क्या अप्रैल से हफ्ते में 5 ही दिन खुलेंगे बैंक? सरकार का आ गया जवाब

Business News

हाल ही में मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अप्रैल के महीने से बैंक सिर्फ 5 दिन ही खुलेंगे. इसका मतलब है कि हफ्ते में बैंकों का दो दिनों का अवकाश होगा. इस मामले पर सरकार की ओर से जवाब आ गया है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर सरकार ने क्या जानकारी दी है.

हाल ही में एक खबर खूब चर्चा में रही है. वो खबर है कि अप्रैल 2025 से भारत भर के बैंक 5 ही दिन ओपन होंगे. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए आरबीआई एक नया रेगुलेशन आया है. इस रिपोर्ट ने सभी लोगों का ध्यान आ​कर्षित किया है. जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अगले महीने से बैंक चारों शनिवार और रविवार बंद रहेंगे.

हालांकि, PIB ने इस दावे की जांच की है और इसे फर्जी खबर बताया है. PIB Factcheck के अनुसार, “मीडिया हाउस की एक खबर में दावा किया गया है कि अप्रैल से देश भर के बैंक RBI द्वारा जारी किए गए एक नए विनियमन के बाद सप्ताह में 5 दिन काम करेंगे. PIBFactCheck: यह दावा फर्जी है. भारतीय रिजर्व बैंक से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए, https://rbi.org.in पर जाएं.”

मीडिया रिपोर्ट में क्या दावा किया गया है?

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि RBI द्वारा लिए गए एक विनियामक फैसले से बैंकिंग सप्ताह में केवल पांच दिन तक होगी. जिसका मतलब है कि बैंक अब शनिवार को काम नहीं करेंगे. रिपोर्ट बताती है कि अप्रैल 2025 से, बैंक सरकारी कार्यालयों के समान ही शेड्यूल का पालन करेंगे, जहां शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है.

क्या RBI ने कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी की है?

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अभी तक औपचारिक रूप से घोषणा नहीं की है कि बैंक पाँच-दिवसीय कार्य सप्ताह में बदल जाएंगे. महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को काम करना अभी भी मौजूदा बैंकिंग कार्य पैटर्न का हिस्सा है.

हालांकि, बैंकों के लिए 5-दिन के वर्किंग वीक पर RBI और भारतीय बैंकिंग संघ (IBA) के बीच कुछ समय से लगातार चर्चा चल रही है. बैंकिंग यूनियनें कार्य सप्ताह को कम करने का तर्क दे रही हैं क्योंकि यह कर्मचारियों के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को बेहतर ढंग से संतुलित करेगा और वैश्विक बैंकिंग मानदंडों के अनुरूप होगा.

क्या हैं गाइडलाइन?

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा, बैंक शाखाएं हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं. बैंक शाखाएं महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुली रहती हैं. रविवार सभी बैंकों के लिए गैर-कार्य दिवस होते हैं. हालांकि RBI ने किसी भी बदलाव की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बैंकिंग यूनियनों और अधिकारियों के बीच 5 डे वीक के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

क्या अप्रैल से हफ्ते में 5 ही दिन खुलेंगे बैंक? सरकार का आ गया जवाब

Business News

हाल ही में एक खबर खूब चर्चा में रही है. वो खबर है कि अप्रैल 2025 से भारत भर के बैंक 5 ही दिन ओपन होंगे. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए आरबीआई एक नया रेगुलेशन आया है. इस रिपोर्ट ने सभी लोगों का ध्यान आ​कर्षित किया है. जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि क्या अगले महीने से बैंक चारों शनिवार और रविवार बंद रहेंगे.

हालांकि, PIB ने इस दावे की जांच की है और इसे फर्जी खबर बताया है. PIB Factcheck के अनुसार, “मीडिया हाउस की एक खबर में दावा किया गया है कि अप्रैल से देश भर के बैंक RBI द्वारा जारी किए गए एक नए विनियमन के बाद सप्ताह में 5 दिन काम करेंगे. PIBFactCheck: यह दावा फर्जी है. भारतीय रिजर्व बैंक से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए, https://rbi.org.in पर जाएं.”

मीडिया रिपोर्ट में क्या दावा किया गया है?

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि RBI द्वारा लिए गए एक विनियामक फैसले से बैंकिंग सप्ताह में केवल पांच दिन तक होगी. जिसका मतलब है कि बैंक अब शनिवार को काम नहीं करेंगे. रिपोर्ट बताती है कि अप्रैल 2025 से, बैंक सरकारी कार्यालयों के समान ही शेड्यूल का पालन करेंगे, जहां शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है.

क्या RBI ने कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी की है?

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अभी तक औपचारिक रूप से घोषणा नहीं की है कि बैंक पाँच-दिवसीय कार्य सप्ताह में बदल जाएंगे. महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को काम करना अभी भी मौजूदा बैंकिंग कार्य पैटर्न का हिस्सा है.

हालांकि, बैंकों के लिए 5-दिन के वर्किंग वीक पर RBI और भारतीय बैंकिंग संघ (IBA) के बीच कुछ समय से लगातार चर्चा चल रही है. बैंकिंग यूनियनें कार्य सप्ताह को कम करने का तर्क दे रही हैं क्योंकि यह कर्मचारियों के पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन को बेहतर ढंग से संतुलित करेगा और वैश्विक बैंकिंग मानदंडों के अनुरूप होगा.

क्या हैं गाइडलाइन?

राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा, बैंक शाखाएं हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं. बैंक शाखाएं महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुली रहती हैं. रविवार सभी बैंकों के लिए गैर-कार्य दिवस होते हैं. हालांकि RBI ने किसी भी बदलाव की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बैंकिंग यूनियनों और अधिकारियों के बीच 5 डे वीक के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/will-the-bank-government-open-only-5-days-a-week/article-14783

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.