अगले महीने मिलेंगे कमाई के बंपर मौके, ये 10 कंपनियां ला रही हैं IPO

Business News

शेयर बाजार में अभी उत्साह बना हुआ है और अगले महीने कम-से-कम 10 कंपनियों आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 20,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी कर रही हैं. आइए एक नजर उन कंपनियों पर डाल लेते हैं.

शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच शुक्रवार को शानदार रिकवरी देखी गई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने 2 फीसदी की भारी उछाल दर्ज की. अब कुछ एक्सपर्ट यह मानकर चल रहे हैं कि अब वापस से भारतीय बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है. मर्चेंट बैंकर का कहना है कि अगले महीने यानी दिसंबर में सुपरमार्ट विशाल मेगा मार्ट और ब्लैकस्टोन के स्वामित्व वाली डायमंड ग्रेडिंग कंपनी इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड सहित 10 कंपनियां सार्वजनिक निर्गम लाने की तैयारी में हैं.

ये कंपनियां दिखाएंगी दलाल स्ट्रीट पर जलवा

उन्होंने कहा कि इनमें शिक्षा-केंद्रित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज, टीपीजी कैपिटल समर्थित साई लाइफ साइंसेज, अस्पताल श्रृंखला परिचालक पारस हेल्थकेयर और निवेश बैंक डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स भी शामिल हैं.

20,000 करोड़ का है लक्ष्य

इन कंपनियों का लक्ष्य अपने सार्वजनिक निर्गम के जरिये कुल 20,000 करोड़ रुपए जुटाने का है. ये आईपीओ अलग-अलग सेक्टर और आकार के होंगे. इनमें नए शेयरों का निर्गम और बिक्री पेशकश (ओएफएस) दोनों शामिल हैं. ऑनलाइन ब्रोकरेज हाउस ट्रेडजिनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) त्रिवेश डी ने बताया कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों ने बाजार में सकारात्मक धारणा पैदा की है. इससे आईपीओ गतिविधियों में तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि 2024 आईपीओ के लिए एक मजबूत साल रहा है. हालांकि, हाल शेयर बाजार ने कुछ संघर्ष किया है.

उन्होंने कहा कि फिलहाल चुनाव से संबंधित फंड बाजार में वापस आ रहा है और ग्रे मार्केट फिर से सक्रिय हो रहा है. कंपनियां मौजूदा शेयरधारकों को बाहर निकलने का रास्ता प्रदान करने, विस्तार योजनाओं के लिए धन जुटाने, कर्ज चुकाने और कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए प्राथमिक बाजार का दोहन कर रही हैं.

विशाल मेगा मार्ट भी ला रहा है आईपीओ

अद्यतन आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, विशाल मेगा मार्ट सार्वजनिक निर्गम से 8,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है. यह पूरी तरह प्रवर्तक समायत सर्विसेज एलएलपी की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा. जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट आईपीओ के जरिये 4,000 करोड़ रुपए जुटाने की उम्मीद कर रही है. आईपीओ दस्तावेजों से पता चलता है कि इस शुरुआती शेयर बिक्री में 1,250 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और ब्लैकस्टोन की अनुषंगी कंपनी बीसीपी एशिया दो टॉपको पीटीई लिमिटेड द्वारा 2,750 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश शामिल है.

अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज का लक्ष्य आईपीओ से 3,500 करोड़ रुपए जुटाने का का है. इसमें 1,000 करोड़ रुपए तक नए शेयर जारी कर जुटाए जाएंगे. साथ ही इसमें 2,500 करोड़ रुपए तक का ओएफएस शामिल है. इसके अलावा, डायग्नॉस्टिक श्रृंखला सुरक्षा डायग्नॉस्टिक, पैकेजिंग उपकरण निर्माता ममता मशीनरी और ट्रांसरेल लाइटिंग अगले महीने अपने-अपने सार्वजनिक लाएंगे.

अभी तक बाजार में इन कंपनियों का दिखा है दम

इस साल हुंदै मोटर इंडिया, स्विगी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फर्स्टक्राई की मूल कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस सहित 75 कंपनियां पहले ही मुख्य मंच के आईपीओ के जरिये सामूहिक रूप से लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपए जुटा चुकी हैं. यह पूरे 2023 में इस मार्ग के जरिये 57 कंपनियों द्वारा जुटाई गई 49,436 करोड़ रुपए की राशि से कहीं अधिक है.

इस साल और 30 कंपनियों की हो सकती है लिस्टिंग

आगे की ओर रुख किया जाए, तो आने वाले महीनों में 30 से अधिक आईपीओ आने की उम्मीद है. पिछले पांच वित्त वर्षों में आईपीओ निवेशकों ने महत्वपूर्ण लाभ कमाया है. त्रिवेश ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 और 2024-25 के बीच 236 आईपीओ लाए गए थे. इनमें सूचीबद्धता के दिन औसतन 27 प्रतिशत का लाभ हुआ है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अगले महीने मिलेंगे कमाई के बंपर मौके, ये 10 कंपनियां ला रही हैं IPO

Business News

शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच शुक्रवार को शानदार रिकवरी देखी गई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने 2 फीसदी की भारी उछाल दर्ज की. अब कुछ एक्सपर्ट यह मानकर चल रहे हैं कि अब वापस से भारतीय बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है. मर्चेंट बैंकर का कहना है कि अगले महीने यानी दिसंबर में सुपरमार्ट विशाल मेगा मार्ट और ब्लैकस्टोन के स्वामित्व वाली डायमंड ग्रेडिंग कंपनी इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट (इंडिया) लिमिटेड सहित 10 कंपनियां सार्वजनिक निर्गम लाने की तैयारी में हैं.

ये कंपनियां दिखाएंगी दलाल स्ट्रीट पर जलवा

उन्होंने कहा कि इनमें शिक्षा-केंद्रित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज, टीपीजी कैपिटल समर्थित साई लाइफ साइंसेज, अस्पताल श्रृंखला परिचालक पारस हेल्थकेयर और निवेश बैंक डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स भी शामिल हैं.

20,000 करोड़ का है लक्ष्य

इन कंपनियों का लक्ष्य अपने सार्वजनिक निर्गम के जरिये कुल 20,000 करोड़ रुपए जुटाने का है. ये आईपीओ अलग-अलग सेक्टर और आकार के होंगे. इनमें नए शेयरों का निर्गम और बिक्री पेशकश (ओएफएस) दोनों शामिल हैं. ऑनलाइन ब्रोकरेज हाउस ट्रेडजिनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) त्रिवेश डी ने बताया कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों ने बाजार में सकारात्मक धारणा पैदा की है. इससे आईपीओ गतिविधियों में तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि 2024 आईपीओ के लिए एक मजबूत साल रहा है. हालांकि, हाल शेयर बाजार ने कुछ संघर्ष किया है.

उन्होंने कहा कि फिलहाल चुनाव से संबंधित फंड बाजार में वापस आ रहा है और ग्रे मार्केट फिर से सक्रिय हो रहा है. कंपनियां मौजूदा शेयरधारकों को बाहर निकलने का रास्ता प्रदान करने, विस्तार योजनाओं के लिए धन जुटाने, कर्ज चुकाने और कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए प्राथमिक बाजार का दोहन कर रही हैं.

विशाल मेगा मार्ट भी ला रहा है आईपीओ

अद्यतन आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, विशाल मेगा मार्ट सार्वजनिक निर्गम से 8,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है. यह पूरी तरह प्रवर्तक समायत सर्विसेज एलएलपी की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा. जेमोलॉजिकल इंस्टिट्यूट आईपीओ के जरिये 4,000 करोड़ रुपए जुटाने की उम्मीद कर रही है. आईपीओ दस्तावेजों से पता चलता है कि इस शुरुआती शेयर बिक्री में 1,250 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और ब्लैकस्टोन की अनुषंगी कंपनी बीसीपी एशिया दो टॉपको पीटीई लिमिटेड द्वारा 2,750 करोड़ रुपए की बिक्री पेशकश शामिल है.

अवांसे फाइनेंशियल सर्विसेज का लक्ष्य आईपीओ से 3,500 करोड़ रुपए जुटाने का का है. इसमें 1,000 करोड़ रुपए तक नए शेयर जारी कर जुटाए जाएंगे. साथ ही इसमें 2,500 करोड़ रुपए तक का ओएफएस शामिल है. इसके अलावा, डायग्नॉस्टिक श्रृंखला सुरक्षा डायग्नॉस्टिक, पैकेजिंग उपकरण निर्माता ममता मशीनरी और ट्रांसरेल लाइटिंग अगले महीने अपने-अपने सार्वजनिक लाएंगे.

अभी तक बाजार में इन कंपनियों का दिखा है दम

इस साल हुंदै मोटर इंडिया, स्विगी, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फर्स्टक्राई की मूल कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस सहित 75 कंपनियां पहले ही मुख्य मंच के आईपीओ के जरिये सामूहिक रूप से लगभग 1.3 लाख करोड़ रुपए जुटा चुकी हैं. यह पूरे 2023 में इस मार्ग के जरिये 57 कंपनियों द्वारा जुटाई गई 49,436 करोड़ रुपए की राशि से कहीं अधिक है.

इस साल और 30 कंपनियों की हो सकती है लिस्टिंग

आगे की ओर रुख किया जाए, तो आने वाले महीनों में 30 से अधिक आईपीओ आने की उम्मीद है. पिछले पांच वित्त वर्षों में आईपीओ निवेशकों ने महत्वपूर्ण लाभ कमाया है. त्रिवेश ने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 और 2024-25 के बीच 236 आईपीओ लाए गए थे. इनमें सूचीबद्धता के दिन औसतन 27 प्रतिशत का लाभ हुआ है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/you-will-get-bumper-earning-opportunities-next-month-these-10/article-4133

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.