Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra भारत में लॉन्च, 200MP कैमरा के साथ मिल रहा ₹11,999 का लॉन्च ऑफर!

Business News

शाओमी ने भारत में दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. आइए हम आपको इन दोनों फोन्स के बारे में बताते हैं.

शाओमी ने भारत में आखिरकार अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज का नाम Xiaomi 15 फ्लैगशिप सीरीज है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स होंगे, जिनके नाम Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra होगा. इस फोन की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होगी. शाओमी 15 सीरीज के इन दोनों फोन्स में प्रोसेसर के लिए Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है. इस फोन में 50MP का प्राइमरी बैक कैमरा भी दिया गया है.

शाओमी 15 में 6.36 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जबकि शाओमी 15 अल्ट्रा में 6.73 इंच की क्वॉड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है. शाओमी 15 में 5,240mAh की बैटरी और शाओमी 15 अल्ट्रा में 5,410mAh की बैटरी दी गई है. ये दोनों फोन कंपनी के लेटेस्ट HyperOS 2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है, जो Android 15 पर बेस्ड है.

शाओमी 15 सीरीज की कीमत, ऑफर और सेल

  • शाओमी 15 की कीमत 64,999 रुपये है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है. इस फोन को कंपनी ने तीन कलर्स - व्हाइट, ब्लैक और ग्रीन कलर में लॉन्च किया है.
  • शाओमी 15 अल्ट्रा की कीमत 1,09,999 रुपये है, जिसके साथ 16GB RAM और 512GB स्टोरेज का वेरिएंट दी गई है. यह फोन सिल्वर क्रोम शेड के एकमात्र कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा.

इस फोन की प्री-बुकिंग 19 मार्च 2025 से शुरू होगी. इस फोन को प्री-बुक करने वाले यूज़र्स को 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इस कारण शाओमी 15 की कीमत घटकर 59,999 रुपये और Xiaomi 15 Ultra की कीमत घटकर 99,999 रुपये हो जाएगी. इसके अलावा Xiaomi 15 Ultra के साथ यूज़र्स को 11,999 रुपये की कीमत का फोटोग्राफी किट लेजेंड एडिशन फ्री में मिलेगी. शाओमी 15 खरीदने वाले यूज़र्स को 5,999 की कीमत वाला शाओमी केयर प्लान मुफ्त में मिलेगा.

मॉडल रैम + स्टोरेज रंग विकल्प वास्तविक मूल्य विशेष मूल्य (प्री-बुकिंग) अतिरिक्त ऑफर
Xiaomi 15 12GB + 512GB सफेद, काला, हरा ₹64,999 ₹59,999 फ्री Xiaomi केयर प्लान, कीमत ₹5,999
Xiaomi 15 Ultra 16GB + 512GB सिल्वर क्रोम ₹1,09,999 ₹99,999 फ्री फोटोग्राफी किट लीजेंड एडिशन, कीमत ₹11,999

Xiaomi 15 की स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी 15 में कंपनी ने 6.36 इंच की CrystalRes AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स है. इस फोन में प्रोसेसर के लिए 3nm वाला Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है.

शाओमी 15 में Leica-ब्रांड का सपोर्ट वाला रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का मेन कैमरा 50MP का है, जो f/1.62 अपर्चर और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन का दूसरा कैमरा 50MP के 60mm वाले फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा लेंस के साथ आता है, जिसका अपर्चर f/2.0 और यह OIS सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन का दूसरा कैमरा 50MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है, जिसका अपर्चर f/2.2 है और जो 115 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

    शाओमी 15 में 5,240 mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W की वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. यह फोन Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 ओएस पर रन करता है. फोन में Hyper AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे कि एआई राइटर, एआई स्पीच रिकॉग्निशन, एआई क्रिएटिविटी असिस्टेंट, सर्किल टू सर्च, जेमिनी आदि. फोन में पानी और धूल से बचने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है, जो अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आती है.

    Xiaomi 15 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स

    इस फोन में 6.73-inch WQHD+ क्वॉड कर्व्ड LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz की रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है. इस फोन में 3nm वाली Snapdragon 8 Elite SoC चिपसेट दी गई है. इस फोन में भी प्रोसेसर के लिए Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. फोन 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन के पिछले हिस्से पर क्वॉड-रियर कैमरा दिया गया है, जो Leica सपोर्टेड है.

      इस फोन के पिछले हिस्से पर Leica-ब्रांड का सपोर्ट वाला रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का मेन कैमरा सेंसर एक इंच वाले Sony LYT-900 50MP का है, जो f/1.63 अपर्चर और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन का दूसरा कैमरा 200MP के अल्ट्रावाइड टेलीफोटो लेंस के साथ आता है, जिसका अपर्चर f/2.6 है और यह OIS सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन का तीसरा कैमरा 50MP के 70mm वाले फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस के साथ आता है, जिसका अपर्चर f/1.8 है और यह भी OIS सपोर्ट के साथ आता है. इस फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है और यह 115 डिग्री के व्यू ऑफ एंगल के साथ आता है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है.

      शाओमी 15 अल्ट्रा में 5,410 mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W की वायर्ड और 80W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. यह फोन कंपनी के लेटेस्ट HyperOS पर चलती है, जो Android 15 पर बेस्ड है.

      -----------------

      हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
      🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
      🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
      🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
      🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

      📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
      👉 आज ही जुड़िए

      www.dainikjagranmpcg.com
      11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

          https://www.dainikjagranmpcg.com/business/xiaomi-15-and-xiaomi-15-ultra-launch-launch-offer-of/article-13571

          खबरें और भी हैं

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          टाप न्यूज

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
          देश विदेश 
          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
          देश विदेश 
          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          बिजनेस

          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.