क्या भविष्य का बिटकॉइन बनेगा पाई नेटवर्क? 24 घंटे में 10% उछली कीमत, जानिए टार्गेट्स

Business News

21 फरवरी के दिन 0.64 डॉलर की कीमत के बाद 25 फरवरी को इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 1.59 डॉलर पहुंच गई थी। ऐसे में चार दिन में ही इस क्रिप्टोकरेंसी ने 148 फीसदी का रिटर्न डे डाला।

नई और तेजी लोकप्रिय हो रही क्रिप्टोकरेंसी पाई नेटवर्क की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में पाई नेटवर्क कॉइन की कीमत 9.55 फीसदी बढ़कर 1.96 डॉलर पर पहुंच गई है। भारतीय रुपये में यह कीमत 170 रुपये है। इससे पाई नेटवर्क का मार्केट कैप बढ़कर 13.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस कॉइन की वॉल्यूम में भी पिछले 24 घंटे में 4.82 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, पिछले 7 दिन में पाई नेटवर्क ने 32.69 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक महीने में इसका रिटर्न 15.24 फीसदी है।

20 फरवरी को हुई थी लॉन्च

पाई नेटवर्क 20 फरवरी को लॉन्च हुई थी। लॉन्चिंग के बाद पाई नेटवर्क की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली थी। लॉन्चिंग के 24 घंटे में ही इसकी कीमत आधी से ज्यादा टूट गई थी। इससे बाद इस क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। हालांकि, अब इसमें तेजी आई है, तो निवेशकों ने राहत की सांस ली है। यह कॉइन 1.84 डॉलर की कीमत पर लॉन्च हुआ था। एक ही दिन बाद 21 फरवरी को इसकी कीमत गिरकर 0.64 डॉलर रह गई थी। इसके बाद इसमें तेजी आई।

दिखा भारी उतार-चढ़ाव

21 फरवरी के दिन 0.64 डॉलर की कीमत के बाद 25 फरवरी को इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 1.59 डॉलर पहुंच गई थी। ऐसे में चार दिन में ही इस क्रिप्टोकरेंसी ने 148 फीसदी का रिटर्न डे डाला। इसके बाद 27 फरवरी को सुबह पाई नेटवर्क की कीमत 2.93 डॉलर पर जा पहुंची। यह इसकी सबसे अधिक कीमत है। तब से यह कॉइन 35 फीसदी टूट चुका है।

पाई नेटवर्क क्या है?

पाई नेटवर्क की स्थापना साल 2019 में स्टैनफोर्ड के पीएचडी निकोलस कोक्कलिस और चेंगदियाओ फैन ने की थी। यह एक वेब3 ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट है। यह यूजर्स को अपने मोबाइल पर क्रिप्टोकरेंसी माइन करने की सुविधा देता है। बड़ी संख्या में यूजर्स अपने मोबाइल में इस क्रिप्टोकरेंसी को माइन कर रहे थे। इसके बाद 20 फरवरी को Binance, CoinDCX, OKX और Bitget जैसे एक्सचेंजों पर पाई नेटवर्क की लिस्टिंग हुई और यूजर्स को अपनी होल्डिंग बेचने का मौका मिला।

क्या हैं टार्गेट्स

कई एक्सपर्ट्स के अनुसार, पाई नेटवर्क फ्यूचर का बिटकॉइन बन सकता है। अगर इस क्रिप्टोकरेंसी का यूज बढ़ता है, तो प्रमुख एक्सचेंज इसे लिस्ट करना स्टार्ट कर सकते हैं। इससे धीरे-धीरे पाई नेटवर्क की कीमत में तेजी आएगी। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पाई नेटवर्क की कीमत इस साल 100 डॉलर तक पहुंच सकती है।

(डिस्क्लेमर: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश काफी अधिक जोखिमभरा होता है। इसमें काफी अधिक अनिश्चितता भी है। इसलिए पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श जरूर कर लें।)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Mar 2025 By दैनिक जागरण

क्या भविष्य का बिटकॉइन बनेगा पाई नेटवर्क? 24 घंटे में 10% उछली कीमत, जानिए टार्गेट्स

Business News

नई और तेजी लोकप्रिय हो रही क्रिप्टोकरेंसी पाई नेटवर्क की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में पाई नेटवर्क कॉइन की कीमत 9.55 फीसदी बढ़कर 1.96 डॉलर पर पहुंच गई है। भारतीय रुपये में यह कीमत 170 रुपये है। इससे पाई नेटवर्क का मार्केट कैप बढ़कर 13.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस कॉइन की वॉल्यूम में भी पिछले 24 घंटे में 4.82 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, पिछले 7 दिन में पाई नेटवर्क ने 32.69 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक महीने में इसका रिटर्न 15.24 फीसदी है।

20 फरवरी को हुई थी लॉन्च

पाई नेटवर्क 20 फरवरी को लॉन्च हुई थी। लॉन्चिंग के बाद पाई नेटवर्क की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली थी। लॉन्चिंग के 24 घंटे में ही इसकी कीमत आधी से ज्यादा टूट गई थी। इससे बाद इस क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। हालांकि, अब इसमें तेजी आई है, तो निवेशकों ने राहत की सांस ली है। यह कॉइन 1.84 डॉलर की कीमत पर लॉन्च हुआ था। एक ही दिन बाद 21 फरवरी को इसकी कीमत गिरकर 0.64 डॉलर रह गई थी। इसके बाद इसमें तेजी आई।

दिखा भारी उतार-चढ़ाव

21 फरवरी के दिन 0.64 डॉलर की कीमत के बाद 25 फरवरी को इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 1.59 डॉलर पहुंच गई थी। ऐसे में चार दिन में ही इस क्रिप्टोकरेंसी ने 148 फीसदी का रिटर्न डे डाला। इसके बाद 27 फरवरी को सुबह पाई नेटवर्क की कीमत 2.93 डॉलर पर जा पहुंची। यह इसकी सबसे अधिक कीमत है। तब से यह कॉइन 35 फीसदी टूट चुका है।

पाई नेटवर्क क्या है?

पाई नेटवर्क की स्थापना साल 2019 में स्टैनफोर्ड के पीएचडी निकोलस कोक्कलिस और चेंगदियाओ फैन ने की थी। यह एक वेब3 ब्लॉकचेन प्रोजेक्ट है। यह यूजर्स को अपने मोबाइल पर क्रिप्टोकरेंसी माइन करने की सुविधा देता है। बड़ी संख्या में यूजर्स अपने मोबाइल में इस क्रिप्टोकरेंसी को माइन कर रहे थे। इसके बाद 20 फरवरी को Binance, CoinDCX, OKX और Bitget जैसे एक्सचेंजों पर पाई नेटवर्क की लिस्टिंग हुई और यूजर्स को अपनी होल्डिंग बेचने का मौका मिला।

क्या हैं टार्गेट्स

कई एक्सपर्ट्स के अनुसार, पाई नेटवर्क फ्यूचर का बिटकॉइन बन सकता है। अगर इस क्रिप्टोकरेंसी का यूज बढ़ता है, तो प्रमुख एक्सचेंज इसे लिस्ट करना स्टार्ट कर सकते हैं। इससे धीरे-धीरे पाई नेटवर्क की कीमत में तेजी आएगी। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पाई नेटवर्क की कीमत इस साल 100 डॉलर तक पहुंच सकती है।

(डिस्क्लेमर: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश काफी अधिक जोखिमभरा होता है। इसमें काफी अधिक अनिश्चितता भी है। इसलिए पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श जरूर कर लें।)

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/will-the-future-bitcoin-be-made-pie-know-10-jumped/article-12827

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.