महिलाओं को कम ब्याज दरों पर मिलेगा बिना गारंटी वाला लोन, SBI ने 'नारी शक्ति' प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी किया पेश

Business News

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने इस मौके पर कहा कि नई पेशकश से महिलाओं के नेतृत्व वाली माइक्रो, स्मॉल और मीडियम यूनिट्स को जल्दी और आसानी से कर्ज मिलेगा। एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय टोंस ने नई पेशकश को तकनीकी नवाचार और सामाजिक समानता का प्रतीक बताया।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया। भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को महिला उद्यमियों के लिए कम ब्याज दर के साथ बिना गारंटी वाले लोन की पेशकश की। एसबीआई ने खास महिला उद्यमियों के लिए शुरू किए जाने वाले इस प्रोडक्ट को 'अस्मिता' नाम दिया है। बैंक की इस पहल का मकसद महिलाओं को कम ब्याज दर वाले फाइनेंस का ऑप्शन मुहैया कराना है, ताकि उन्हें अपना बिजनेस शुरू करने में पैसों से जुड़ी कोई दिक्कत न हो।

महिला उद्यमियों को आसानी से मिलेगा कर्ज

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने इस मौके पर कहा कि नई पेशकश से महिलाओं के नेतृत्व वाली माइक्रो, स्मॉल और मीडियम यूनिट्स को जल्दी और आसानी से कर्ज मिलेगा। एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय टोंस ने नई पेशकश को तकनीकी नवाचार और सामाजिक समानता का प्रतीक बताया। पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने इसके साथ ही RuPay द्वारा संचालित 'नारी शक्ति' प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी पेश किया, जिसे विशेष रूप से महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

एसबीआई के साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी शुक्रवार को भारतीय मूल की महिलाओं के लिए 'बॉब वैश्विक महिला एनआरई और एनआरओ बचत खाता' पेश किया। इसमें महिला ग्राहकों को डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज, कम प्रोसेसिंग फीस के साथ कम दरों पर होम लोन और व्हीकल लोन के साथ-साथ लॉकर के किराए पर भी छूट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। बैंक ने कहा कि संशोधित बॉब प्रीमियम एनआरई और एनआरओ बचत खाता कई सुविधाओं के साथ आता है, जिसमें बढ़ी हुई ट्रांजैक्शन लिमिट के साथ एक अनुकूलित डेबिट कार्ड, कॉम्पलीमेंट्री डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज का एक्सेस, निःशुल्क सुरक्षित जमा लॉकर और निःशुल्क व्यक्तिगत और हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज शामिल है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

महिलाओं को कम ब्याज दरों पर मिलेगा बिना गारंटी वाला लोन, SBI ने 'नारी शक्ति' प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी किया पेश

Business News

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया। भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को महिला उद्यमियों के लिए कम ब्याज दर के साथ बिना गारंटी वाले लोन की पेशकश की। एसबीआई ने खास महिला उद्यमियों के लिए शुरू किए जाने वाले इस प्रोडक्ट को 'अस्मिता' नाम दिया है। बैंक की इस पहल का मकसद महिलाओं को कम ब्याज दर वाले फाइनेंस का ऑप्शन मुहैया कराना है, ताकि उन्हें अपना बिजनेस शुरू करने में पैसों से जुड़ी कोई दिक्कत न हो।

महिला उद्यमियों को आसानी से मिलेगा कर्ज

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने इस मौके पर कहा कि नई पेशकश से महिलाओं के नेतृत्व वाली माइक्रो, स्मॉल और मीडियम यूनिट्स को जल्दी और आसानी से कर्ज मिलेगा। एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय टोंस ने नई पेशकश को तकनीकी नवाचार और सामाजिक समानता का प्रतीक बताया। पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक ने इसके साथ ही RuPay द्वारा संचालित 'नारी शक्ति' प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी पेश किया, जिसे विशेष रूप से महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

एसबीआई के साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी शुक्रवार को भारतीय मूल की महिलाओं के लिए 'बॉब वैश्विक महिला एनआरई और एनआरओ बचत खाता' पेश किया। इसमें महिला ग्राहकों को डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज, कम प्रोसेसिंग फीस के साथ कम दरों पर होम लोन और व्हीकल लोन के साथ-साथ लॉकर के किराए पर भी छूट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। बैंक ने कहा कि संशोधित बॉब प्रीमियम एनआरई और एनआरओ बचत खाता कई सुविधाओं के साथ आता है, जिसमें बढ़ी हुई ट्रांजैक्शन लिमिट के साथ एक अनुकूलित डेबिट कार्ड, कॉम्पलीमेंट्री डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज का एक्सेस, निःशुल्क सुरक्षित जमा लॉकर और निःशुल्क व्यक्तिगत और हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज शामिल है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/women-will-get-a-loan-without-guarantee-at-low-interest/article-13059

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.