Aadhaar card में फ्री में पता और मोबाइल नंबर करवा सकते हैं अपडेट, UIDAI ने बढ़ा दी लास्ट डेट

Business News

आधार कार्ड जारी करने वाले संगठन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने फ्री में आधार डिटेल अपडेट कराने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है।

जो लोग फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते हैं, उनके लिये अच्छी खबर है। आधार कार्ड जारी करने वाले संगठन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने फ्री में ऑनलाइन आधार अपडेट कराने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह लास्ट डेट 14 दिसंबर 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया गया है। इससे करोड़ों आधार कार्ड धारकों को फायदा होगा। यूआईडीएआई इस समयसीमा को कई बार बढ़ा चुका है। पहले यह समयसीमा 14 जून 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 किया गया और फिर 14 दिसंबर 2024 किया गया था।

आधार कार्ड में आप फोटो, पता, लिंग, नाम, जन्मतिथि आदि बदलवा सकते हैं। इसके अलावा आप आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल भी बदलवा सकते हैं। आधार कार्ड डिटेल अपडेट करने के लिए आपको राशन कार्ड, वोटर आईटी, पासपोर्ट, एड्रेस प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है। आप आसानी से आधार कार्ड डिटेल को ऑफलाइन भी अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा। ऑफलाइन आधार अपडेट कराने पर आपको 50 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा।

यह है प्रोसेस

  • स्टेप 1. सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है। 
  • स्टेप 2. अब आप ओटीपी के जरिए लॉग इन करें। 
  • स्टेप 3. इसके बाद आपकी प्रोफाइल दिखाई देगी। अब जो जानकारी आपको बदलनी है उसको अपडेट करें। 
  • स्टेप 4. अब इसका प्रूफ लगाकर सबमिट कर दें। डॉक्यूमेंट की साइज 2 एमबी से कम नहीं होनी चाहिए। फाइल फॉर्मेट JPEG, PNG या PDF हो।

कोई शुल्क न होने के कारण आपको कोई भुगतान नहीं करना होगा। आप केवल वही जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं, जिनके लिए डेमोग्राफिक अपडेट की आवश्यकता नहीं होती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Dec 2024 By दैनिक जागरण

Aadhaar card में फ्री में पता और मोबाइल नंबर करवा सकते हैं अपडेट, UIDAI ने बढ़ा दी लास्ट डेट

Business News

जो लोग फ्री में अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना चाहते हैं, उनके लिये अच्छी खबर है। आधार कार्ड जारी करने वाले संगठन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने फ्री में ऑनलाइन आधार अपडेट कराने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह लास्ट डेट 14 दिसंबर 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 जून 2025 कर दिया गया है। इससे करोड़ों आधार कार्ड धारकों को फायदा होगा। यूआईडीएआई इस समयसीमा को कई बार बढ़ा चुका है। पहले यह समयसीमा 14 जून 2024 थी, जिसे बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 किया गया और फिर 14 दिसंबर 2024 किया गया था।

आधार कार्ड में आप फोटो, पता, लिंग, नाम, जन्मतिथि आदि बदलवा सकते हैं। इसके अलावा आप आधार से लिंक मोबाइल नंबर और ईमेल भी बदलवा सकते हैं। आधार कार्ड डिटेल अपडेट करने के लिए आपको राशन कार्ड, वोटर आईटी, पासपोर्ट, एड्रेस प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है। आप आसानी से आधार कार्ड डिटेल को ऑफलाइन भी अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा। ऑफलाइन आधार अपडेट कराने पर आपको 50 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा।

यह है प्रोसेस

  • स्टेप 1. सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है। 
  • स्टेप 2. अब आप ओटीपी के जरिए लॉग इन करें। 
  • स्टेप 3. इसके बाद आपकी प्रोफाइल दिखाई देगी। अब जो जानकारी आपको बदलनी है उसको अपडेट करें। 
  • स्टेप 4. अब इसका प्रूफ लगाकर सबमिट कर दें। डॉक्यूमेंट की साइज 2 एमबी से कम नहीं होनी चाहिए। फाइल फॉर्मेट JPEG, PNG या PDF हो।

कोई शुल्क न होने के कारण आपको कोई भुगतान नहीं करना होगा। आप केवल वही जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं, जिनके लिए डेमोग्राफिक अपडेट की आवश्यकता नहीं होती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/you-can-update-address-and-mobile-number-in-aadhaar-card/article-5479

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.