- Hindi News
- चुनाव
- TVK का धमाका: एक्टर विजय के वो 7 वादे जिन्होंने बदल दी तमिलनाडु की राजनीति
TVK का धमाका: एक्टर विजय के वो 7 वादे जिन्होंने बदल दी तमिलनाडु की राजनीति
नेशनल डेस्क
तमिलनाडु चुनाव 2026 में एक्टर विजय की पार्टी TVK ने अपने 7 दमदार वादों के दम पर शानदार डेब्यू किया है। महिलाओं को 2500 रुपये और मुफ्त सिलेंडर जैसे वादों ने बदली सियासत।
तमिलनाडु की राजनीति में सिनेमा और सियासत का रिश्ता हमेशा से गहरा रहा है, लेकिन साल 2026 के विधानसभा चुनावों में जो मंजर दिखा, उसने दशकों पुराने समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया। तमिल सुपरस्टार जोसेफ विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने अपने चुनावी आगाज में ही ऐसी धमक दिखाई कि सूबे के बड़े-बड़े सियासी गढ़ ढह गए। एग्जिट पोल के अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए विजय की पार्टी ने न केवल मतों का बड़ा हिस्सा हासिल किया, बल्कि कई प्रमुख सीटों पर सत्ताधारी डीएमके और विपक्षी एआईएडीएमके को कड़ी शिकस्त दी। इस करिश्माई प्रदर्शन के पीछे विजय की लोकप्रियता के साथ-साथ उनके वे 7 बड़े चुनावी वादे थे, जिन्होंने सीधे तौर पर आम जनता, महिलाओं, युवाओं और किसानों के दिल में जगह बनाई।
1- विजय ने 'मतिप्पुमिगु मगलिर थिट्टम' योजना के जरिए टीवीके ने घर की महिला मुखिया को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का संकल्प लिया। यह राशि 60 वर्ष तक की महिलाओं को दी जानी तय हुई।
2- विजय ने 'अन्नपूर्णी सुपर सिक्स स्कीम' का ऐलान किया। इसके तहत प्रत्येक परिवार को एक साल में 6 एलपीजी सिलेंडर बिल्कुल मुफ्त देने का वादा किया गया।
3- 'अन्नन सीर थिट्टम' योजना के माध्यम से विजय की पार्टी राज्य की बेटियों की शादी के लिए 8 ग्राम सोना (एक संप्रभु) देगी। इसके साथ ही विवाह समारोह के लिए सिल्क की साड़ियां देने का वादा किया।
4- विजय ने 'कामराजर कालवी उरुथी थिट्टम' के तहत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 15 हजार रुपये की शैक्षणिक सहायता देने की बात कही गई।
5- टीवीके ने वादा किया कि 'वेत्री पयनाम थिट्टम' योजना के तहत राज्य भर की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी।
6- पार्टी के घोषणा पत्र में कहा गया कि स्नातक (ग्रेजुएट्स) को 4 हजार रुपये और डिप्लोमा धारकों को 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।
7- टीवीके ने छोटे किसानों पर काफी ध्यान दिया। पार्टी ने कहा कि 5 एकड़ तक की भूमि वाले किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। वहीं, 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों के लिए 50 प्रतिशत कर्ज माफी किया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए