डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से WTO चिंतित, कहा- ग्लोबल ट्रेड पर पड़ेगा गंभीर असर

Business News

डब्ल्यूटीओ की डायरेक्टर जनरल नगोजी ओकोन्जो-इवेला का ये बयान अमेरिका के लगभग 60 देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले के बाद आया है। इवेला ने कहा कि डब्ल्यूटीओ सचिवालय 2 अप्रैल को अमेरिका के टैरिफ लगाने के फैसले की बारीकी से निगरानी और विश्लेषण कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी लागू होते ही बाजारों पर इसका असर दिखने लगा है। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में ट्रंप के इस फैसले का जबरदस्त विरोध हुआ और निवेशकों ने भारी बिकवाली की, जिसकी वजह से हाहाकार मच गया। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी देखी। ट्रंप के इस टैरिफ वाले फैसले पर विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने भी चिंता जाहिर की है। WTO ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ के ऐलान का ग्लोबल ट्रेड और इकोनॉमिक ग्रोथ की संभावनाओं पर काफी गंभीर प्रभाव पड़ेगा और इस साल ग्लोबल कमोडिटी ट्रेड में लगभग एक प्रतिशत की कमी आ सकती है। 

टैरिफ लगाने के फैसले की बारीकी से निगरानी कर रहा है WTO

डब्ल्यूटीओ की डायरेक्टर जनरल नगोजी ओकोन्जो-इवेला का ये बयान अमेरिका के लगभग 60 देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले के बाद आया है। इवेला ने कहा कि डब्ल्यूटीओ सचिवालय 2 अप्रैल को अमेरिका के टैरिफ लगाने के फैसले की बारीकी से निगरानी और विश्लेषण कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कई सदस्य हमसे संपर्क कर चुके हैं और हम उनकी इकोनॉमी और ग्लोबल ट्रेडिंग सिस्टम पर संभावित प्रभाव के बारे में उनके सवालों के जवाब में सक्रिय रूप से उनसे जुड़ रहे हैं।’’ डायरेक्टर जनरल ने कहा कि हाल की घोषणाओं का ग्लोबल ट्रेड और इकोनॉमिक ग्रोथ की संभावनाओं पर काफी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, स्थिति तेजी से बदल रही है, लेकिन हमारे शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि इन कदमों के साथ-साथ साल की शुरुआत से लागू किए गए उपायों के कारण इस साल वैश्विक वस्तु व्यापार में लगभग एक प्रतिशत की कमी आ सकती है।’’ 

व्यापार में आएगी और ज्यादा गिरावट

इवेला ने ये भी कहा कि वो वस्तु व्यापार में इस गिरावट और अन्य देशों के जवाबी उपायों के साथ टैरिफ वॉर में बढ़ोतरी की आशंका को लेकर बहुत चिंतित हैं। इससे व्यापार में और गिरावट आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ये याद रखना महत्वपूर्ण है कि इन नए उपायों के बावजूद, ग्लोबल ट्रेड का एक बड़ा हिस्सा अब भी डब्ल्यूटीओ के एमएफएन शर्तों के साथ है। हमारा अनुमान संकेत देता है कि ये हिस्सा वर्तमान में 74 प्रतिशत है, जो साल की शुरुआत में लगभग 80 प्रतिशत था। डब्ल्यूटीओ सदस्य देशों को इन लाभ की रक्षा के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए। मैं सदस्यों से व्यापार तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए स्थिति को जिम्मेदारी से प्रबंधित करने का आह्वान करती हूं।’’ 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से WTO चिंतित, कहा- ग्लोबल ट्रेड पर पड़ेगा गंभीर असर

Business News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ पॉलिसी लागू होते ही बाजारों पर इसका असर दिखने लगा है। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में ट्रंप के इस फैसले का जबरदस्त विरोध हुआ और निवेशकों ने भारी बिकवाली की, जिसकी वजह से हाहाकार मच गया। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी देखी। ट्रंप के इस टैरिफ वाले फैसले पर विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने भी चिंता जाहिर की है। WTO ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ के ऐलान का ग्लोबल ट्रेड और इकोनॉमिक ग्रोथ की संभावनाओं पर काफी गंभीर प्रभाव पड़ेगा और इस साल ग्लोबल कमोडिटी ट्रेड में लगभग एक प्रतिशत की कमी आ सकती है। 

टैरिफ लगाने के फैसले की बारीकी से निगरानी कर रहा है WTO

डब्ल्यूटीओ की डायरेक्टर जनरल नगोजी ओकोन्जो-इवेला का ये बयान अमेरिका के लगभग 60 देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले के बाद आया है। इवेला ने कहा कि डब्ल्यूटीओ सचिवालय 2 अप्रैल को अमेरिका के टैरिफ लगाने के फैसले की बारीकी से निगरानी और विश्लेषण कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘कई सदस्य हमसे संपर्क कर चुके हैं और हम उनकी इकोनॉमी और ग्लोबल ट्रेडिंग सिस्टम पर संभावित प्रभाव के बारे में उनके सवालों के जवाब में सक्रिय रूप से उनसे जुड़ रहे हैं।’’ डायरेक्टर जनरल ने कहा कि हाल की घोषणाओं का ग्लोबल ट्रेड और इकोनॉमिक ग्रोथ की संभावनाओं पर काफी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, स्थिति तेजी से बदल रही है, लेकिन हमारे शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि इन कदमों के साथ-साथ साल की शुरुआत से लागू किए गए उपायों के कारण इस साल वैश्विक वस्तु व्यापार में लगभग एक प्रतिशत की कमी आ सकती है।’’ 

व्यापार में आएगी और ज्यादा गिरावट

इवेला ने ये भी कहा कि वो वस्तु व्यापार में इस गिरावट और अन्य देशों के जवाबी उपायों के साथ टैरिफ वॉर में बढ़ोतरी की आशंका को लेकर बहुत चिंतित हैं। इससे व्यापार में और गिरावट आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ये याद रखना महत्वपूर्ण है कि इन नए उपायों के बावजूद, ग्लोबल ट्रेड का एक बड़ा हिस्सा अब भी डब्ल्यूटीओ के एमएफएन शर्तों के साथ है। हमारा अनुमान संकेत देता है कि ये हिस्सा वर्तमान में 74 प्रतिशत है, जो साल की शुरुआत में लगभग 80 प्रतिशत था। डब्ल्यूटीओ सदस्य देशों को इन लाभ की रक्षा के लिए एक साथ खड़ा होना चाहिए। मैं सदस्यों से व्यापार तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए स्थिति को जिम्मेदारी से प्रबंधित करने का आह्वान करती हूं।’’ 

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/wto-worried-about-donald-trumps-tariff-policy-global-trade-will/article-16594

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.