जोमैटो हुआ बीएसई सेंसेक्स में शामिल, 23 दिसंबर से इंडेक्स में करेगा ट्रेड, निफ्टी 50 में भी हो सकता है शामिल

Business News

स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के साढ़े तीन सालों में ही जोमैटो शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न देने के चलते सेंसेक्स का स्टॉक बनने जा रहा है.

ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो को बीएसई सेंसेक्स के स्टॉक्स में शामिल किया गया है. जोमैटो सेंसेक्स के 30 शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील की जगह लेगी. 23 दिसंबर 2024 से जोमैटो सेंसेक्स में ट्रेड करने लगेगी. बीएसई की सब्सिडियरी एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बीएसई के इंडेक्सों के पुनर्गठन करने का एलान किया है जिसमें जोमैटो को बीएसई सेंसेक्स 30 और बीएसई सेंसेक्स 50 में शामिल करने का फैसला लिया गया है. 

जोमैटो ने लिस्टिंग के बाद दिया मल्टीबैगर रिटर्न

जोमैटो का आईपीओ जुलाई 2021 में आया था. और स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. 76 रुपये के इश्यू प्राइस पर जोमैटो का आईपीओ आया था और शुक्रवार 22 नवंबर 2024 को स्टॉक 264.20 रुपये पर क्लोज हुआ है. और इस अवधि के दौरान स्टॉक ने शेयरहोल्डर्स को 250 फीसदी का रिटर्न दिया है. साल 2024 में स्टॉक ने 114 और पिछले 3 सालों में 300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. 

23 दिसंबर से सेंसेक्स में करेगा ट्रेड 

शुक्रवार को शेयर बाजार के बंद होने के बाद  एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बीएसई के इंडेक्सों का पुनर्गठन किया जिसमें जोमैटो को सेंसेक्स के 30 शेयरों में शामिल करने का एलान किया गया. जोमैटो 23 दिसंबर से सेंसेक्स 30 में ट्रेड करेगा. 

निफ्टी 50 में भी शामिल होगा जोमैटो!

इस बात के आसार हैं कि जोमैटो को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty50)  में भी शामिल किया जा सकता है.  एनएसई ने जोमैटो को अपने फ्यूचर एंड ऑप्शंस (Future & Options) स्टॉक्स में शामिल किया है. अभ इस बात की संभावना जताई जा रही है कि फरवरी 2025 में निफ्टी इंडेक्स की रीबैलेंसिंग में जोमैटो को निफ्टी 50 में शामिल किया जा सकता है. ब्रोकरेज फार्म जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने भी अपने रिपोर्ट में जोमैटो के निफ्टी 50 में शामिल किए जाने की भविष्यवाणी की है.  

डबल होगा जोमैटो का स्टॉक!

मॉर्गन स्टैनली ने हाल ही में अपने रिपोर्ट में कहा है कि जोमैटो का स्टॉक अगले तीन सालों में डबल हो सकता है. यानि ब्रोकरेज हाउस की मानें तो स्टॉक 500 रुपये के पार भी जा सकता है. जोमैटो पर अपने कवरेज रिपोर्ट में ओवरवेट रेटिंग देते हुए 355 रुपये का टारगेट दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत के रिटेल मार्केट में क्विक कॉमर्स की बढ़ती हिस्सेदारी, मजबूत बैलेंसशीट, फूड डिलीवरी कारोबार के विस्तार के चलते 2030 तक कंपनी बड़ा मुनाफा बनाने का दमखम रखती है.  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Nov 2024 By दैनिक जागरण

जोमैटो हुआ बीएसई सेंसेक्स में शामिल, 23 दिसंबर से इंडेक्स में करेगा ट्रेड, निफ्टी 50 में भी हो सकता है शामिल

Business News

ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो को बीएसई सेंसेक्स के स्टॉक्स में शामिल किया गया है. जोमैटो सेंसेक्स के 30 शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील की जगह लेगी. 23 दिसंबर 2024 से जोमैटो सेंसेक्स में ट्रेड करने लगेगी. बीएसई की सब्सिडियरी एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बीएसई के इंडेक्सों के पुनर्गठन करने का एलान किया है जिसमें जोमैटो को बीएसई सेंसेक्स 30 और बीएसई सेंसेक्स 50 में शामिल करने का फैसला लिया गया है. 

जोमैटो ने लिस्टिंग के बाद दिया मल्टीबैगर रिटर्न

जोमैटो का आईपीओ जुलाई 2021 में आया था. और स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद से स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. 76 रुपये के इश्यू प्राइस पर जोमैटो का आईपीओ आया था और शुक्रवार 22 नवंबर 2024 को स्टॉक 264.20 रुपये पर क्लोज हुआ है. और इस अवधि के दौरान स्टॉक ने शेयरहोल्डर्स को 250 फीसदी का रिटर्न दिया है. साल 2024 में स्टॉक ने 114 और पिछले 3 सालों में 300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. 

23 दिसंबर से सेंसेक्स में करेगा ट्रेड 

शुक्रवार को शेयर बाजार के बंद होने के बाद  एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बीएसई के इंडेक्सों का पुनर्गठन किया जिसमें जोमैटो को सेंसेक्स के 30 शेयरों में शामिल करने का एलान किया गया. जोमैटो 23 दिसंबर से सेंसेक्स 30 में ट्रेड करेगा. 

निफ्टी 50 में भी शामिल होगा जोमैटो!

इस बात के आसार हैं कि जोमैटो को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स निफ्टी 50 (Nifty50)  में भी शामिल किया जा सकता है.  एनएसई ने जोमैटो को अपने फ्यूचर एंड ऑप्शंस (Future & Options) स्टॉक्स में शामिल किया है. अभ इस बात की संभावना जताई जा रही है कि फरवरी 2025 में निफ्टी इंडेक्स की रीबैलेंसिंग में जोमैटो को निफ्टी 50 में शामिल किया जा सकता है. ब्रोकरेज फार्म जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने भी अपने रिपोर्ट में जोमैटो के निफ्टी 50 में शामिल किए जाने की भविष्यवाणी की है.  

डबल होगा जोमैटो का स्टॉक!

मॉर्गन स्टैनली ने हाल ही में अपने रिपोर्ट में कहा है कि जोमैटो का स्टॉक अगले तीन सालों में डबल हो सकता है. यानि ब्रोकरेज हाउस की मानें तो स्टॉक 500 रुपये के पार भी जा सकता है. जोमैटो पर अपने कवरेज रिपोर्ट में ओवरवेट रेटिंग देते हुए 355 रुपये का टारगेट दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत के रिटेल मार्केट में क्विक कॉमर्स की बढ़ती हिस्सेदारी, मजबूत बैलेंसशीट, फूड डिलीवरी कारोबार के विस्तार के चलते 2030 तक कंपनी बड़ा मुनाफा बनाने का दमखम रखती है.  

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/zomato-joins-bse-sensex-will-trade-in-the-index-from/article-3997

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.