कभी दिवालिया होने वाली टेस्ला के लिए क्यों पलकें बिछा रहा भारत, क्या ग्रेट इंडिया की यही है डगर

Business News

भारत का टेस्ला को आकर्षित करना केवल एकतरफा नहीं है. टेस्ला भी भारतीय बाजार को लेकर गंभीर है और यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है. अगर यह डील सही शर्तों पर होती है, तो यह भारत के EV इकोसिस्टम और आर्थिक विकास के लिए फायदेमंद हो सकती है.

भारत ने अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं. इसके बाद टेस्ला ने भारत में अपर मैनेजमेंट के लिए जॉब भी निकाली है. साथ ही एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लॉन्चिंग को लेकर प्लान भी शेयर कर दिया है, जिसमें कंपनी ने बेस वेरिएंट इलेक्ट्रिक कार और टॉप वेरिएंट इलेक्ट्रिक कार की कीमत बता दी हैं.

टेस्ला के भारत आगमन के साथ कई बड़े सवाल उठ रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा सवाल है कि देश में स्वदेशी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली टाटा, महिंद्रा और मारुति पहले से मौजूद हैं. इसके साथ ही BYD और MG Motors जैसी कंपनी भी अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर चुकी हैं. ऐसे में टेस्ला के आने से इस सेगमेंट में क्या कुछ बदल सकता है? इन्हीं सब सवालों का यहां हम आपको विस्तार से जवाब दे रहे हैं, जिसमें बताएंगे कि टेस्ला के आने से कैसे भारत इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में महारत हासिल कर सकता है.

भारत-अमेरिका में किसके लिए टेस्ट जरूरी?

जब सवाल भारत-अमेरिका के संबंध और टेस्ला को लेकर किया जाता है तो सबसे पहले भारत और अमेरिका दोनों की जरूरतों की ओर ध्यान जाता है. जहां अमेरिका को अपने यहां हुए प्रोडक्शन को खपाने के लिए मार्केट की जरूरत है. वहीं भारत को सस्ती और टिकाऊ टेक्नोलॉजी की दरकार है.

Tesla (1)

इन्हीं दोनों जरूरतों के बीच में आती है टेस्ला. टेस्ला बेशक अमेरिकी कंपनी है, लेकिन टेस्ला चीन में अपनी कारों का निर्माण करती है. ऐसे में टेस्ला के भारत में आने के बाद इसका प्लांट भारत में शिफ्ट होने की प्रबल संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि बीते कुछ सालों में चीन ने टेस्ला की कारों पर कई बैन लगाए हैं और चीन ने विदेशी कंपनियों पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाया है. ऐसे में टेस्ला एशिया के बाजार में अपनी उपस्थिति बरकरार रखने के लिए अपने प्रोडक्शन प्लांट को देर-सवेरे भारत शिफ्ट कर सकता है.

भारत में टेस्ला के आने से ये है फायदा

भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है, और टेस्ला का आगमन इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है. टेस्ला का भारत में आना उन्नत तकनीक और विदेशी निवेश को आकर्षित कर सकता है. टेस्ला अगर भारत में प्लांट लगाती है, तो हजारों लोगों को नौकरी मिलेगी और भारत ‘मेक इन इंडिया’ पहल को भी मजबूती मिलेगी. भारत को 2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन तक पहुंचने का लक्ष्य हासिल करने में टेस्ला जैसी कंपनियां मदद कर सकती हैं.

Tesla (2)

क्या टेस्ला दिवालिया हो चुकी है?

टेस्ला दिवालिया नहीं हुई है, लेकिन कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. 2008 में यह आर्थिक संकट की वजह से मुश्किल में थी, लेकिन एलन मस्क के नेतृत्व में यह आगे बढ़ी. आज भी टेस्ला की बिक्री और मुनाफा बढ़ रहा है, लेकिन प्रतिस्पर्धा और उत्पादन लागत की वजह से इसे कुछ झटके लग सकते हैं.

क्या भारत का टेस्ला के लिए यह रुख सही है?

भारत किसी भी विदेशी कंपनी को लुभाने का प्रयास तभी करता है जब उसे उससे फायदा दिखता है. चीन में उत्पादन के बढ़ते खतरे और वैश्विक EV मार्केट में भारत की भूमिका को बढ़ाने के लिए टेस्ला का आना एक स्मार्ट रणनीति हो सकती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

कभी दिवालिया होने वाली टेस्ला के लिए क्यों पलकें बिछा रहा भारत, क्या ग्रेट इंडिया की यही है डगर

Business News

भारत ने अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं. इसके बाद टेस्ला ने भारत में अपर मैनेजमेंट के लिए जॉब भी निकाली है. साथ ही एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लॉन्चिंग को लेकर प्लान भी शेयर कर दिया है, जिसमें कंपनी ने बेस वेरिएंट इलेक्ट्रिक कार और टॉप वेरिएंट इलेक्ट्रिक कार की कीमत बता दी हैं.

टेस्ला के भारत आगमन के साथ कई बड़े सवाल उठ रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा सवाल है कि देश में स्वदेशी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली टाटा, महिंद्रा और मारुति पहले से मौजूद हैं. इसके साथ ही BYD और MG Motors जैसी कंपनी भी अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर चुकी हैं. ऐसे में टेस्ला के आने से इस सेगमेंट में क्या कुछ बदल सकता है? इन्हीं सब सवालों का यहां हम आपको विस्तार से जवाब दे रहे हैं, जिसमें बताएंगे कि टेस्ला के आने से कैसे भारत इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में महारत हासिल कर सकता है.

भारत-अमेरिका में किसके लिए टेस्ट जरूरी?

जब सवाल भारत-अमेरिका के संबंध और टेस्ला को लेकर किया जाता है तो सबसे पहले भारत और अमेरिका दोनों की जरूरतों की ओर ध्यान जाता है. जहां अमेरिका को अपने यहां हुए प्रोडक्शन को खपाने के लिए मार्केट की जरूरत है. वहीं भारत को सस्ती और टिकाऊ टेक्नोलॉजी की दरकार है.

Tesla (1)

इन्हीं दोनों जरूरतों के बीच में आती है टेस्ला. टेस्ला बेशक अमेरिकी कंपनी है, लेकिन टेस्ला चीन में अपनी कारों का निर्माण करती है. ऐसे में टेस्ला के भारत में आने के बाद इसका प्लांट भारत में शिफ्ट होने की प्रबल संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि बीते कुछ सालों में चीन ने टेस्ला की कारों पर कई बैन लगाए हैं और चीन ने विदेशी कंपनियों पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाया है. ऐसे में टेस्ला एशिया के बाजार में अपनी उपस्थिति बरकरार रखने के लिए अपने प्रोडक्शन प्लांट को देर-सवेरे भारत शिफ्ट कर सकता है.

भारत में टेस्ला के आने से ये है फायदा

भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है, और टेस्ला का आगमन इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है. टेस्ला का भारत में आना उन्नत तकनीक और विदेशी निवेश को आकर्षित कर सकता है. टेस्ला अगर भारत में प्लांट लगाती है, तो हजारों लोगों को नौकरी मिलेगी और भारत ‘मेक इन इंडिया’ पहल को भी मजबूती मिलेगी. भारत को 2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन तक पहुंचने का लक्ष्य हासिल करने में टेस्ला जैसी कंपनियां मदद कर सकती हैं.

Tesla (2)

क्या टेस्ला दिवालिया हो चुकी है?

टेस्ला दिवालिया नहीं हुई है, लेकिन कंपनी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. 2008 में यह आर्थिक संकट की वजह से मुश्किल में थी, लेकिन एलन मस्क के नेतृत्व में यह आगे बढ़ी. आज भी टेस्ला की बिक्री और मुनाफा बढ़ रहा है, लेकिन प्रतिस्पर्धा और उत्पादन लागत की वजह से इसे कुछ झटके लग सकते हैं.

क्या भारत का टेस्ला के लिए यह रुख सही है?

भारत किसी भी विदेशी कंपनी को लुभाने का प्रयास तभी करता है जब उसे उससे फायदा दिखता है. चीन में उत्पादन के बढ़ते खतरे और वैश्विक EV मार्केट में भारत की भूमिका को बढ़ाने के लिए टेस्ला का आना एक स्मार्ट रणनीति हो सकती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/why-is-india-laying-eyelids-for-tesla-to-be-bankrupt/article-11171

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.