25 नए चेहरे, 4 महिला मंत्री… जानें कैसा है महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का मंत्रिमंडल

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र में रविवार को देंवेंद्र फडणवीस सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नागपुर में 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. 39 में से 25 विधायकों को पहली बार मंत्री बनाया गया है. मंत्रिमंडल में चार महिलाओं को शामिल किया गया है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड बहुमत मिला. सीएम पद पर खींचतान के बाद अंततः देवेंद्र फडणवीस राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सस्पेंस बना रहा. अंततः चुनाव के नतीजों के 22 दिनों के बाद रविवार को नागपुर में फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. इस मंत्रिमंडल में कुल 39 नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ दिलाई गई.

राज्यपाल राधाकृष्णन ने कुल 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इनमें 33 को कैबिनेट मंत्री और 6 को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई. इस शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद थे.

मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरों और वरिष्ठों को जगह दी गई है. नये चेहरों को भी मौका दिया गया है. रविवार को 39 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें 19 भाजपा, 11 शिंदे गुट और नौ अजित पवार गुट के विधायक थे. इनमें से 25 नए चेहरे हैं. इस तरह अब फड़नवीस कैबिनेट की संख्या 42 हो गई है. मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 सदस्य शामिल किये जा सकते हैं. इस तरह से अभी भी एक मंत्री पद रिक्त है.

फडणवीस मंत्रिमंडल में 25 नए चेहरे

फड़णवीस कैबिनेट कुल 25 नए चेहरों को मौका दिया गया है. चंद्रशेखर बावनकुले, गणेश नाइक, जयकुमार रावल, पंकजा मुंडे, अशोक उइके, आशीष शेलार, दत्तात्रेय भरणे, शिवेंद्रराजे भोसले, माणिकराव कोकाटे, जयकुमार गोरे, नरहरि जिरवाल, संजय सावकारे, संजय शिरसाट, प्रताप सरनाईक, भरत गोगवाले, मकरंद पाटिल, नितेश राणे , आकाश फुंडकर, बाबासाहेब पाटिल, प्रकाश अबितकर, माधुरी मिसाल, आशीष जयसवाल, पंकज भोयर, मेघना बोर्डिकर, इंद्रनील नाइक पहली बार मंत्री बनाए गए हैं.

चार महिला विधायकों को मिला मंत्री पद

फडणवीस मंत्रिमंडल में चार महिला विधायकों को मंत्री बनाया गया है. बीजेपी नेता पंकजा मुंडे और एनसीपी विधायक अदिति तटकरे को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. पर्वत विधानसभा क्षेत्र से जीतीं बीजेपी विधायक माधुरी मिसाल और जिंतूर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा नेता मेघना बोर्डिकर को राज्यमंत्री बनाया गया है. कुल मिलाकर 4 महिला विधायकों को मंत्री बनाया गया है. इनमें बीजेपी से 3 और एनसीपी से 1 हैं. वहीं शिव सेना शिंदे गुट से एक भी महिला विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया है.

कैबिनेट मंत्री

1. चंद्रशेखर बावनकुले

2. राधाकृष्ण विखे पाटिल

3. हसन मुश्रीफ

4. चंद्रकांत पाटिल

5. गिरीश महाजन

6. गुलाबराव पाटिल

7. गणेश नाइक

8. दादाजी भुसे

9. संजय राठौड़

10.धनंजय मुंडे

11.मंगलप्रभात लोढ़ा

12.उदय सामंत

13. जयकुमार रावल

14.पंकजा मुंडे

15.अतुल सावे

16.अशोक उइके

17.शंभूराज देसाई

18.आशीष शेलार

19.दत्तत्रय भरणे

20.अदिति तटकरे

21.शिवेंद्रराजे भोसले

22.माणिकराव कोकाटे

23.जयकुमार गोरे

24.नरहरि जिरवाल

25.संजय सावकारे

26. संजय शिरसाट

27. प्रताप सरनाईक

28. भरत गोगवले

29. मकरंद पाटिल

30. नितेश राणे

31. आकाश फुंडकर

32. बाबासाहेब पाटिल

33. प्रकाश अबितकर

राज्य मंत्री

34. माधुरी मिसाल

35. आशीष जयसवाल

36. तुषार राठौड़

37. मेघना बोर्डिकर

38. इंद्रनील नाइक

39. योगेश कदम

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2024 By दैनिक जागरण

25 नए चेहरे, 4 महिला मंत्री… जानें कैसा है महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का मंत्रिमंडल

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को प्रचंड बहुमत मिला. सीएम पद पर खींचतान के बाद अंततः देवेंद्र फडणवीस राज्य के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सस्पेंस बना रहा. अंततः चुनाव के नतीजों के 22 दिनों के बाद रविवार को नागपुर में फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. इस मंत्रिमंडल में कुल 39 नवनिर्वाचित विधायकों की शपथ दिलाई गई.

राज्यपाल राधाकृष्णन ने कुल 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इनमें 33 को कैबिनेट मंत्री और 6 को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई. इस शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद थे.

मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरों और वरिष्ठों को जगह दी गई है. नये चेहरों को भी मौका दिया गया है. रविवार को 39 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें 19 भाजपा, 11 शिंदे गुट और नौ अजित पवार गुट के विधायक थे. इनमें से 25 नए चेहरे हैं. इस तरह अब फड़नवीस कैबिनेट की संख्या 42 हो गई है. मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 सदस्य शामिल किये जा सकते हैं. इस तरह से अभी भी एक मंत्री पद रिक्त है.

फडणवीस मंत्रिमंडल में 25 नए चेहरे

फड़णवीस कैबिनेट कुल 25 नए चेहरों को मौका दिया गया है. चंद्रशेखर बावनकुले, गणेश नाइक, जयकुमार रावल, पंकजा मुंडे, अशोक उइके, आशीष शेलार, दत्तात्रेय भरणे, शिवेंद्रराजे भोसले, माणिकराव कोकाटे, जयकुमार गोरे, नरहरि जिरवाल, संजय सावकारे, संजय शिरसाट, प्रताप सरनाईक, भरत गोगवाले, मकरंद पाटिल, नितेश राणे , आकाश फुंडकर, बाबासाहेब पाटिल, प्रकाश अबितकर, माधुरी मिसाल, आशीष जयसवाल, पंकज भोयर, मेघना बोर्डिकर, इंद्रनील नाइक पहली बार मंत्री बनाए गए हैं.

चार महिला विधायकों को मिला मंत्री पद

फडणवीस मंत्रिमंडल में चार महिला विधायकों को मंत्री बनाया गया है. बीजेपी नेता पंकजा मुंडे और एनसीपी विधायक अदिति तटकरे को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. पर्वत विधानसभा क्षेत्र से जीतीं बीजेपी विधायक माधुरी मिसाल और जिंतूर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा नेता मेघना बोर्डिकर को राज्यमंत्री बनाया गया है. कुल मिलाकर 4 महिला विधायकों को मंत्री बनाया गया है. इनमें बीजेपी से 3 और एनसीपी से 1 हैं. वहीं शिव सेना शिंदे गुट से एक भी महिला विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया है.

कैबिनेट मंत्री

1. चंद्रशेखर बावनकुले

2. राधाकृष्ण विखे पाटिल

3. हसन मुश्रीफ

4. चंद्रकांत पाटिल

5. गिरीश महाजन

6. गुलाबराव पाटिल

7. गणेश नाइक

8. दादाजी भुसे

9. संजय राठौड़

10.धनंजय मुंडे

11.मंगलप्रभात लोढ़ा

12.उदय सामंत

13. जयकुमार रावल

14.पंकजा मुंडे

15.अतुल सावे

16.अशोक उइके

17.शंभूराज देसाई

18.आशीष शेलार

19.दत्तत्रय भरणे

20.अदिति तटकरे

21.शिवेंद्रराजे भोसले

22.माणिकराव कोकाटे

23.जयकुमार गोरे

24.नरहरि जिरवाल

25.संजय सावकारे

26. संजय शिरसाट

27. प्रताप सरनाईक

28. भरत गोगवले

29. मकरंद पाटिल

30. नितेश राणे

31. आकाश फुंडकर

32. बाबासाहेब पाटिल

33. प्रकाश अबितकर

राज्य मंत्री

34. माधुरी मिसाल

35. आशीष जयसवाल

36. तुषार राठौड़

37. मेघना बोर्डिकर

38. इंद्रनील नाइक

39. योगेश कदम

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/25-new-faces-4-women-ministers%E2%80%A6-know-how-devendra-fadnaviss/article-5536

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.