्ड प्रदाता OneCard ने हाल ही में अपने ग्राहकों को एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि यूजर्स को अब WhatsApp Screen Mirroring Fraud नाम की नई ठगी से बचना होगा। इस फ्रॉड के जरिए साइबर ठग लोगों का बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं और उनकी निजी जानकारी चुरा रहे हैं।

WhatsApp Screen Mirroring Fraud क्या है?

OneCard के मुताबिक इस स्कैम में फ्रॉडस्टर्स व्हाट्सऐप पर कॉल या चैट के जरिए यूजर को झांसे में लेकर स्क्रीन शेयरिंग चालू करवा लेते हैं। जैसे ही यूजर स्क्रीन शेयर करता है, ठग उसके मोबाइल पर आने वाले OTP, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड और मैसेज जैसी संवेदनशील जानकारी देख लेता है।

फ्रॉड ऐसे करता है काम

  1. भरोसा जीतना – स्कैमर खुद को बैंक या फाइनेंशियल कंपनी का कर्मचारी बताता है और कहता है कि आपके अकाउंट में दिक्कत है।

  2. स्क्रीन शेयरिंग चालू करवाना – वह स्टेप-बाय-स्टेप बताकर स्क्रीन-शेयर ऑन करवाता है और बहाने से वीडियो कॉल भी करता है।

  3. लाइव स्क्रीन एक्सेस – जैसे ही स्क्रीन शेयर होती है, ठग आपके मोबाइल की गतिविधियां लाइव देख सकता है और ट्रांजैक्शन के दौरान OTP या PIN हासिल कर लेता है।

दूसरा तरीका: कीबोर्ड लॉगर

कई बार ठग आपके फोन में कीबोर्ड लॉगर नाम का मालवेयर ऐप इंस्टॉल करवा देते हैं। यह आपके टाइप किए गए हर अक्षर को रिकॉर्ड करता है। ऐसे में आपके बैंक पासवर्ड और सोशल मीडिया अकाउंट्स तक की जानकारी चोरी हो सकती है।

चोरी की जानकारी का इस्तेमाल

एक बार ठग के पास आपकी जानकारी पहुंच गई तो वह –

  • बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकता है

  • अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन कर सकता है

  • आपकी पहचान का दुरुपयोग करके अन्य फ्रॉड भी कर सकता है

बचाव के उपाय

  • किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर स्क्रीन शेयरिंग ऑन न करें

  • अपने फोन में संदिग्ध ऐप्स डाउनलोड न करें।

  • बैंक या वित्तीय संस्थान कभी भी व्हाट्सऐप स्क्रीन शेयरिंग की मांग नहीं करते।  

  • संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत बैंक और साइबर सेल से संपर्क करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/whatsapp-users-can-be-empty-of-careful-screen-mirroring-fraud/article-30774

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.