मुंबई में कहां है सबसे महंगी जमीन, रजिस्ट्री में लगे 27 करोड़, सोचिए प्लॉट की कीमत क्या होगी

Business News

मुंबई के प्रॉपर्टी मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड वाले जुहू इलाके में एक लैंड पार्सल की डील हुई है. यह सौदा 455 करोड़ रुपये में हुआ है.

मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी है, यहां अबरपति कारोबारी से लेकर नामचीन सितारे रहते हैं. ऐसे में इस महानगर में घर बनाना और जमीन खरीदना आसान नहीं है. क्योंकि, यहां प्रॉपर्टी के रेट बहुत ज्यादा हैं. मुंबई में महंगे अपार्टमेंट को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार जमीन के एक टुकड़े को लेकर खबर आई है. इस प्लॉट का सौदा 455 करोड़ रुपये में हुआ है. स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, अग्रवाल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के अत्यधिक मांग वाले जुहू इलाके में एक लैंड पार्सल का अधिग्रहण किया है, जिसकी कीमत 455 करोड़ रुपये है. यह प्लॉट शापूरजी पालोनजी ग्वालियर प्राइवेट लिमिटेड से हासिल किया था.

क्या है प्लॉट की साइज

स्क्वायर यार्ड्स ने इस प्लॉट के रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट को देखने के बाद बताया कि यह लैंज पार्सल लगभग 1,819.90 वर्ग मीटर (19,589.22 वर्ग फुट) के क्षेत्र में फैला है. इस लैंड डील को नवंबर 2024 में रजिस्ट्रेशन के बाद फाइनल किया गया. इस प्लॉट की रजिस्ट्री में 27.30 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेश चार्ज लगा है.

इससे पहले, अग्रवाल होल्डिंग्स ने सितंबर 2022 में जुहू में लगभग एक एकड़ और तीन-चौथाई एकड़ में फैले दो लैंड पार्सल का अधिग्रहण किया था, जिसका कुल मूल्य 332.8 करोड़ रुपये था.  कैपिटल मार्केट एंड सर्विसेज, स्क्वायर यार्ड्स के फाउंडर आनंद मूर्ति ने कहा, “मुंबई देश की कमर्शियल कैपिटल है और एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है इसलिए यहां प्रॉपर्टी की कीमतें बहुत ज्यादा हैं.”

बता दें कि मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और साउथ व वेस्ट मुंबई की कई लोकेशन की मांग सबसे ज्यादा है. वहीं, जुहू और बांद्रा भी समंदर से अपनी नजदीकी और लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए निवेश के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है. कई अरबपति उद्योगपतियों ने हाल के वर्षों में मुंबई में अपार्टमेंट के लिए बड़ी-बड़ी डील की हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Dec 2024 By दैनिक जागरण

मुंबई में कहां है सबसे महंगी जमीन, रजिस्ट्री में लगे 27 करोड़, सोचिए प्लॉट की कीमत क्या होगी

Business News

मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी है, यहां अबरपति कारोबारी से लेकर नामचीन सितारे रहते हैं. ऐसे में इस महानगर में घर बनाना और जमीन खरीदना आसान नहीं है. क्योंकि, यहां प्रॉपर्टी के रेट बहुत ज्यादा हैं. मुंबई में महंगे अपार्टमेंट को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार जमीन के एक टुकड़े को लेकर खबर आई है. इस प्लॉट का सौदा 455 करोड़ रुपये में हुआ है. स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, अग्रवाल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के अत्यधिक मांग वाले जुहू इलाके में एक लैंड पार्सल का अधिग्रहण किया है, जिसकी कीमत 455 करोड़ रुपये है. यह प्लॉट शापूरजी पालोनजी ग्वालियर प्राइवेट लिमिटेड से हासिल किया था.

क्या है प्लॉट की साइज

स्क्वायर यार्ड्स ने इस प्लॉट के रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट को देखने के बाद बताया कि यह लैंज पार्सल लगभग 1,819.90 वर्ग मीटर (19,589.22 वर्ग फुट) के क्षेत्र में फैला है. इस लैंड डील को नवंबर 2024 में रजिस्ट्रेशन के बाद फाइनल किया गया. इस प्लॉट की रजिस्ट्री में 27.30 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्ट्रेश चार्ज लगा है.

इससे पहले, अग्रवाल होल्डिंग्स ने सितंबर 2022 में जुहू में लगभग एक एकड़ और तीन-चौथाई एकड़ में फैले दो लैंड पार्सल का अधिग्रहण किया था, जिसका कुल मूल्य 332.8 करोड़ रुपये था.  कैपिटल मार्केट एंड सर्विसेज, स्क्वायर यार्ड्स के फाउंडर आनंद मूर्ति ने कहा, “मुंबई देश की कमर्शियल कैपिटल है और एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है इसलिए यहां प्रॉपर्टी की कीमतें बहुत ज्यादा हैं.”

बता दें कि मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और साउथ व वेस्ट मुंबई की कई लोकेशन की मांग सबसे ज्यादा है. वहीं, जुहू और बांद्रा भी समंदर से अपनी नजदीकी और लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए निवेश के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है. कई अरबपति उद्योगपतियों ने हाल के वर्षों में मुंबई में अपार्टमेंट के लिए बड़ी-बड़ी डील की हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/where-is-the-most-expensive-land-in-mumbai-27-crores/article-5330

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.