'आपकी चार पुश्तें भी आ जाएं तो...', आर्टिकल 370 पर शरद पवार और कांग्रेस को अमित शाह का चैलेंज

Jagran Desk

अमित शाह ने अपने भाषण में जम्मू कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को हुए हंगामे का जिक्र करते हुए कहा कि शरद पवार और कांग्रेस वाले अनुच्छेद-370 का समर्थन करते हैं.

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई होता जा रहा है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी के बीजेपी पर किए गए हमले के बाद अब अमित शाह ने जवाब दिया है.

अमित शाह ने शुक्रवार (8 नवंबर 2024) को राहुल गांधी, कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर जमकर हमला बोला. सांगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं एमवीए वालों से पूछने आया हूं कि औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर होना चाहिए या नहीं?”

'आर्टिकल-370 वापस नहीं आएगा'

अमित शाह ने अपने भाषण में जम्मू कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को हुए हंगामे का जिक्र करते हुए कहा कि शरद पवार और कांग्रेस वाले अनुच्छेद-370 का समर्थन करते हैं. मैं इन लोगों को ये साफ कर देना चाहता हूं कि आपकी चार पुश्तें भी आएंगी तो भी आर्टिकल-370 वापस नहीं आएगा.

'कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है'

अमित शाह यहीं पर नहीं रुके. उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करके कांग्रेस पार्टी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 75 साल से राम मंदिर को लटका रही थी. राहुल गांधी अयोध्या नहीं गए, उन्हें वोट बैंक से डर लगता है. हम बीजेपी वाले उस वोट बैंक से नहीं डरते हैं. हमने काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर भी बनाया, सोमनाथ का मंदिर भी सोने का बन रहा है. उन्होंने आगे कहा कि यहां पर तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है, इसे रोकने का एकमात्र रास्ता बीजेपी की सरकार है, महायुति की सरकार है.

'राहुल अग्निवीर को लेकर फैला रहे हैं झूठ'

सातारा के कराड में अमित शाह ने कहा कि पूरे देश को शिवाजी महाराज पर गर्व है. सातारा जिला वीरों की भूमि रहा है. राहुल बाबा अग्निवीर को लेकर झूठ फैला रहे हैं. आप इनके झांसे में मत आइए. उन्होंने आगे कहा, "राहुल बाबा, हमारे वादे आपकी तरह नहीं होते. नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वो करते हैं. बीजेपी का वादा पत्थर पर लकीर है. कर्नाटक, हिमाचल, तेलंगाना चुनाव में आपने वादाों का पिटारा खोला और चुनाव जीत गए, अब तो खरगे जी भी कहते हैं कि संभलकर वादा करो, पूरा नहीं होता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Nov 2024 By दैनिक जागरण

'आपकी चार पुश्तें भी आ जाएं तो...', आर्टिकल 370 पर शरद पवार और कांग्रेस को अमित शाह का चैलेंज

Jagran Desk

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई होता जा रहा है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी के बीजेपी पर किए गए हमले के बाद अब अमित शाह ने जवाब दिया है.

अमित शाह ने शुक्रवार (8 नवंबर 2024) को राहुल गांधी, कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर जमकर हमला बोला. सांगली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “मैं एमवीए वालों से पूछने आया हूं कि औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर होना चाहिए या नहीं?”

'आर्टिकल-370 वापस नहीं आएगा'

अमित शाह ने अपने भाषण में जम्मू कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को हुए हंगामे का जिक्र करते हुए कहा कि शरद पवार और कांग्रेस वाले अनुच्छेद-370 का समर्थन करते हैं. मैं इन लोगों को ये साफ कर देना चाहता हूं कि आपकी चार पुश्तें भी आएंगी तो भी आर्टिकल-370 वापस नहीं आएगा.

'कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है'

अमित शाह यहीं पर नहीं रुके. उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करके कांग्रेस पार्टी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 75 साल से राम मंदिर को लटका रही थी. राहुल गांधी अयोध्या नहीं गए, उन्हें वोट बैंक से डर लगता है. हम बीजेपी वाले उस वोट बैंक से नहीं डरते हैं. हमने काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर भी बनाया, सोमनाथ का मंदिर भी सोने का बन रहा है. उन्होंने आगे कहा कि यहां पर तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है, इसे रोकने का एकमात्र रास्ता बीजेपी की सरकार है, महायुति की सरकार है.

'राहुल अग्निवीर को लेकर फैला रहे हैं झूठ'

सातारा के कराड में अमित शाह ने कहा कि पूरे देश को शिवाजी महाराज पर गर्व है. सातारा जिला वीरों की भूमि रहा है. राहुल बाबा अग्निवीर को लेकर झूठ फैला रहे हैं. आप इनके झांसे में मत आइए. उन्होंने आगे कहा, "राहुल बाबा, हमारे वादे आपकी तरह नहीं होते. नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वो करते हैं. बीजेपी का वादा पत्थर पर लकीर है. कर्नाटक, हिमाचल, तेलंगाना चुनाव में आपने वादाों का पिटारा खोला और चुनाव जीत गए, अब तो खरगे जी भी कहते हैं कि संभलकर वादा करो, पूरा नहीं होता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/672dd2a5c6bc8/article-3095

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.