महाराष्ट्र की चार रैलियां छोड़ अचानक दिल्ली रवाना हुए अमित शाह

Jagran Desk

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अचानक दिल्ली रवाना हुए। पहले से उनकी महाराष्ट्र में चार रैलियां प्रस्तावित थीं, लेकिन इन सभी रैलियों को उन्होंने रद्द कर दिया है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार आखिरी दौर में है। एक तरफ जहां सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, वहीं भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि महाराष्ट्र चुनाव के बीच आज अचानक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द कर दिया गया। अमित शाह आज महाराष्ट्र में चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे, लेकिन अचानक से उनकी चारों सभाओं को कैंसिल कर दिया गया। सभी सभाओं को रद्द करके अमित शाह आज दिल्ली रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ संगठन मंत्री ने इस बारे में जानकारी दी है।

चार रैलियों को किया रद्द

दरअसल, महाराष्ट्र चुनाव के बीच अमित शाह लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज रविवार को भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। अमित शाह नागपुर के काटोल और सावनेर सहित गडचिरोली और वर्धा जिले में चार सभाओं में शामिल होने वाले थे। हालांकि अचानक अमित शाह ने यह दौरा रद्द कर दिया और दिल्ली रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ संगठन मंत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासकीय कार्यों की वजह से अमित शाह अपना दौरा रद्द करके दिल्ली गए हैं।

एक्स पर किया पोस्ट

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आज सुबह बाला साहेब ठाकरे का स्मरण किया। बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्होंने लिखा, 'अपना संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए समर्पित करने वाले प्रखर राजनेता बाला साहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। देश में जब भी विचारधारा के प्रति समर्पण व सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्धता की बात आती है, बाला साहेब ठाकरे जी जरूर याद आते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी विचारधारा और राजनीतिक मूल्यों से समझौता न करने वाले बाला साहेब की सनातन संस्कृति व धर्म के प्रति कटिबद्धता प्रेरणीय है।'

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Nov 2024 By दैनिक जागरण

महाराष्ट्र की चार रैलियां छोड़ अचानक दिल्ली रवाना हुए अमित शाह

Jagran Desk

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार आखिरी दौर में है। एक तरफ जहां सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं, वहीं भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि महाराष्ट्र चुनाव के बीच आज अचानक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द कर दिया गया। अमित शाह आज महाराष्ट्र में चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे, लेकिन अचानक से उनकी चारों सभाओं को कैंसिल कर दिया गया। सभी सभाओं को रद्द करके अमित शाह आज दिल्ली रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ संगठन मंत्री ने इस बारे में जानकारी दी है।

चार रैलियों को किया रद्द

दरअसल, महाराष्ट्र चुनाव के बीच अमित शाह लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज रविवार को भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चार रैलियों को संबोधित करने वाले थे। अमित शाह नागपुर के काटोल और सावनेर सहित गडचिरोली और वर्धा जिले में चार सभाओं में शामिल होने वाले थे। हालांकि अचानक अमित शाह ने यह दौरा रद्द कर दिया और दिल्ली रवाना हो गए। भारतीय जनता पार्टी के विदर्भ संगठन मंत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासकीय कार्यों की वजह से अमित शाह अपना दौरा रद्द करके दिल्ली गए हैं।

एक्स पर किया पोस्ट

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आज सुबह बाला साहेब ठाकरे का स्मरण किया। बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्होंने लिखा, 'अपना संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए समर्पित करने वाले प्रखर राजनेता बाला साहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। देश में जब भी विचारधारा के प्रति समर्पण व सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्धता की बात आती है, बाला साहेब ठाकरे जी जरूर याद आते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी विचारधारा और राजनीतिक मूल्यों से समझौता न करने वाले बाला साहेब की सनातन संस्कृति व धर्म के प्रति कटिबद्धता प्रेरणीय है।'

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/amit-shah-suddenly-leaves-four-rallies-in-maharashtra-and-leaves/article-3625

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.